गोविंदा के 'लाल दुपट्टे वाली' एक्ट्रेस है टीवी की 'बा' की बेटी, साबित हुई वन फिल्म वंडर, लेटेस्ट फोटो देख कहेंगे- 56 में 30 जैसी

गोविंदा की फिल्म आंखें तो आपको याद ही होगी. इस फिल्म का एक गाना है ओ लाल दुपट्टे वाली तेरा नाम तो बता. इस गाने को खूब पसंद किया गया था. लेकिन जानते हैं, इस फिल्म की गोविंदा की एक्ट्रेस आज है कहां.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
टीवी की 'बा' की बेटी है यह 90s की टॉप एक्ट्रेस
नई दिल्ली:

गोविंदा की फिल्म आंखें फिल्म 1993 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म में गोविंदा के साथ चंकी पांडे, कादर खान और सदाशिव अमरापुरकर जैसे सितारे नजर आए. लेकिन इस फिल्म का एक गाना बहुत सुपरहिट रहा. वो था ‘ओ लाल दुपट्टे वाली तेरा नाम तो बता'. इस गाने में जो एक्ट्रेस गोविंदा के अपॉजिट थी, उसे खूब पसंद किया गया. लेकिन ट्रेजेडी यह रही कि यह एक्ट्रेस वन फिल्म वंडर बनकर रह गई. इस एक्ट्रेस के माता-पिता फिल्म इंडस्ट्री की नामचीन कलाकार हैं. लेकिन आप जानते हैं कि ये एक्ट्रेस आज कहां हैं. नहीं तो चलिए हम आपको बताते हैं.  

अपनी पहली ही फिल्म से लोगों की फेवरेट बनी इस एक्ट्रेस का गाना आज भी लोगों की जुबां से नहीं उतरा है. गोविंदा की यह हीरोइन अपनी पहली ही फिल्म के बाद रातों-रात स्टार बन गई. लेकिन अपने करियर के टॉप पर पहुंच कर परिवार के लिए एक्टिंग छोड़ दी और अब ग्लैमर वर्ल्ड से दूर जिंदगी बिता रही हैं. हम बात कर रहे हैं ‘आंखें' फिल्म से डेब्यू करने वाली एक्ट्रेस रितु शिवपुरी की. हाल में रितु का एक वीडियो सामने आया जिसे देख लोगों को पुराने दिन याद आ गए और उनका यही कहना है कि रितु आज भी उतनी ही खूबसूरत दिखती हैं.

रितु शिवपुरी को फिल्म 'आंखें' में गोविंदा के साथ रोमांस करने के बाद जबरदस्त शोहरत मिली. अपनी सफल शुरुआत के बाद, रितु शिवपुरी ने कई और फिल्मों में काम किया, जिनमें 'आर या पार', 'हम सब चोर हैं', 'भाई भाई', 'काला साम्राज्य', 'लज्जा' और 'हद कर दी आपने' शामिल हैं.

Advertisement

यह भी पढ़ें: Dhurandhar 2 Collection Till April 5: IPL में भी धुरंधर 2 का जलवा, 17वें दिन 19 प्रतिशत बढ़ोतरी, अब तक की इतनी कमाई

परिवार के लिए छोड़ी एक्टिंग

दिग्गज एक्टर ओम और सुधा शिवपुरी की बेटी रितु शिवपुरी ने बॉलीवुड में कदम रख कर अपने माता-पिता के नक्शेकदम पर चलने का फैसला किया. रितु ने 1993 में गोविंदा के साथ फिल्म 'आंखें' से डेब्यू किया, जिसने उन्हें रातों-रात स्टार बना दिया. 'आंखें' उस साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी और इसने रितु शिवपुरी के करियर को एक शानदार शुरुआत दी. हालांकि, तमाम प्रोफेशनल सफलताओं के बावजूद, जब मुश्किल वक्त आया, तो रितु ने अपने परिवार की खातिर अपने करियर को दांव पर लगा दिया. उन्होंने बिना किसी हिचकिचाहट या शिकायत के अपने बीमार पति का साथ दिया.

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'धुरंधर' की पत्नी 'बिग बॉस' के इस कंटेस्टेंट के साथ हुई थीं रोमांटिक, घर- घर पसंद किया गया था यह 16 साल पुराना शो, IMDb पर 8.4 रेटिंग

बीमार पति की देखभाल

रितु शिवपुरी के पति, हरि वेंकट की पीठ में ट्यूमर था, और उस समय अभिनेत्री को लगा कि अपने करियर के बजाय अपने पति को प्राथमिकता देना ज्यादा जरूरी है. साल 2006 में रितु ने अपने पति की देखभाल करने के लिए एक्टिंग की दुनिया से ब्रेक लेने का फैसला किया. जब रितु शिवपुरी आखिरकार वापस लौटीं, तो उनकी स्टारडम खत्म हो चुकी थी. इसके बाद, उन्होंने टीवी शो करना शुरू कर दिया.

Advertisement

फिल्में छोड़ने के बाद रितु शिवपुरी ने अपने करियर का रुख टेलीविजन की ओर कर लिया. लेकिन यह उतना आसान नहीं था. शिवपुरी ने 2016 में अनिल कपूर के शो '24: India' से वापसी की. उन्हें आखिरी बार Netflix की क्राइम ड्रामा थ्रिलर टेलीविज़न सीरीज 'Class' और हिंदी फिल्म 'Kooki' में देखा गया था, जिसमें रितिशा खाउंड, राजेश तैलंग, दिपानिता शर्मा और देवोलीना भट्टाचार्जी ने अभिनय किया था.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Donald Trump | Washington Hotel Firing: जहां ट्रंप का डिनर, कैसे पहुंचा शूटर? America | US