किराये से करोड़ों कमा रहे बॉलीवुड सितारे, सारा अली खान के बंगले के बाद मलाइका अरोड़ा ने फ्लैट दिया किराये पर, इतने करोड़ में फाइनल हुई डील

Bollywood Stars Earning Crores from Rent: मलाइका अरोड़ा ने अपना लग्जरी फ्लैट किराए पर चढ़ा दिया है. इसके अलावा सारा अली खान और माधुरी दीक्षित ने दो प्रॉपर्टी रेंट पर ली हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Bollywood Stars Earning Crores from Rent: मलाइका ने किराए पर दिया अपना फ्लैट
Social Media
नई दिल्ली:

Bollywood Stars Earning Crores from Rent: मलाइका अरोड़ा ने अपनी लग्जरी प्रॉपर्टी को किराए पर दे दिया है. मुंबई के बांद्रा वेस्ट में कार्टर रोड के पास ‘वीडा' बिल्डिंग में उनके अपार्टमेंट को तीन साल (36 महीने) के लिए किराए पर दिया गया है. पहले साल की मासिक किराया 3.10 लाख है, जो हर साल 5% बढ़ेगा. दूसरे साल यह 3.25 लाख और तीसरे साल 3.41 लाख हो जाएगा. कुल मिलाकर तीन साल में यह डील 1.17 करोड़ की बनती है.

सारा अली खान और माधुरी दीक्षित ने किराए पर ली प्रॉपर्टी

सारा अली खान ने मुंबई के अंधेरी वेस्ट स्थित बेलेस्कॉट कोऑपरेटिव हाउसिंग सोसाइटी (ओल्ड लोकहंडवाला कॉम्प्लेक्स) में एक लगभग 4500 स्क्वेयर फीट का बंगला पांच साल के लिए किराए पर लिया है. इस शानदार प्रॉपर्टी का किराया 4.14 करोड़ है. शुरुआती मंथली किराया 6.5 लाख है और इसमें 20 लाख का सिक्योरिटी डिपॉजिट भी शामिल है. लीज 1 मई 2026 से शुरू होगी और सारा इसे स्कूल से जुड़े कामों के लिए इस्तेमाल करेंगी. लॉक-इन पीरियड तीन साल का है.

यह भी पढ़ें: अक्षय कुमार अपनी सासू मां डिम्पल कपाड़िया के साथ पहुंचे महाकाल, माथे पर तिलक लगाए कुछ यूं दिखे खिलाड़ी कुमार

माधुरी दीक्षित ने लोअर परेल के ‘वन लोधा प्लेस' में एक कमर्शियल ऑफिस स्पेस किराए पर लिया है. यह 731 स्क्वेयर फीट का कार्पेट एरिया है, जिसमें एक कार पार्किंग भी शामिल है. पांच साल की इस लीज की कुल वैल्यू 2.81 करोड़ है. इसमें 17 लाख का सिक्योरिटी डिपॉजिट रखा गया है. डील 24 मार्च को रजिस्टर्ड हुई.

Advertisement

ये ट्रांजेक्शन बॉलीवुड सितारों के बीच प्रॉपर्टी रेंटल मार्केट की बढ़ती गतिविधियों को दर्शाते हैं. मलाइका की प्रॉपर्टी डील स्क्वेयर यार्ड्स और सारा की डील सीआरई मैट्रिक्स के रिकॉर्ड्स पर आधारित है. मुंबई की प्राइम लोकेशन्स में लग्जरी अपार्टमेंट्स और बंगलों की डिमांड लगातार बनी हुई है, जहां सेलिब्रिटीज अपनी पसंद के हिसाब से रेंटल प्रॉपर्टीज ले रही हैं. अभी तक इन डील्स पर किसी सेलिब्रिटी की तरफ से कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं आई है.

यह भी पढ़ें: दया बेन यानी दिशा वकानी के ससुरालवाले नहीं चाहते एक्टिंग करे बहू, रखी ऐसी शर्तें कि काम पर वापसी नहीं कर पाई एक्ट्रेस

Advertisement
Featured Video Of The Day
'Hindu राष्ट्र से डरें नहीं मुसलमान' Delhi University में बोले योग गुरु Baba Ramdev, VIDEO VIRAL
Topics mentioned in this article
Malaika Arora Sara Ali Khan Madhuri Dixit
Malaika Arora Rent Out Apartment
Malaika Arora Apartment
Madhuri Dixit Leased Property
Sara Ali Khan Leased Property