Exclusive: ट्विशा शर्मा डेथ केस से गुस्से में ममता कुलकर्णी, कहा- छोटे घर की लड़कियों को परेशानी...

ममता ने कहा कि मैं अपने सोशल मीडिया पर पहले भी कह चुकी है कि असक्षम घर में माता-पिता को कभी अपनी बेटियों की शादी नहीं करनी चाहिए. जब लड़के की शादी होती है तो लड़के के माता-पिता दहेज मांगते हैं.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
mamta kulkarni

बॉलीवुड एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी (Mamta Kulkarni) 90 के दशक की वो एक्ट्रेस हैं. जिन्होंने अपने बोल्ड अंदाज से हर किसी का दिल जीत लिया था. उन्होंने साल 1992 में आई फिल्म तिरंगा से बॉलीवुड में डेब्यू किया था. जिसके बाद वह करण अर्जुन और बाजी जैसी तमाम सक्सेसफुल फिल्मों में नजर आईं. बाद में ममता फिल्मों से दूर हो गईं और उन्होंने संन्यास ले लिया. बीते साल उन्होंने प्रयागराज महाकुंभ में किन्नर अखाड़े से जुड़ गईं. जहां बाद में उनको महामंडलेश्वर बना दिया गया. लेकिन विवादों के चलते उनको महामंडलेश्वर पद से भी हटा दिया गया. ममता कुलकर्णी भी हमेशा अपनी बेबाक बातों को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं. इन दिनों भोपाल में हुए ट्विशा शर्मा डेथ केस को लेकर भी ममता कुलकर्णी काफी नाराज हैं. उन्होंने NDTV से बात करते हुए इस केस को लेकर काफी कुछ कहा.

ममता ने जाहिर की नाराजगी

ममता ने कहा कि मैं अपने सोशल मीडिया पर पहले भी कह चुकी है कि असक्षम घर में माता-पिता को कभी अपनी बेटियों की शादी नहीं करनी चाहिए. जब लड़के की शादी होती है तो लड़के के माता-पिता दहेज मांगते हैं. आपको खुशी-खुशी अपनी बेटियों की शादी करनी है तो अलग बात है. लेकिन स्वाभिमान नाम की भी कोई चीज होती है. आपने देखा है कि बड़े परिवार ने कभी भिखारी के घर में अपनी बेटी की शादी की है? पहले बहुत स्कैम होते थे, जिस परिवार पर पैसे नहीं होते थे लेकिन अपने बेटे को विदेश भेज देते थे. वह लड़का यहां भारत में शादी करता था, फिर विदेश जाकर किसी दूसरी लड़की से शादी कर लेता था. यह बहुत बड़ा स्कैम चल रहा है और पंजाब की बात है. बाहर लोगों की नजर में भारत सबसे गरीब देश है. लोग भारत में बड़ी-बड़ी शादियां कर रहे हैं. लेकिन इसके नतीजे भी विपरीत आ रहे हैं. इससे दूसरे छोटे घर की लड़कियों को परेशानी हो रही है. ससुराल वाले लड़कियों को कोसते हैं कि देखो दूसरी जगह कितनी बड़ी शादी हुई है. लेकिन उनको यह जानना जानना चाहिए कि जो बड़ी शादियां हो रही है, वो भी अपने हैसियत के बराबर परिवार में शादी कर रहे हैं. 

शादी को व्यापार बताया

ट्विशा के बारे में ममता ने कहा कि सुना है उसकी सास ने बोला कि उनको खाना बनाना नहीं आता था और बाकी बहुत कुछ भी कहा. अगर मैं अपनी दादी और नानी के दौर की बात करूं उस वक्त शादी से पहले क्या उनको भी खाना बनाना आता था? ट्विशा की शादी को सिर्फ 5 महीने हुए. उसको बच्चे पैदा करने की मशीन बना दिया. अगर लड़की को खाना बनाना नहीं आता था तो उसको खाना बनाना सिखा सकते थे. शादी गाड़ी के दो पहिए हैं दोनों बराबर चलना चाहिए, कभी-कभी पत्नी अपने पति के प्यार में सब कुछ सीख जाती है. लेकिन किसी भी लड़की पर जुल्म करना यह तरीका एक व्यापार होता है. अगर ममता कुलकर्णी के विवादों की बात करें तो उनका विवादों से हमेशा से नाता रहा है. रिपोर्ट के अनुसार उन्होंने साल 2013 में उन्होंने ड्रग माफिया विक्की गोस्वामी से शादी कर ली थी. इसके बाद साल 2016 में ठाणे पुलिस और केन्या पुलिस द्वारा ड्रग रैकेट मामले में ममता कुलकर्णी का नाम भी सामने आया था. हालांकि बाद में उनका क्लीन चिट दे दी गई.

यह भी पढ़ें: 44 का दूल्हा, 22 की दुल्हन, 11 अक्तूबर 1966 को बंधे शादी के बंधन में, युसूफ खान की शादी का 60 साल पुराना वीडियो

Advertisement
Featured Video Of The Day
ये पद्म पुरस्कार विजेता कौन है? जिसके लिए कुर्सी से उठे पीएम मोदी और थाम लिया हाथ
Topics mentioned in this article