32 साल पहले चलती गाड़ी में कुमार सानू ने लिखा था यह गाना, बना Cult रोमांटिक, री- रिलीज हो रही है मनीषा, अनिल और जैकी की फिल्म

बॉलीवुड के मशहूर गायकों में से एक कुमार सानू के गाने के लिए आज भी फैंस में दीवानगी है. 90 में सानू ने कई शानदार गाने दिए. इन्हीं में से एक है 32 साल पहले गाया उनका गाना.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
32 साल पहले चलती गाड़ी में कुमार सानू ने लिखा था यह गाना
नई दिल्ली:

बॉलीवुड के मशहूर गायकों में से एक कुमार सानू के गाने के लिए आज भी फैंस में दीवानगी है.  90 में सानू ने कई शानदार गाने दिए. इन्हीं में से एक है 32 साल पहले गाया उनका गाना, जो आज बॉलीवुड का कल्ट क्लासिक रोमांटिक सॉन्ग माना जाता है. कुमार सानू  (Kumar Sanu) ने इस गीत के लिरिक्स चलती गाड़ी में लिखे गए थे. निर्देशक विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म '1942: ए लव स्टोरी' 8के रिस्टोर्ड वर्जन में 32 साल बाद फिर से सिनेमाघरों में प्रदर्शित की गई. अभिनेता अनिल कपूर ने शुक्रवार को फिल्म की वापसी का जश्न मनाया. साथ ही, फिल्म को फिर से देखने के लिए दर्शकों से अपील की. अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर फिल्म रिस्टोर्ड वर्जन स्क्रीनिंग की वीडियो पोस्ट की, जिसमें उन्होंने फिल्म के री-रिलीज होने की खुशी जाहिर की. साथ ही, स्क्रीनिंग के लिए टीम को धन्यवाद दिया. 

यह भी पढ़े -   ‘आवारापन 2' देखकर खुश हुए पाकिस्तानी सिंगर मुस्तफा जाहिद, बोले- मुझे सब मिल गया  

अभिनेता अनिल कपूर ने लिखा, "शाम को इतना शानदार बनाने के लिए सभी को धन्यवाद. फिल्म '1942: ए लव स्टोरी' 8के रिस्टोर्ड वर्जन में प्रदर्शित की जा चुकी है. फिल्म रिमास्टर्ड और पहले से कहीं बेहतर देखने को मिल रही है, जो रिमास्टर्ड और पहले से कहीं ज्यादा बेहतर लग रही है. पुरानी यादों और फिल्म के जादुई अनुभव को फिर से ताजा करें."

अनिल कपूर और मनीषा कोइराला की क्लासिक फिल्म '1942: ए लव स्टोरी' को शुक्रवार को सिनेमाघरों में दोबारा रिलीज किया गया. विधु विनोद चोपड़ा द्वारा निर्देशित इस फिल्म को आधुनिक तकनीक के साथ 8के रेजोल्यूशन में रिस्टोर और डॉलबी 5.1 साउंड में रीमास्टर्ड किया गया है.

विधु विनोद चोपड़ा द्वारा निर्देशित फिल्म '1942: ए लव स्टोरी' भारतीय स्वतंत्रता संग्राम (विशेषकर 1942 के भारत छोड़ो आंदोलन) की पृष्ठभूमि में बुनी गई देशभक्ति और प्रेम का एक बेहद खूबसूरत और भावनात्मक संगम थी. फिल्म की कहानी नरेन (अनिल कपूर) और राजेश्वरी उर्फ 'रज्जो' (मनीषा कोइराला) के इर्द-गिर्द घूमती है. नरेन एक ब्रिटिश समर्थक राजनेता का बेटा है जबकि रज्जो एक कट्टर स्वतंत्रता सेनानी की बेटी है. जैसे-जैसे स्वतंत्रता आंदोलन उग्र होता है, इन दोनों प्रेमियों को अपने परिवारों की निष्ठा, राजनीतिक विचारधाराओं और व्यक्तिगत बलिदान के बीच संघर्ष करना पड़ता है.

Advertisement

यह भी पढ़े - श्वेता तिवारी के लिए दूल्हा ढूंढ रही हैं मल्लिका शेरावत, यूरोपीय मर्दों को भारतीय मर्दों से बताया बेहतर, बोलीं - 'ऐसा आदमी लाऊंगी'

आर डी बर्मन के निधन से पहले हुआ था फाइनल 
यह फिल्म महान संगीतकार राहुल देव बर्मन (आरडी बर्मन) का अंतिम और पूर्ण संगीत एल्बम था. इसके गीत जावेद अख्तर ने लिखे थे. 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा,' 'कुछ ना कहो' और 'रिमझिम रिमझिम' जैसे सदाबहार गाने आज भी लोगों की जुबान पर हैं. 15 अप्रैल 1994 को फिल्म 1942 : ए लव स्टोरी को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था और 4 जनवरी 1994 को महान संगीतकार आरडी बर्मन का निधन हुआ था. जावेद अख्तर ने बताया था कि मौत से पहले पंचम दा एक लड़की को देखा... गीत को फाइनल कर गए थे.  

Advertisement
Featured Video Of The Day
ऑटो ड्राइवरों को मनसे की धमकी पर CM फडणवीस का बड़ा बयान- 'नहीं छिनेगी रोजी-रोटी'
Topics mentioned in this article
Kumar Sanu Songs
Kumar Sanu 90's Songs
Kumar Sanu 90s Songs