Mahakavya Shri Ramayan Katha Review: 4000 करोड़ की रामायण को टक्कर देने आई महाकाव्य श्रीरामायण कथा, सुग्रीव की सेना में दिखा चश्मे वाला वानर

 Mahakavya Shri Ramayan Katha Review In Hindi: 'श्री रामायण कथा' 25 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, जिसमें माता सीता के रोल में अंजलि अरोड़ा और भगवान राम के रोल में देव शर्मा नजर आ रहे हैं.  

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
कब बजट की रामायण की फोटो वायरल, तस्वीर में नजर आया चश्मे वाला वानर
Instagram
नई दिल्ली:

4000 करोड़ की रामायण से पहले कम बजट की पौराणिक फिल्म 'श्री रामायण कथा' सिनेमाघरों में 25 सितंबर को रिलीज हो गई है, जिसमें माता सीता का किरदार निभाती हुईं नजर आ रही हैं. जबकि भगवान राम के रोल में देव शर्मा हैं. फिल्म का पिछले दिनों ट्रेलर खूब चर्चा में रहा था. वहीं अब आज यानी फ्राइडे को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है, जिसका फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने के बाद एक्स (पहले ट्विटर) पर यूजर्स मजेदार रिव्यू देते हुए नजर आ रहे हैं. इतना ही नहीं फिल्म का तो पता नहीं एक पोस्टर खूब वायरल हो रहा है, जिसका मजाक इंटरनेट यूजर्स उड़ाते हुए नजर आ रहे हैं. 

श्री रामायण कथा का रिव्यू

एक्स पर एक यूजर ने दर्शकों का रिव्यू शेयर करते हुए लिखा, कौन हैं ये लोग, कहां से आते हैं, क्यूं आते हैं. दूसरे यूजर ने फिल्म का एक पोस्टर शेयर किया, जिसमें सुग्रीव के किरदार के पीछे वानर सेना नजर आ रही है. इसमें से एक शख्स चश्मा पहने नजर आ रहा है, जिसे देखने के बाद फैंस खूब मजाक उड़ाते हुए नजर आ रहे हैं. 

ये भी पढ़ें- मनोज तिवारी का 14 साल पुराना भोजपुरी गाना, पति पत्नी की नोकझोंक से हुआ पॉपुलर, नाइजीरियाई सिंगर ने बनाया वर्जन

Advertisement

यूजर ने लिखा, मुझे अभी एक्स से यह फोटो मिली है. क्या वह व्यक्ति चश्मा पहने हुए है जो अंजलि अरोड़ा की रामायण में 'वानर सेना' का हिस्सा है? इसके अलावा दूसरे यूजर ने इंस्टाग्राम पोस्ट पर रिएक्शन देते हुए लिखा, त्रेता युग में चश्मा कौन लगाता है. अन्य ने लिखा, हनुमान जी हनुमान जी जैसे नहीं लग रहे. वानर सेना का तो पूछो ही मत, अन्य ने लिखा, पहली बार त्रेता युग में चश्मा देखा.  

Advertisement

श्री रामायण कथा के बारे में 

अभिषेक सिंह द्वारा निर्देशित फिल्म 'महाकाव्य श्री रामायण कथा- श्री राम की' में शील वर्मा लक्ष्मण और निर्भय वाधवा हनुमान के किरदार में नजर आएंगे. इसका निर्माण प्रकाश महोबिया और संजय बुंदेला ने किया है, सह-निर्माता हनी कुलदीप अग्रवाल और मोनिका सेन हैं और इसे एजे फिल्म एंटरटेनमेंट वर्ल्ड के अजय कनौजिया ने प्रस्तुत किया जा रहा है. यह फिल्म 25 सितंबर को पूरे भारत में सिनेमाघरों में हिंदी और छत्तीसगढ़ी में एक साथ रिलीज हो गई है.  

ये भी पढ़ें- राजेश खन्ना की 17 लगातार हिट फिल्मों में 56 साल पुरानी फिल्म, 7 के सात गाने सुपरहिट, लता, किशोर, मुकेश की आवाज ने बनाया कल्ट

Featured Video Of The Day
UNGA के मंच से Shehbaz Sharif बोले- पानी रोकने की कोशिश को 'युद्ध' मानेंगे | Breaking News
Topics mentioned in this article
Mahakavya Shree Ramayana Katha
Ramayana
Anjali Arora