कभी सिनेमाघरों में रिलीज नहीं हो पाई 38 साल पुरानी 10 गाने वाली ये फिल्म, 10 के दस सुपरहिट, लाल दुपट्टे को कर दिया था घर-घर फेमस

गुलशन कुमार ने आशिकी से पहले ही संगीत की दुनिया में अपनी बादशाहत साबित कर दी थी. 1989 में रिलीज हुआ लाल दुपट्टा मलमल का एल्बम ऐसा हिट हुआ कि इसके सभी 10 गाने सुपरहिट बन गए. लेकिन ये फिल्म थिएटर पर कभी रिलीज नहीं हुई.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
सिनेमाघरों में रिलीज नहीं हुई ये फिल्म, फिर भी देशभर में छा गई थी, गाने हुए सुपरहिट
youtube
नई दिल्ली:

गुलशन कुमार को म्यूजिक इंडस्ट्री का बादशाह कहा जाता था. उन्होंने टी-सीरीज़ को स्टैबलिश किया और इसे भारत की सबसे बड़ी म्यूजिक कंपनियों में से एक बना दिया. अपने बिजनेस स्किल्स और संगीत की गहरी नॉलेज के दम पर उन्होंने एक ऐसा म्यूजिक एंपायर खड़ा किया, जिसकी टक्कर देने वाला फिलहाल कोई नही है. उन्होंने बॉलीवुड को 1990 के दशक के सबसे फेमस एल्बमों में से एक आशिकी दिया, जो आज भी लोगों की यादों मे जिंदा है. इसके गाने लोग आज भी गाते और गुनगुनाते हैं. इस एल्बम ने टीसिरीज को एक अलग पहचान दिलाई. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसके पहले भी गुलशन कुमार अपने करियर का एक सुपरहिट एल्बम दे चुके हैं. 

10 गाने दस गाने सुपरहिट

लेकिन आशिकी से पहले भी उन्होंने एक ऐसा एल्बम बनाया था, जिसने उन्हें करोड़ों की कमाई कराई थी. 1989 में रिलीज हुआ म्यूजिक एल्बम लाल दुपट्टा मलमल का आम जनता के बीच जबरदस्त हिट साबित हुआ. इस एल्बम में 10 गाने थे और दसों सुपरहिट थे. 

1. क्या बताएं जानेजान जिसे अनुराधा पौडवाल और उदित नारायण ने गाया था. 
2. सुनी सुनी अंखियों में जिसे सुरेश वाडकर , अनुराधा पौडवाल ने गाया था.
3. लाल दुपट्टा मलमल का जिसे मोहम्मद अजीज ने गाया था. 
4. मैं गुल हूं काली हूं जिसे अनुराधा पौडवाल और मोहम्मद अजीज ने गाया था.
5. ना जाने क्यों मैं बेकरार, अनुराधा पौडवाल और उदित नारायण की आवाज में बना सदाबहार.
6. तुमने रख तो ली तस्वीर हमारी को अनुराधा पौडवाल, पंकज उधास ने गाया था.
7.अब दवा की जरूरत नहीं गाने को अनुराधा पौडवाल और मोहम्मद अजीज ने गाया था.
8. लाल दुपट्टा मलमल का" (सैड वर्जन)    को मोहम्मद अजीज ने गाया था.
9. कुछ बात है तुम में तो जिसे अनुराधा पौडवाल और पंकज उधास ने गाया था.
10.रकीबों से हबीबों से जिसे सुरेश वाडेकर और अनुराधा पौडवाल ने गाया था.

ये 10 से दस गाने सुपरहिट हुए थे. 

गानों की पॉपुलेरिटी देखते हुए बनी फिल्म

1980 के दशक में ज्यादातर एक्शन फिल्में बन रही थीं और सॉफ्ट म्यूजिक कहीं खो सा गया था. ऐसे समय में लाल दुपट्टा मलमल का एल्बम रिलीज़ हुआ और पूरे देश में पॉपुलर हो गया. जब इसके सभी गाने सुपरहिट हो गए, तो गुलशन कुमार ने इनके बेस पर एक फिल्म बनाने का फैसला किया. यह फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज नहीं हुई थी, बल्कि टीवी के लिए बनाई गई एक टेलीफिल्म थी. हालांकि यह सिर्फ एक टेलीफिल्म थी, फिर भी इसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिला. रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फिल्म लगभग 75 लाख रुपये के बजट में बनी थी और इसने करीब 2 करोड़ रुपये की कमाई की थी.

Advertisement

ये भी पढ़ें: 1994 में आया था सुनील-करिश्मा का सुपरहिट गाना 'हाय हुक्कू हाय हुक्कू', जानते हैं कितनी बार कुमार सानू-पूर्णिमा ने बोला था हाय और हुक्कू

इस फिल्म में साहिल चड्ढा और राधा असरानी मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे, जबकि इसका निर्देशन रविंद्र पीपट ने किया था. इसकी रोमांटिक प्रेम कहानी को भी दर्शकों ने खूब पसंद किया. फिल्म के सभी 10 गाने सुपरहिट साबित हुए.

Advertisement

आशिका ने तोड़े कई रिकॉर्ड

हालांकि, फिल्म की रिलीज के करीब एक साल बाद आशिकी ने सफलता के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए. महेश भट्ट के निर्देशन में बनी इस फिल्म में राहुल रॉय और अनु अग्रवाल मुख्य भूमिकाओं में थे. आशिकी को 1990 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में गिना जाता है, जिसका सबसे बड़ा कारण इसका म्यूजिक था. महज 80 लाख रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर करीब 5 करोड़ रुपये का कारोबार किया. इसके शो लगातार 52 हफ्तों तक हाउसफुल चले थे.

Topics mentioned in this article
Hindi Songs
Lal Dupatta Malmal Ka
Entertainment
Hindi News