90s की महाभारत के सितारे आज भी हैं कुंवारे, 67 के मुकेश खन्ना ही नहीं इन एक्टर्स ने आज तक नहीं बसाया घर

महाभारत के कई मशहूर कलाकारों ने रियल लाइफ में शादी नहीं की. रेनुका इसरानी, चंद्रा रूपारेल, पारिजात, मुकेश खन्ना, समीर चित्रे और संजीव चित्रे आज भी सिंगल लाइफ जी रहे हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
महाभारत के ये सितारे आज भी हैं कुंवारे, 67 की उम्र में भी नहीं की शादी
NDTV

टीवी की दुनिया में कई सितारे आए और गए, लेकिन 90 के दशक में आई बीआर चोपड़ा की महाभारत के कलाकार आज भी लोगों के दिलों पर राज करते हैं. इस शो में भीष्म पितामाह, पांडव, श्रीकृष्ण और कौरवों के किरदार ने दर्शकों के बीच अलग पहचान बनाई. वहीं त्याग और बलिदान वाले किरदारों से दर्शकों की आंखें नम कर दीं. पर्दे पर रिश्तों और परिवार की बड़ी-बड़ी कहानियां दिखाने वाले इन सितारों की असली जिंदगी हालांकि बिल्कुल अलग रही. हैरानी की बात ये है कि महाभारत के कुछ मशहूर कलाकारों ने कभी शादी ही नहीं की. इनमें कुछ 50 साल की उम्र पार कर चुके हैं, तो कुछ 60 और 67 साल की उम्र में भी सिंगल हैं, जिसमें मुकेश खन्ना का भी नाम शामिल है. सालों बाद भी इन सितारों की निजी जिंदगी लोगों के बीच उतनी ही चर्चा में रहती है, जितने उनके यादगार किरदार.

ये भी पढ़ें: प्रणित मोरे विवाद के बीच सुनील पाल का कॉमेडियन्स पर तंज, बोले- ये चलते-फिरते आतंकवादी

रेनुका इसरानी

महाभारत में गांधारी का किरदार निभाने वाली रेनुका इसरानी आज 59 साल की हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने शादी नहीं की. कहा जाता है कि उन्होंने अपने माता-पिता की देखभाल को सबसे ज्यादा महत्व दिया. इसी वजह से उन्होंने शादी से दूरी बनाए रखी.

चंद्रा रूपारेल

शो में रुक्मणी का रोल निभाने वाली चंद्रा रूपारेल अपनी सादगी की वजह से काफी पसंद की गई थीं. उनकी मुस्कान और एक्टिंग ने दर्शकों का दिल जीत लिया था. रिपोर्ट्स के अनुसार 50 साल की उम्र पार करने के बाद भी उन्होंने शादी नहीं की है.

पारिजात

महाभारत में राधा का किरदार निभाने वाली पारिजात ने भी अपने एक्टिंग से लोगों का ध्यान खींचा था. उन्होंने कई टीवी शोज और फिल्मों में काम किया. रिपोर्ट्स की मानें तो पारिजात आज भी अविवाहित हैं.

Advertisement

मुकेश खन्ना

भीष्म पितामह के किरदार से घर-घर में मशहूर हुए मुकेश खन्ना 67 साल के हो चुके हैं. उन्होंने अब तक शादी नहीं की है. हालांकि हाल ही में उन्होंने कहा था कि अगर उन्हें सही जीवनसाथी मिला तो वो शादी करने के बारे में जरूर सोचेंगे.

समीर चित्रे

महाभारत में नकुल का रोल निभाने वाले समीर चित्रे लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करते हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने भी अभी तक शादी नहीं की है और अपनी निजी जिंदगी को लोगों की नजरों से दूर रखते हैं.

Advertisement

संजीव चित्रे

सहदेव का किरदार निभाने वाले संजीव चित्रे भी अविवाहित हैं. वो और समीर चित्रे रियल लाइफ में भाई हैं. दोनों ही कलाकार काफी समय से ग्लैमर की दुनिया से दूर हैं और शांत जिंदगी जी रहे हैं.

Featured Video Of The Day
PM Modi Government के 12 साल पूरे सांसद Manoj Tiwari ने सुरों से बांधा समां!
Topics mentioned in this article
Mukesh Khanna
Mahabharat Actors Unmarried
Mahabharat
Doordarshan Mahabharat
Bollwyood