अगर आप हर हफ्ते नई फिल्में और वेब सीरीज देखने का इंतजार करते हैं, तो 13 से 19 जुलाई का हफ्ता आपके लिए खास रहने वाला है. नेटफ्लिक्स, जियोहॉटस्टार, अमेजन प्राइम वीडियो और अमेजन एमएक्स प्लेयर पर इस हफ्ते एक से बढ़कर एक रिलीज आ रही हैं. एक्शन, थ्रिलर, रोमांस, क्राइम, फैंटेसी और स्पोर्ट्स कॉमेडी जैसे हर जॉनर के दर्शकों के लिए कुछ न कुछ नया है. सामंथा रुथ प्रभु की दमदार वापसी से लेकर मार्गोट रॉबी, जैकब एलॉर्डी और अन्या टेलर जॉय जैसे हॉलीवुड सितारों की फिल्में भी इस हफ्ते देखने को मिलेंगी.
ये भी पढ़ें: कुमार सानू के बेटे को हुआ कोरोना,सोशल मीडिया पर बोले- चाइना से आया मेरा दोस्त
वुदरिंग हाइट्स (जियोहॉटस्टार)
13 जुलाई को 'वुदरिंग हाइट्स' रिलीज होगी. ये क्लासिक नॉवेल पर बेस्ड रोमांटिक पीरियड फिल्म है. जिसमें मार्गोट रॉबी और जैकब एलॉर्डी मुख्य भूमिका में हैं.
रेडी ऑर नॉट 2: हियर आई कम (जियोहॉटस्टार)
16 जुलाई को 'रेडी ऑर नॉट 2: हियर आई कम' आएगी. फर्स्ट पार्ट की कहानी को आगे बढ़ाती ये फिल्म एक बार फिर जानलेवा खेल और रोमांच से भरपूर होगी.
मा इंटी बंगारम (जियोहॉटस्टार)
17 जुलाई को सामंथा रुथ प्रभु की तेलुगु एक्शन थ्रिलर 'मा इंटी बंगारम' रिलीज होगी. इसमें वो एक किलर के किरदार में हैं. जिसने ये प्रोफेशन छोड़ दिया है. लेकिन उन्हें अपने पास्ट से दोबारा लड़ना पड़ता है.
गोल्डन कामुई: असॉल्ट ऑन अबाशिरी प्रिजन (नेटफ्लिक्स)
नेटफ्लिक्स इस हफ्ते सबसे ज्यादा नए टाइटल लेकर आ रहा है. 13 जुलाई को एनीमे फिल्म 'गोल्डन कामुई: असॉल्ट ऑन अबाशिरी प्रिजन' रिलीज होगी.
द हॉक (नेटफ्लिक्स)
16 जुलाई को स्पोर्ट्स कॉमेडी 'द हॉक' आएगी, जिसमें विल फेरेल एक एक्स गोल्फ स्टार की भूमिका निभा रहे हैं. उनके अलावा मौली शैनन भी अहम रोल में नजर आएंगी. इसे डायरेक्ट किया है जोनाथन वॉटसन ने
डिजायर (नेटफ्लिक्स)
17 जुलाई को मैक्सिकन थ्रिलर 'डिजायर' रिलीज होगी. इस रोमांटिक थ्रिलर में लुडविका पलेटा, जोस मारिया याजपिक और ऑस्कर कैसास नजर आएंगे.
23,000 लाइव्स (नेटफ्लिक्स)
17 जुलाई को सच्ची घटना पर बेस्ड फिल्म '23,000 लाइव्स' भी स्ट्रीम होगी. लुइस हॉफमन और माला एम्डे की इस फिल्म में उस एनजीओ की कहानी दिखाई जाएगी जिसने भूमध्य सागर में कई रेफ्यूजीस की जान बचाई थी.
द ईस्ट पैलेस (नेटफ्लिक्स)
17 जुलाई को कोरियन डार्क फैंटेसी सीरीज 'द ईस्ट पैलेस' रिलीज होगी. आठ एपिसोड वाली इस सीरीज में गू चेओन और साएंग गांग के खास किरदार होंगे. इसे डायरेक्ट किया है चोई जंग क्यू ने.
हार्टस्टॉपर फॉरएवर (नेटफ्लिक्स)
17 जुलाई को पॉपुलर रोमांटिक कहानी का फिनाले 'हार्टस्टॉपर फॉरएवर' भी दर्शकों के लिए उपलब्ध होगा. किट कॉनर और जो लॉक इसमें लीड रोल में नजर आएंगे.
राइड ऑर डाई (अमेजन प्राइम वीडियो)
15 जुलाई को अमेजन प्राइम वीडियो पर 'राइड ऑर डाई' रिलीज होगी. ये दो महिलाओं के खतरनाक मिशन पर बेस्ड एक्शन कॉमेडी सीरीज है. जिसमें ऑक्टेविया स्पेंसर और हन्ना वैडिंगहैम नजर आएंगी.
रक्तांचल सीजन 3 (अमेजन एमएक्स प्लेयर)
16 जुलाई को अमेजन एमएक्स प्लेयर पर 'रक्तांचल सीजन 3' स्ट्रीम होगा. ये सीरीज 2000 के दशक की उत्तर प्रदेश की राजनीति और गैंगवार की कहानी को अंतिम पड़ाव तक पहुंचाएगी. रक्तांचल सीजन 3' की कहानी सिद्धार्थ मिश्रा ने लिखी है और इसे रितम श्रीवास्तव ने डायरेक्ट किया है. इस नए सीजन में क्रांति प्रकाश झा और निकितिन धीर आमने-सामने नजर आएंगे. इनके साथ विक्रम कोचर, माही गिल, राजेश कुमार और करण पटेल भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे.