बॉलीवुड गीत पहेली: लता मंगेशकर- उदित नारायण के 'चक धूम धूम' गाने में कितनी बार आए थे चक और धूम शब्द? शाहरुख-माधुरी के डांस से बना कल्ट सॉन्ग

बॉलीवुड गीत पहेली: 1997 में शाहरुख खान, माधुरी दीक्षित, करिश्मा कपूृर और अक्षय कुमार की एक फिल्म आई थी. जिसमें 'कोई लड़की है' गाना आया था. अब मजेदार यह है कि क्या आप जानते हैं इस गाने में उदित नारायण और लता मंगेशकर ने कितनी बार चक धूम धूम शब्दों का इस्तेमाल किया था?

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
बॉलीवुड गीत पहेली: शाहरुख खान-माधुरी का सुपरहिट गाना, कितनी बार आया चाक धूम धूम शब्द
नई दिल्ली:

बॉलीवुड में हर साल कई फिल्में बनती हैं. हिंदी सिनेमा में कई फिल्में ऐसी बनी हैं जो अपनी कहानी के साथ अपने गानों के लिए भी जानी जाती है. परफेक्ट कहानी, परफेक्ट एक्टिंग के साथ फिल्म का हर गाना लोगों के जहन में बस जाता है. साल 1997 में भी एक ऐसी ही फिल्म आई, जिसे उसकी लव स्टोरी के लिए नहीं, बल्कि अपने शानदार गानों के लिए याद किया जाता है. फिल्म की कहानी आप भले ही भूल जाएं, लेकिन उसके गाने सदाबहार बन जाते हैं. आज हम साल 1997 में यश चोपड़ा की फिल्म 'दिल तो पागल' के एक ऐसे गाने की बात करेंगे, जिसको सुनते ही आज भी लोगों के पैर थिरकने लगते हैं. इस गाने की खास बात है इसमें इस्तेमाल किए गए दो शब्द, जो इस गाने की पहचान बनें. हम बात कर रहे हैं 'कोई लड़की है जब वो गाती है' गाने की जिसमें 'चक धूम धूम' गाने की. आपको भी ये गाना याद होगा, लेकिन क्या कभी आपने गिना है कि इस पूरे गाने में आखिर 'चक' और 'धूम' शब्द कितनी बार बोला गया है. आइए जानते हैं इसका जवाब.

50 बार दोहराया गया 'चक धूम धूम'

यश राज फिल्म्स की ऑफिशियल वेबसाइट पर गाने के लिरिक्स को गिनें तो इसमें 'चक धूम धूम' की पूरी लाइन 50 बार आती है. यानी हर बार 'चक धूम' एक बार और 'धूम' एक बार बोला जाता है. इस हिसाब से गाने में 'चकधूम' 50 बार और 'धूम' शब्द को 50 बार गाया गया है. यानि चकधूम धूम शब्द को पूरे गाने में कुल 50 बार बोला गया है. सबसे दिलचस्प बात यह है कि 'चक धूम धूम' शब्द को सिर्फ गाने के मुखड़े मे ही नहीं बल्कि गाने के बीच-बीच में भी कई बार इस्तेमाल किया गया है.

चकधूम धूम, चकधूम धूम, चकधूम धूम, चकधूम धूम,
चकधूम धूम, चकधूम धूम...

घोड़े जैसी चाल, हाथी जैसी दुम,
ओ सावन राजा कहाँ से आए तुम.
घोड़े जैसी चाल, हाथी जैसी दुम,
ओ सावन राजा कहाँ से आए तुम.

Advertisement

चकधूम धूम, चकधूम धूम,
चकधूम धूम, चकधूम धूम...

कोई लड़की है जब वो हँसती है,
बारिश होती है छनर-छनर छुमछुम.
कोई लड़की है जब वो हँसती है,
बारिश होती है छनर-छनर छुमछुम.

गाने की फुल लिरिक्स जानने के लिए यहां क्लिक करें

लता-उदित की आवाज और शाहरुख-माधुरी का डांस

गाना 'कोई लड़की है' के बोल आनंद बख्शी ने लिखे थे और इसका संगीत उत्तम सिंह ने तैयार किया था. इस गाने को लता मंगेशकर और उदित नारायण ने अपनी आवाज से ऐसा सजाया, कि सालों बाद भी लोग इस गाने की गूंज को भूल नहीं पाए हैं. गाने को माधुरी दिक्षित और शाहरुख खान पर फिल्माया गया था. बारिश के बीच शूट हुए इस गाने में माधुरी-शाहरुख की मस्ती और केमिस्ट्री ने लोगों का दिल जीत लिया था. फिल्म में शाहरुख खान राहुल और माधुरी दीक्षित पूजा के किरदार में नजर आए थे, जबकि करिश्मा कपूर ने निशा और अक्षय कुमार ने अजय का रोल प्ले किया था. फिल्म की कहानी एक म्यूजिकल ट्रिप से जुड़ी हुई होती है. 

Advertisement

फिल्म ने बॉक्स ऑफिस में मचाया धमाल

फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी धमाल मचा दिया था. 30 अक्टूबर 1997 को फिल्म को थिएटर में रिलीज किया गया. 'दिल तो पागल है' को यश चोपड़ा ने बनाया था. इसका डायरेक्शन और प्रोडक्शन यश राज ने ही किया था. बॉक्स ऑफिस इंडिया के आंकड़ों के मुताबिक फिल्म का बजट करीब 9 करोड़ रुपये था, जबकि इसका भारत में कलेक्शन करीब 59.82 करोड़ रुपये और वर्ल्डवाइड फिल्म ने 71.86 करोड़ रुपये कमाए. फिल्म को बॉक्स ऑफिस इंडिया ने 'ब्लॉकबस्टर' बताया था.

ये भी पढ़ें: बॉलीवुड गीत पहेली: जानते हैं करिश्मा कपूर-सुनील शेट्टी के 'हाय हुक्कू हाय हुक्कू' गाने में कितनी बार आए थे 'हाय' और 'हुक्कू' शब्द?

Featured Video Of The Day
गौतम अदाणी ने किया बंगाल में एक लाख करोड़ रुपये के निवेश का ऐलान
Topics mentioned in this article
Dil To Pagal Hai  song
Dil To Pagal Hai Movie Facts
Chak Dhoom Dhoom Chak
Hindi News
Bollywood