अपनी आवाज से फिल्मों को हिट बनाता था ये सिंगर, इमरान हाशमी की बदली तकदीर, आज बॉलीवुड से है कोसों दूर

कुणाल गांजावाला ने मर्डर फिल्म का 'भीगे होंठ तेरे' और फिल्म साथिया का गाना 'ओह हमदम' जैसे रोमांटिक गानों से 2000 के दशक में युवाओं के दिलों को जीत लिया था.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
'भीगे होंठ तेरे' फेम सिंगर कुणाल गांजावाला अब कहां हैं, आखिर क्यों हुए गायकी से दूर

बॉलीवुड के कई सिंगर अब फिल्मी दुनिया से दूर हैं. लेकिन उन्होंने अपनी आवाज से हमेशा दर्शकों के दिलों को जीता है. उन्हीं में से एक सिंगर कुणाल गांजावाला. कुणाल गांजावाला ने मर्डर फिल्म का 'भीगे होंठ तेरे' और फिल्म साथिया का गाना 'ओह हमदम' जैसे रोमांटिक गानों से 2000 के दशक में युवाओं के दिलों को जीत लिया था. अपनी मखमली आवाज के लिए जाने जाने वाले कुणाल गांजावाला (Kunal Ganjawala) अब लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं. 14 अप्रैल को उनका बर्थडे होता है, ऐसे में उनकी जिंदगी से जुड़ा खास बातें बताते हैं. 

चार्टर्ड अकाउंटेंट बनना चाहते थे सिंगर

कुणाल गांजावाला मुंबई के रहने वाले हैं. बचपन से ही संगीत उनके खून में था. शुरू में वे चार्टर्ड अकाउंटेंट या एक्टर बनना चाहते थे, लेकिन माता-पिता ने उनकी आवाज को बढ़ावा दिया. उन्होंने पहले विज्ञापनों के जिंगल्स गाए, फिर बॉलीवुड में एंट्री की. 'मर्डर' फिल्म का गाना 'भीगे होंठ तेरे' उन्हें रातों रात स्टार बना गया. इसके अलावा 'सांवरिया' के 'परी' और 'जान-ए-जान', 'गुजारिश' का 'सौ ग्राम जिंदगी' और 'माई फ्रेंड पिंटो' के गाने भी लोगों को बहुत पसंद आए. 

ये भी पढ़ें: जब राजपाल यादव से 'नाराज' हो गए थे शाहरुख खान, कॉमेडियन के हाथ से निकल गई थी ब्लॉकबस्टर फिल्म

सिंगिंग से लिया ब्रेक

2015 में कुणाल ने अपने बेटे के जन्म के समय करियर से ब्रेक लिया. उस वक्त उन्होंने ब्रेक लिया जब करियर के बीच में थे. बेटे के साथ समय बिताना इतना अच्छा लगा कि ब्रेक बढ़ता गया. फिर कोविड आ गया. इस दौरान वे अपने बेटे के सबसे अच्छे दोस्त बन गए. इस दौरान उन्होंने कुछ फिल्मों के लिए गाने गाए. लेकिन धीरे-धीरे फिल्मों से उनके गाने गायब होते चले गए. दरअसल अब फिल्म इंडस्ट्री में कई नए सिंगर आ गया है, जिसके कारण कुणाल गांजावाला भीड़ में खो गए हैं. उन्होंने आखिरी बार फिल्म ओए मामू के लिए गाना गाया था.

Advertisement

कई भाषाओं में गाए गाने 

यह फिल्म 2021 में आई थी. हालांकि अजय देवगन की एक पुरानी फिल्म नाम 2024 में रिलीज हुई थी, जो कई सालों से रिलीज नहीं हो पा रही थी. इस फिल्म में कुणाल गांजावाला का एक गाना था. वह हिंदी के अलावा बंगाली, उड़िया, कन्नड़ और मराठी भाषा में गाने गा चुके हैं. जिन्हें खूब पसंद किया गया है. कुणाल गांजावाला अब सिसिंग से दूर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं. 

Featured Video Of The Day
Diplomacy का सबसे बड़ा मास्टरस्ट्रोक!; PM Modi ने बताया कैसे भारत ने समय रहते दुनिया को चौंकाया
Topics mentioned in this article
Kunal Ganjawala
Kunal Ganjawala Birthday
Singer Kunal Ganjawala
Song Bheege Hont Tere
Emraan Hashmi