गोविंदा के भांजे पर टूटा था दुखों का पहाड़, पिता के निधन के 10 दिन बाद ही कॉमेडी शो की करनी पड़ी शूटिंग, पैसा नहीं ये थी मजबूरी

गोविंदा के भांजे और मशहूर कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक कपिल शर्मा के शो की जान हैं. लेकिन सबको हंसाने वाले इस एक्टर की जिंदगी में वो भी मौका आया था जब पिता के निधन के 10 दिन बाद ही इन्हें कॉमेडी शो की शूटिंग करनी पड़ी थी.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
Krushna Abhishek: गोविंदा के भांजे का वो दर्दनाक किस्सा
Social Media
नई दिल्ली:

कृष्णा अभिषेक (Krushna Abhishek) को कपिल शर्मा के शो में उनकी जबरदस्त कॉमिक टाइमिंग के लिए जाना जाता है. हाजिर जवाबी हो या किसी भी एक्ट में चार चांद लगाना गोविंदा के भांजे को अपना रोल बखूबी निभाना आता है. यही वजह है कि वह इंडियन टेलीविजन के बेस्ट कॉमेडियन में से एक माने जाते हैं. पर्दे पर सबको हंसाने वाले कृष्णा ने अपनी पर्सनल लाइफ में कई दुख और दर्द सहे हैं. छोटी उम्र में मां का निधन हो गया. पिता के साथ बचपन बीता और जब उन्होंने साथ छोड़ा तो दुख और शोक मनाने का समय भी नहीं मिला. कृष्णा ने हाल में शेफाली जरीवाला के पति और एक्टर पराग त्यागी के पॉडकास्ट में अपनी जिंदगी का वो दौर याद किया. जिसे वो अपना सबसे मुश्किल समय मानते हैं. 

पिता की मौत के बाद टूट गए थे

कृष्णा अभिषेक ने अपने सबसे दर्दभरे दौर के बारे में बात करते हुए वो समय याद किया जब पिता के निधन के ठीक बाद उन्हें कॉमेडी एक्ट करना पड़ा था. कृष्णा ने बताया कि 'कॉमेडी नाइट्स बचाओ' के प्रोड्यूसर विपुल डी.शाह ने उनसे एपिसोड शूट करने की गुजारिश की थी, क्योंकि उनके पास पहले से शूट किए हुए एपिसोड्स का कोई बैकअप नहीं था.

कृष्णा ने कहा, "दुख की बात करें तो, 26 अगस्त 2016 को मेरे पिता का निधन हो गया था. उस समय मैं भारती सिंह के साथ 'कॉमेडी नाइट्स बचाओ' में काम कर रहा था, जहां हम लोगों को 'रोस्ट' (मजाक) करते थे. मुझे याद है कि उस शो में शेफाली जरीवाला भी आई थीं. शेफाली और राखी सावंत एक एपिसोड में साथ नजर आई थीं, और उस एपिसोड के कई क्लिप्स आज भी वायरल होते रहते हैं."

पिता के निधन के 10वें दिन करनी पड़ी कॉमेडी

"जब मेरे पिता गुजर गए, तो उनकी 'तेरहवीं' की रस्में भी पूरी नहीं हो पाई थीं. मेरे पिता के निधन के 10वें दिन विपुल जी मुझसे मिलने आए और कहा, "मुझे आपसे एपिसोड शूट करने के लिए कहना बहुत बुरा लग रहा है, लेकिन हमारे पास पहले से शूट किए हुए एपिसोड्स का कोई स्टॉक नहीं बचा है."

कृष्णा ने यह भी बताया कि प्रोड्यूसर्स ने एक एपिसोड के लिए कैटरीना कैफ का शेड्यूल पहले ही पक्का कर लिया था, और वे शूटिंग कैंसल नहीं कर सकते थे. उन्होंने आगे कहा, "विपुल जी ने मुझे बताया कि उन्होंने शूटिंग के लिए कैटरीना की डेट्स ले ली हैं और उनके पास कोई 'बैंक एपिसोड' (पहले से शूट किए हुए एपिसोड) नहीं हैं. मैंने उनसे कहा कि मैं अभी शूट नहीं कर पाऊंगा, लेकिन विपुल जी ने मुझसे कहा कि वे मेरी हालत समझते हैं और इस मुश्किल घड़ी में मुझसे शूट करने के लिए कहना गलत है, लेकिन अगर मैं सिर्फ तीन घंटे के लिए शूट कर लूं तो शनिवार को होने वाला टेलीकास्ट बिना किसी मुसीबत के चल पाएगा."

Advertisement

यह भी पढ़ें: धुरंधर 2 की फैन हुईं मौसमी चटर्जी, 4 घंटे की फिल्म देखने के बाद ये था 77 साल की सीनियर एक्ट्रेस का रिएक्शन

कृष्णा ने याद किया जब कैटरीना कैफ को उनके साथ हुई ट्रैजिडी के बारे में पता चला तो वे उनसे मिलने आईं और उन्हें ढांढस बंधाया. उन्होंने कहा, "आखिरकार मैं शूटिंग पर गया और कैटरीना को पता चल गया कि मैं ऐसे मुश्किल हालात में भी शूटिंग कर रहा हूं. वे मुझसे मिलने आईं और उन्होंने मेरे प्रति बहुत अपनापन दिखाया. यह उनकी बहुत बड़ी दरियादिली थी. मैं सभी लोगों की इज्जत करता हूं लेकिन कैटरीना के लिए मेरे दिल में एक बहुत ही खास जगह और गहरा सम्मान है."

Advertisement

यह भी पढ़ें: द केरल स्टोरी 2 की ये एक्ट्रेस बचपन में थी पापा के हाथ की कठपुतली, 6 साल की उम्र से दे रही ऑडिशन

Featured Video Of The Day
NDTV Yuva 2026 | 'मैं रहूं या कोई और...' वर्ल्ड नम्बर-1 बनने पर रेसलर Sujeet Kalkal ने क्या कहा?