पैसा या वक्त नहीं...इस वजह से हुआ था ललित मोदी और सुष्मिता सेन का ब्रेकअप, सालों बाद किया खुलासा

ललित मोदी ने सालों बाद सुष्मिता सेन संग अपने रिश्ते और ब्रेकअप की असली वजह का खुलासा किया है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
सुष्मिता सेन संग रिश्ते में थे ललित मोदी

बिजनेसमैन ललित मोदी ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में अपनी पूर्व पार्टनर सुष्मिता सेन को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. चार साल पहले जब दोनों के रिश्ते की खबरें सामने आई थीं, तब सोशल मीडिया पर सुष्मिता को लेकर काफी आलोचना हुई थी और कई लोगों ने उन्हें ‘गोल्ड डिगर' तक कह दिया था. अब ललित मोदी ने इन आरोपों को पूरी तरह गलत बताते हुए सुष्मिता का खुलकर बचाव किया है. उन्होंने कहा कि सुष्मिता उनके जीवन का बेहद खास हिस्सा रही हैं और आज भी दोनों के बीच अच्छी दोस्ती कायम है.

ललित मोदी ने यह भी बताया कि उनके रिश्ते के खत्म होने की वजह कोई विवाद नहीं, बल्कि दोनों के बीच की दूरी थी. उनके मुताबिक, सुष्मिता का करियर भारत में था, जबकि उनकी जिंदगी लंदन में बस चुकी थी, जिसके चलते रिश्ते को आगे बढ़ाना मुश्किल हो गया.

सुष्मिता को बताया ‘बहुत खास'

ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे को दिए इंटरव्यू में ललित मोदी ने कहा कि सुष्मिता सेन ने उन्हें एक बेहतर इंसान बनने में मदद की. उन्होंने कहा कि वह उनकी जिंदगी में बेहद महत्वपूर्ण स्थान रखती थीं और उनके साथ बिताए गए पल आज भी उनकी सबसे खूबसूरत यादों में शामिल हैं. ललित मोदी ने सुष्मिता की तारीफ करते हुए कहा कि वह एक मजबूत, आत्मनिर्भर और प्रेरणादायक महिला हैं. उन्होंने सुष्मिता द्वारा अपनी दोनों बेटियों रेनी और अलीशा की परवरिश को भी सराहा और कहा कि एक सिंगल मदर के तौर पर उन्होंने शानदार काम किया है.

‘मैं लेता था पैसे, सुष्मिता नहीं थीं गोल्ड डिगर'

इंटरव्यू के दौरान जब सुष्मिता को ‘गोल्ड डिगर' कहे जाने की बात उठी तो ललित मोदी ने बेहद दिलचस्प जवाब दिया. उन्होंने कहा कि सुष्मिता आर्थिक रूप से बेहद मजबूत महिला हैं और उन्होंने अपनी मेहनत से सब कुछ हासिल किया है. मोदी ने दावा किया कि उनके रिश्ते के दौरान कई बार ऐसा हुआ जब सुष्मिता ने सभी खर्च खुद उठाए. उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि अगर किसी को ‘गोल्ड डिगर' कहना ही है तो वह खुद थे, क्योंकि सुष्मिता तो हीरे जैसी महिला हैं. उन्होंने साफ कहा कि सुष्मिता कभी किसी से कुछ स्वीकार नहीं करतीं और उन्हें गोल्ड डिगर कहना पूरी तरह गलत था.

Advertisement

2022 में वायरल हुई थीं रिश्ते की खबरें

साल 2022 में ललित मोदी ने सोशल मीडिया पर सुष्मिता सेन के साथ अपनी छुट्टियों की कुछ तस्वीरें साझा की थीं. इन तस्वीरों के सामने आते ही दोनों का रिश्ता चर्चा का विषय बन गया था. उस समय सोशल मीडिया पर सुष्मिता को लेकर कई तरह की टिप्पणियां की गई थीं. इसके जवाब में सुष्मिता ने इंस्टाग्राम पर लंबा पोस्ट लिखते हुए ट्रोल्स को करारा जवाब दिया था. उन्होंने कहा था कि उन्हें सोना नहीं बल्कि हीरे पसंद हैं और वह उन्हें खुद खरीदने में सक्षम हैं. अब ललित मोदी के ताजा बयान ने एक बार फिर इस पुराने विवाद को सुर्खियों में ला दिया है.

यह भी पढ़ें: ललित मोदी ने एक्स गर्लफ्रेंड सुष्मिता सेन के 'गोल्ड डिगर' टैग पर तोड़ी चुप्पी, कहा- 'मैं था डायमंड डिगर, लेता था पैसे'

Advertisement
Featured Video Of The Day
CBSE Portal पर बड़ा Cyber Attack, 2 मिनट के भीतर पोर्टल पर अचानक 15 लाख से ज्यादा हिट्स आए
Topics mentioned in this article