बॉलीवुड में कई स्टार्स आते हैं. लेकिन कुछ की कहानी सच में ऐसी होती है जिसे फॉलो करने का मन करता है. उनका स्ट्रगल बताता है कि अगर ठान लो तो कुछ भी कर गुजरना नामुमकिन नहीं. ये कहानी और ये तस्वीर भी ऐसी ही एक एक्ट्रेस की है. जिसकी ये गोलू मोलू सी तस्वीर देखकर आप कहेंगे कि ये क्या हीरोइन बनेगी. बेशक उसके साथ एक डायरेक्टर पिता का सपोर्ट था. लेकिन खुद से लड़ना, खुद को ट्रांसफर्म करना आसान नहीं होता. पर इस अदाकारा ने वो कर दिखाया. और, आज बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में शुमार है. जिसकी एक्टिंग, फिटनेस और चार्म सब कुछ दर्शकों के दिलों पर राज करता है.
चबी लुक से फिट एंड फेब स्टार तक
हम बात कर रहे हैं आलिया भट्ट की. आज भले ही वो बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस हैं. लेकिन एक समय ऐसा भी था जब उनका वजन करीब 67 किलो था. स्टूडेंट ऑफ द ईयर के लिए जब उन्हें चुना गया. तो कंडीशन साफ थी फिट होना पड़ेगा. आलिया ने भी ठान लिया था कि अब पीछे नहीं हटना. स्ट्रिक्ट डाइट, रोजाना वर्कआउट और फुल डेडिकेशन के साथ उन्होंने करीब 16 किलो वजन कम कर लिया. इस फोटो में दिख रही दो लड़कियों का सिंपल और नैचुरल अंदाज उसी दौर की याद दिलाता है. जब सब कुछ बहुत नॉर्मल था. न ग्लैमर, न स्टारडम. लेकिन यहीं से शुरू हुआ वो सफर जिसने आलिया को पूरी तरह बदल दिया. आलिया की यादगार फिल्मों में डियर जिंदगी, गंगूबाई, गली बॉय, उड़ता पंजाब, राजी जैसी कई फिल्में शामिल हैं. राजी फिल्म में वो भारत की एक जासूस के रोल में नजर आई थीं जो कि पाकिस्तानी परिवार की बहू बनकर भारत के लिए खबरें पहुंचाती है. इस फिल्म में असली मां-बेटी की कहानी दिखाई गई थी. ये फिल्म आज ही के दिन यानी कि 11 मई को 2018 में रिलीज हुई थी.
हिट फिल्में, पावरफुल एक्टिंग और पर्सनल लाइफ
डेब्यू के बाद आलिया ने सिर्फ क्यूट इमेज तक खुद को सीमित नहीं रखा. हाईवे, राजी, उड़ता पंजाब और डियर जिंदगी जैसी फिल्मों से उन्होंने दिखा दिया कि वो सिर्फ ग्लैमरस फेस नहीं, बल्कि सीरियस एक्टर भी हैं. आज आलिया इंडस्ट्री की सबसे हिट और भरोसेमंद एक्ट्रेसेस में गिनी जाती हैं. उनकी पर्सनल लाइफ भी हमेशा चर्चा में रहती है. खासकर रणबीर कपूर के साथ उनकी शादी ने खूब सुर्खियां बटोरीं. और राहा की मम्मी बन कर वो फिर लाइमलाइट में आईं. डिलिवरी के बाद उन्होंने जिस तेजी से खुद को फिर फिट और परफेक्ट बनाया वो भी काबिले तारीफ रहा.
यह भी पढ़ें: 61 साल पहले आई वो फिल्म जिसे देखते-देखते समय भूल गए प्रधानमंत्री, 10 मिनट के लिए आए और आखिर तक नहीं छोड़ पाए कुर्सी