50 साल पुराना गाना, जब एक्ट्रेस को बुलबुल बना कर राजेश खन्ना ने कराया था डांस, किशोर कुमार की आवाज, आनंद बख्शी के बोल ने जीता दिल

50 साल पुराना राजेश खन्ना और किशोर कुमार का गाना, जिसके मजेदार अंदाज और दिलचस्प बोलों के लिए खूब पसंद किया गया. राजेश खन्ना ने एक्ट्रेस को बुलबुल बनाकर कराया था डांस.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
किशोर कुमार की आवाज और राजेश खन्ना के अंदाज ने 50 साल पुराने गाने को बनाया सदाबहार
नई दिल्ली:

हिंदी सिनेमा में कई ऐसे गाने बने हैं जो अपने खास अंदाज के लिए जाने जाते हैं. गाने के बोल ऐसे होते हैं, जिनको सुनते ही चेहरे पर स्माइल आ जाती है. आज हम बात करेंगे एक ऐसे ही गाने की जो 1974 में आया था और उसमें जिंदगी की छोटी-छोटी जरूरतों को बड़ी आसानी से बयां किया गया था. इस गाने में राजेश खन्ना ने एक सिंगर बनकर एक बूढ़े का किरदार निभाया था. गाने के बोल, संगीत और उसकी आवाज ने इसे खास बनाया था. गाना दर्शकों को बेहद पसंद आया और इसका सबूत है कि पांच दशक बाद भी हिंदी फिल्मी संगीत पसंद वालों के बीच इस गाने की एक अलग पहचान बनी हुई है. 

 राजेश खन्ना की फिल्म 'रोटी' का हिट गाना

हम बात कर रहे हैं साल 1974 में आई फिल्म 'रोटी' के गाने की. फिल्म का निर्देशन मनमोहन देसाई ने किया था. फिल्म में राजेश खन्ना ने मंगल सिंह और मुमताज ने बिजली का किरदार निभाया था. फिल्म का गाना था 'नाच मेरी बुलबुल के पैसा मिलेगा'. इस गाने को किशोर कुमार ने अपनी आवाज दी थी. फिल्म का संगीत लक्ष्मीकांत प्यारेलाल ने तैयार किया था और बोल आनंद बख्शी ने लिखे थे. राजेश खन्ना के अंदाज के साथ गाने की धुन और बोलों ने इसे खास बनाया. खासकर इस गाने में राजेश खन्ना का जो लुक था वो बेहद ही पसंद किया गया था. 

'नाच मेरी बुलबुल' के बोल में छिपी है जिंदगी की कहानी

इस गाने को खास बनाते हैं इसके बोल, जिनको आनंद बख्शी ने बेहद ही खूबसूरती से रचा. उन्होंने इस गाने को एंटरटेनमेंट के साथ आम इंसान की जरूरतों को भी ध्यान में रखा. गाने में कपड़ा, रोटी और मकान का जिक्र आता है. गाने के बोल हैं नाच मेरी बुलबुल जिससे तुझे पैसा मिलेगा. यही वजह है कि यह सिर्फ नाच-गाने तक सीमित नहीं रहता, बल्कि अपने समय की जिंदगी की झलक भी दिखाता है. किशोर कुमार ने इसे अपनी आवाज से शरारती और मस्ती भरे रंग में रंग दिया. गाने के बोल इस तरह हैं- 

नाच मेरी बुलबुल
नाच मेरी बुलबुल कि पैसा मिलेगाकहाँ कद्रदान हमें ऐसा मिलेगा
नाच मेरी बुलबुल कि पैसा मिलेगा कहाँ कद्रदान हमें ऐसा मिलेगा
घुँघरू बना के पाँवों में बाँध ले फिर मेहरबान हमें ऐसा मिलेगा
नाच मेरी बुलबुल नाच मेरी बुलबुल कि पैसा मिलेगाकहाँ कद्रदान हमें ऐसा मिलेगा
मौसम रंगीन है, आशिक शौकीन हैं
मौसम रंगीन है, आशिक शौकीन हैं
तो जो चाहे कर ले मौका हसीन है
फिर कब नादान हमें ऐसा मिलेगा
ऐसा मिलेगा, ऐसा मिलेगा
नाच मेरी बुलबुल नाच मेरी बुलबुल कि पैसा मिलेगाकहाँ कद्रदान हमें ऐसा मिलेगा
कितना प्यासा है ये पैसे वाला कितना प्यासा है ये पैसे वाला
तो इसको पिला दे तू मस्ती का प्याला

Advertisement

यह भी पढ़ें | 50s का वो गीत, जिसमें खेतों में पंछी सी उड़ती दिखीं नरगिस, लता मंगेशकर की आवाज ने बना दिया अमर

कहीं अनजान हमें ऐसा मिलेगा ऐसा मिलेगा, ऐसा मिलेगा
नाच मेरी बुलबुल नाच मेरी बुलबुल कि पैसा मिलेगाकहाँ कद्रदान हमें ऐसा मिलेगा
अपनी तमन्ना है कितनी छोटी अपनी तमन्ना है कितनी छोटी
दो हाथ कपड़ा, दो वक़्त रोटी अपनी तमन्ना है
कहाँ पे मकान हमें ऐसा मिलेगा ऐसा मिलेगा, ऐसा मिलेगा
नाच मेरी बुलबुल नाच मेरी बुलबुल कि पैसा मिलेगाकहाँ कद्रदान हमें ऐसा मिलेगा
नाच मेरी बुलबुल कि पैसा मिलेगाकहाँ कद्रदान हमें ऐसा मिलेगा

Advertisement

फिल्म के साउंडट्रैक की बात करें तो इसमें कुल 5 गाने थे, जिसको किशोर कुमार और लता मंगेशकर ने अपनी आवाज से यादगार बनाया. फिल्म के सभी गाने आनंद बख्शी ने लिखे थे और इसका संगीत लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल ने तैयार किया था. 

Photo Credit: Wikipedia

बॉक्स ऑफिस पर भी हिट हुई फिल्म

मनमोहन देसाई के निर्देशन में बनी फिल्म रोटी को केवल उसके गानों ने ही खास नहीं बनाया, बल्कि इसकी कहानी को भी दर्शकों ने बेहद पसंद किया था. फिल्म में राजेश खन्ना ने मंगल सिंह का किरदार निभाया था जो एक अपराधी है, जो जेल से भागकर एक गांव में पहुंचता है. जहां पर वो मुमताज यानी बिजली से मिलता है और इसी तरह से कहानी आगे बढ़ती है. फिल्म में राजेश खन्ना और मुमताज के अलाना निरूपा रॉय, जीवन, ओम प्रकाश, जगदीप, असरानी और विजू खोटे जैसे कलाकारों ने भी अभिनय किया था.
 

Featured Video Of The Day
Video: दिल्ली में जामा मस्जिद मेट्रो स्टेशन पर पकड़ा गया संदिग्ध, CISF जवान ने दौड़कर पकड़ा
Topics mentioned in this article
Rajesh Khanna Songs
Roti Movie Songs
Kishore Kumar Songs For Rajesh Khanna
Ndtv Hindi
Hindi News

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं