Mamta Kulkarni Exclusive: ‘करण अर्जुन’ के इस सीन पर सिनेमाघरों में हुई थी पैसों की बारिश, डायरेक्टर के सिर पर आकर गिरे थे सिक्के

ममता कुलकर्णी ने एनडीटीवी से खास बातचीत में ‘करण अर्जुन’ का दिलचस्प किस्सा सुनाया. उन्होंने बताया कि उनके एक सीन पर दर्शकों ने सिनेमाघरों में सिक्कों और पैसों की बरसात कर दी थी, जबकि ‘राणा जी माफ करना’ गाने का मतलब भी उन्हें उस समय नहीं पता था.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
करण अर्जुन फिल्म की एक्ट्रेस थीं ममता कुलकर्णी

बॉलीवुड एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी (Mamta Kulkarni) 90 के दशक की लोकप्रिय और ग्लैमरस अभिनेत्री रही हैं. उन्होंने 'करण अर्जुन' और 'बाजी' जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया है. ममता कुलकर्णी ने ऐसे आइटम नंबर्स भी दिए हैं, जिन पर आज भी लोग जमकर डांस करते हैं. उन्होंने फिल्मों में काम करने के बाद बॉलीवुड से दूरी बना ली थी. इसके बाद उन्होंने संन्यास लेकर आध्यात्मिक मार्ग अपना लिया. वह महामंडलेश्वर भी रह चुकी हैं. ममता का जन्म 20 अप्रैल 1972 को मुंबई महाराष्ट्र में हुआ था. उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू साल 1992 में आई फिल्म तिरंगा से किया था.

अगर उनकी प्रमुख फिल्मों की बात करें तो साल 1993 में आई 'आशिक आवारा', 1995 में आई 'सबसे बड़ा खिलाड़ी', साल 1996 में आई 'घातक' जैसी तमाम बड़ी फिल्में हैं. उन्होंने विक्की गोस्वामी से शादी की थी. जहां साल 2016 में उनको एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग रैकेट में नाम आने के बाद काफी विवादों का सामना करना पड़ा था. हालांकि बॉम्बे हाई कोर्ट ने उनके खिलाफ दर्ज किए गए इस केस को खारिज कर दिया. ममता कुलकर्णी ने एनडीटीवी से बात करते हुए पुराने दिनों को याद किया और ऐसी बातों का खुलासा किया जो अभी तक किसी को नहीं पता.

दर्शकों ने सिनेमाघरों में उड़ाए सिक्के

ममता कुलकर्णी ने अपने पुराने दिनों को याद किया और कहा कि जब फिल्म करण अर्जुन सिनेमाघरों में रिलीज हुई. फिल्म में मेरा एक सीन है, जब मुझे घर पर लड़का देखने के लिए आता है और मैं उसको लात मार के घर से निकालती हूं. वो सीन देखकर सिनेमाघर में पैसों की बरसात हो गई थी, लोग मेरे उस सीन पर पैसे उड़ा रहे थे. सिनेमाघर में बैठे डायरेक्टर एन.चंद्रा देखते रह गए, क्योंकि वो पैसे आकर उनके सिर पर गिरे.

इसके अलावा ममता कुलकर्णी ने यह भी कहा कि 'करण अर्जुन' का एक बहुत प्रसिद्ध गाना 'राणा जी माफ करना', उस गाने के बोल के बारे में मुझे कुछ भी नहीं पता था. बस मुझे डांस स्टेप बता देते और मैं उनको कर देती थी. उस गाने का मतलब उस दौर में मुझे बिल्कुल भी नहीं पता था, क्योंकि मेरी काफी कम उम्र थी. ममता कुलकर्णी 90 के दौर की वो एक्ट्रेस थीं, जिन्होंने उस वक्त की सभी बड़ी हीरोइन को पछाड़ दिया था और हर जगह ममता कुलकर्णी के बारे में ही बात होती थी. ममता कुलकर्णी उस दौर में भी किसी न किसी बात को लेकर विवादों में बनी ही रहती थीं.

Advertisement

क्यों विवादों में रहीं एक्ट्रेस? 

एक समय था जब ममता कुलकर्णी को दाऊद इब्राहिम पर टिप्पणी को लेकर भी विवादों का सामना करना पड़ा था. इसके अलावा जब ममता कुलकर्णी को किन्नर अखाड़े का महामंडलेश्वर मनाया गया. इस बात का किन्नर समाज ने काफी विरोध किया. ममता कुलकर्णी को (ममता आनंद गिरि) की उपाधि दी गई. उनका बॉलीवुड से कनेक्शन होने के कारण संत समाज के एक वर्ग ने ममता का जमकर विरोध किया और शंकराचार्य जैसे प्रमुख संतों पर अपनी टिप्पणियों को लेकर भी काफी चर्चा में रहीं. उनको इस विवाद के चलते हुए किन्नर अखाड़े से बाहर कर दिया गया. 

यह भी पढ़ें: Rooh Teaser: इमरान हाशमी की 5 साल बाद हॉरर फिल्म में वापसी, लटकती लाश, आंखों में खून, फर्स्ट लुक कंपा देगा 'रूह'

Advertisement

हाल ही में ममता कुलकर्णी ने सोशल मीडिया पर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर एक वीडियो शेयर किया. जिसमें वह योग करती हुई नजर आ रही हैं, इस वीडियो के चलते ममता कुलकर्णी फिर से सुर्खियों में आ गई हैं.

Featured Video Of The Day
NDTV AGM 2026 | War & Conflict के दौर में भरोसेमंद पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध- Chairperson UK Sinha
Topics mentioned in this article
Mamta Kulkarni
Bollywood