आमिर खान की लगान से बर्बाद हो गया था इस एक्टर का करियर, 25 साल बाद किया चौंकाने वाला खुलासा

आमिर खान की सुपरहिट फिल्म 'लगान' में यादगार किरदार निभाने वाले एक्टर ने चौंकाने वाला खुलासा किया है. उनका कहना है कि इस फिल्म ने उनके करियर का स्टैंडर्ड इतना ऊंचा कर दिया कि बाद में कोई रोल उन्हें पसंद नहीं आया.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
आमिर खान की लगान से बर्बाद हो गया था इस एक्टर का करियर
Social Media

आमिर खान की फिल्म लगान (Lagaan) को भुला पाना आसान नहीं है. इंडियन सिनेमा की ये वो फिल्म है जिसमें कई कलाकार नजर आए. फिल्म में सबने अपनी एक अलग पहचान बनाई. लेकिन फिल्म के बाद सबको वो शौहरत नहीं मिली जिसके वो हकदार थे. कुछ आर्टिस्ट तो सिनेमाई फलक पर चमकते नजर आए. लेकिन कुछ ऐसे भी थे जो उस चकाचौंध में गुम हो गए. फिल्म में ऐसा ही एक किरदार था. जिसे फिल्म में तारीफ तो बहुत मिली पर उसके बाद माकूल काम नहीं मिल सका. 2001 को रिलीज हुई लगान के उस एक्सपीरियंस के बारे में अब उस कलाकार ने खुल कर बात की. और, अपने करियर से जुड़ी हैरान करने वाली बातें भी शेयर कीं. 

ये भी पढ़ें: गोविंदा के सिर पर नहीं है असली बाल, पत्नी सुनीता आहूजा ने एक्टर पर फिर किया नया खुलासा

'लगान' के बाद कोई रोल उतना दमदार नहीं लगा

ये कलाकार हैं अमीन हाजी. जो लगान में बाघा के रोल में नजर आए. पीटीआई से बातचीत में अमीन हाजी ने कहा कि 'लगान' में काम करना उनके लिए बेहद खास एक्सपीरियंस था. लेकिन इस फिल्म ने एक अभिनेता के तौर पर उनका लेवल बेहद हाई सेट कर दिया. जिसके बाद में आने वाले ज्यादातर रोल उन्हें कमजोर लगने लगे. अमीन ने कहा, ‘एक एक्टर के तौर पर 'लगान' ने मेरे लिए स्टैंडर्ड बहुत ऊंचा कर दिया. फिल्म की कहानी इतनी शानदार थी कि उसमें हर कलाकार अपने आप में हीरो था. इसके बाद जो भी रोल मेरे पास आए, वो 'लगान' के मुकाबले कहीं नहीं टिकते थे. इसलिए मैं कहता हूं कि प्रोफेशनली इस फिल्म ने मुझे बर्बाद कर दिया.'

Advertisement

वो किरदार जो बोल सुन नहीं सकता

फिल्म में अमीन ने बाघा का किरदार निभाया था, जो बोल और सुन नहीं सकता था. क्रिकेट मैच के दौरान बाघा टीम का अहम हिस्सा बनता है. यही वजह है कि आज भी 'लगान' के सबसे पसंदीदा किरदारों में बाघा का नाम शामिल किया जाता है. अमीन ने इससे पहले एक इंटरव्यू में बताया था कि इस किरदार को असली बनाने के लिए उन्होंने उन परिवारों से मुलाकात की थी, जिनमें गूंगे-बहरे सदस्य थे. उन्होंने उनके एक्सप्रेशन और कम्यूनिकेट करने के तरीके को करीब से समझा, ताकि पर्दे पर उनकी एक्टिंग बिल्कुल नेचुरल लगे.

'लगान' के सेट पर मिली लाइफ पार्टनर

'लगान' अमीन हाजी की सिर्फ प्रोफेशनल लाइफ के लिए ही नहीं, बल्कि उनकी निजी जिंदगी के लिए भी बेहद खास रही. फिल्म की शूटिंग के दौरान उनकी मुलाकात ब्रिटिश सोशल एंथ्रोपोलॉजिस्ट शार्लोट व्हिटबी-कोल्स से हुई थी. दोनों के बीच दोस्ती हुई, जो बाद में प्यार में बदली और फिर शादी तक पहुंची. हाल ही में 'लगान' के 25 साल पूरे होने के मौके पर अमीन अपनी पत्नी और दोनों बेटियों के साथ नजर आए थे. उनकी फैमिली फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी. एक्टिंग के अलावा अमीन ने राइटिंग और डायरेक्शन की फील्ड में भी अपनी पहचान बनाई है. वो 'स्वदेस' और 'जोधा अकबर' जैसी फिल्मों के को राइटर रह चुके हैं. वहीं साल 2021 में उन्होंने फिल्म 'कोई जाने ना' से बतौर डायरेक्टर भी डेब्यू किया.

कीवर्ड- आमीन हाजी, लगान मूवी, aameen haji, lagaan movie

Featured Video Of The Day
ईरान-अमेरिका के बीच ऐतिहासिक डील में कौन जीता, कौन हारा? समझौते के अंदर की पूरी कहानी
Topics mentioned in this article
Lagaan Movie
Amin Hajee Lagaan Love Story
Aamir Khan
Bollwyood
Entertaiment