ममता कुलकर्णी हुईं मॉडर्न, 31 साल पुराने हिट गाने पर किया डांस, फैंस बोले- 90s दीवा रिटर्न्स

ममता कुलकर्णी फिर से मॉडर्न हो गई हैं, जिन्होंने जंपसूट पहन कर करण अर्जुन के गाने पर जमकर डांस किया, जिसका वीडियो खूब वायरल हो रहा है. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
ममता कुलकर्णी हुईं मॉडर्न, 90s के गाने पर किया जमकर डांस

ममता कुलकर्णी 90 के दशक में लौट आई हैं, जिसका कारण उनका सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा डांस वीडियो है. दरअसल, 90s की जानी मानीं बॉलीवुड एक्ट्रेस रहीं ममता कुलकर्णी ने 2025 में सन्यास ले लिया था और वह भगवा रंग के कपड़ों में नजर आ रही थीं. लेकिन हाल ही में वह जयपुर के फेस्टिवल में पहुंचीं. जहां उनका मॉर्डर्न अवतार देखने को मिला. इसका सोशल मीडिया पर वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने 31 साल पुराने गाने पर डांस करती हुई नजर आ रही हैं. वहीं फैंस इसे देखकर इम्प्रेस हो रहे हैं. 

ममता कुलकर्णी का 90s के गाने पर डांस

14वें राजस्थान फिल्म फेस्टिवल में ममता कुलकर्णी को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. वहीं इस सेलिब्रेशन में उनकी 90 के दशक की कुछ फिल्मों के गाने बजाए गए, जिस पर स्टूडेंट्स ने डांस किया. वहीं इसी पर वह डांस करती हुईं नजर आईं. इसी में घातक फिल्म का कोई जाए तो ले आए, करण अर्जुन का एक मुंडा मेरी उमर का और सबसे बड़ा खिलाड़ी का लंबा लंबा घूंघट शामिल हैं. 

भगवा रंग के कपड़ों में नजर आने वाली ममता कुलकर्णी ने इस इवेंट में पर्पल रंग का आउटफिट पहना था, जिसमें उनका खूबसूरत अवतार फैंस के बीच चर्चा में रहा. वहीं फैंस 90 के दशक की यादों में खोते हुए नजर आए और एक्ट्रेस की तारीफ करते हुए दिखे. 

Advertisement

ममता कुलकर्णी के बारे में

ममता कुलकर्णी ने जनवरी 2025 में प्रयागराज में महाकुंभ में सन्यास लिया था. उन्होंने संगम में पिंड दान रस्म अदा की और स्पिरिचुअल नाम श्री यमाई ममता नंद गिरी उन्हें दिया गया. इसी के साथ उन्हें किन्नर अखाड़ा की महा मंडलेश्र्वर का पद भी दिया गया. लेकिन फरवरी 2025 में उन्होंने रिजाइन कर दिया. 

ममता कुलकर्णी 24 साल तक मुंबई से दूर रहीं और दिसंबर 2024 में लौटी थीं. वहीं उनका नाम विवेक गोस्वामी से जुड़ा था. हालांकि इससे पहले वह 90 के दशक में बॉलीवुड का जाना माना नाम थीं, जिन्होंने शाहरुख खान और सलमान खान के साथ काम किया.  

Advertisement

ये भी पढ़ें- दूरदर्शन की रामायण के दौर में आई 1988 की सबसे ज्यादा बिकने वाली वाली एल्बम, 5 गानों ने बदली उदित नारायण-अलका याग्निक की किस्मत 

ये Video भी देखें: Mamta Kulkarni News: महामंडलेश्वर पद से इस्तीफा देकर ममता कुलकर्णी ने क्या बोल दिया?

Featured Video Of The Day
Rajnath Singh EXCLUSIVE: AI, ड्रोन से लेकर युद्ध तक...NDTV Defense Summit में राजनाथ सिंह क्या बोले?
Topics mentioned in this article
Mamta Kulkarni
Mamta Kulkarni Dance
Mamta Kulkarni Young
Dance Video