Main Wapas Aaunga Collection Day 1: दिलजीत दोसांझ की फिल्म को मिले दर्शक, पहले दिन कमाए इतने करोड़

Main Wapas Aaunga : इम्तियाज अली की फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' को क्रिटिक्स से अच्छा रिएक्शन मिला, लेकिन पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर इसकी शुरुआत धीमी रही. फिल्म ने ओपनिंग डे पर 1.15 करोड़ रुपए की नेट कमाई की.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
दिलजीत दोसांझ की फिल्म को मिले दर्शक
नई दिल्ली:

इम्तियाज अली काफी लंबे समय के बाद अपनी रोमांटिक फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' के साथ सिनेमाघरों में लौटे हैं. इस फिल्म में नसीरुद्दीन शाह, दिलजीत दोसांझ, शरवरी और वेदांग रैना मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं. इस फिल्म को क्रिटिक्स से बहुत अच्छा रिएक्शन मिला है, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का परफॉर्मेंस थोड़ी स्लो नजर आया.  हालांकि फिल्म ने कंगना रनौत की फिल्म भारत भाग्य विधाता और इसी दिन रिलीज हुई मनोज बाजपेयी की फिल्म गर्वनर से बेहतर प्रदर्शन किया है. आइए जानते हैं इस फिल्म ने अपने पहले दिन कितनी कमाई की.

यह भी पढ़ें-  वरुण धवन ने सुनाया सारा अली खान से पहली मुलाकात का किस्सा, वो मुझे घूरती रही और हंसती रही 

'मैं वापस आऊंगा' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

ट्रेड वेबसाइट Sacnilk के मुताबिक, 'मैं वापस आऊंगा' ने भारत में अपने ओपनिंग डे पर 2,302 शो के जरिए 1.15 करोड़ रुपए (नेट) की कमाई की. जबकि फिल्म की टोटल  ग्रॉस कमाई की बात करें तो वह 1.38 करोड़ रुपये रही. रिलीज के दिन फिल्म के 2,302 शो दिखाए गए और कुल ऑक्यूपेंसी 12.22 फीसदी रही. सुबह के शो में ऑक्यूपेंसी 5.92 फीसदी थी, जो दोपहर में बढ़कर 10.77 फीसदी और शाम को 10.85 फीसदी हो गई. रात के शो में ऑक्यूपेंसी सबसे ज्यादा 18.23 फीसदी दर्ज की गई. जबकि भारत भाग्य विधाता ने 1 करो़ड़ और गवर्नर ने 90 लाख का कलेक्शन किया.

इस फिल्म की कमाई इम्तियाज अली की पिछली फिल्म 'लव आज कल 2' (2020) के मुकाबले काफी कम रही. बता दें कि 'लव आज कल 2' को रिलीज के समय खराब रिव्यू मिले थे, फिर भी फिल्म ने भारत में अपने ओपनिंग डे पर 12.40 करोड़ रुपए (नेट) की कमाई की थी.

यह भी पढ़ें- 'बॉर्डर' देखने गए लोगों की चीखों से दहल गया था उपहार सिनेमा, उठने लगी थीं आग की लपटें, 59 लोगों की गई जान, 103 हुए थे घायल

दिल्ली एनसीआर में फिल्म के सबसे ज्यादा 308 शो दिखाए गए. यहां कुल ऑक्यूपेंसी 13 फीसदी दर्ज की गई. इसके बाद मुंबई में फिल्म के 235 शो चले, जहां ऑक्यूपेंसी 11 फीसदी रही.

'मैं वापस आऊंगा' के बारे में

'मैं वापस आऊंगा' एक 95 साल के बुजुर्ग की कहानी है, जिन्हें पाकिस्तान जाने की कोशिश के दौरान स्ट्रोक आ जाता है. इसके बाद उनकी याददाश्त बार-बार साथ छोड़ने लगती है. उनका पोता बंटवारे से पहले की बिखरी हुई यादों को जोड़कर पूरी कहानी समझने की कोशिश करता है, लेकिन बुजुर्ग को अपनी जिंदगी के आखिरी दिनों में भी सुकून नहीं मिल पाता.



 

Featured Video Of The Day
ईरान पर हमला करने वाला था अमेरिका अचानक ट्रंप ने क्यों लिया यू-टर्न?
Topics mentioned in this article
Main Wapas Aaunga Day 1 Collection
Main Vaapas Aaunga
Main Vaapas Aaunga Cast
Main Vaapas Aaunga Imtiaz Ali
Main Vaapas Aaunga Movie Review