किशोर कुमार 64 साल पुराने इस गाने के लिए खुद ही बन गए थे हीरो और हीरोइन, लता मंगेशकर ने गंवाया मौका, गीत आज भी है कल्ट क्लासिक

एक पुराने गाने में किशोर कुमार ने ऐसा कमाल किया, जिसे देखकर और सुनकर आज भी अचंभा होता है. एक ही गीत में उन्होंने हीरो और हीरोइन दोनों की आवाज दी. लेकिन मजेदार बात ये है कि यह गाना पहले स्वर कोकिला लता मंगेशकर को मिला था.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
किशोर कुमार की वो शरारत, जिसने गाने को बना दिया कल्ट क्लासिक!
NDTV

किशोर कुमार की आवाज में ऐसा जादू था कि वह रोमांस से लेकर कॉमेडी तक, हर अंदाज को अपनी आवाज में उतार देते थे. लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक गाने में उन्होंने सिर्फ पुरुष किरदार की ही नहीं, बल्कि महिला किरदार की आवाज भी खुद दी थी? यही नहीं, इस गाने की वीडियो में वह महिला के गेटअप में भी नजर आए थे. 60 साल से ज्यादा पुराना यह गाना आज भी अपनी शरारत और मजेदार अंदाज के लिए याद किया जाता है. मजेदार बात यह है कि इसे पहले एक दिग्गज महिला सिंगर को गाना था, लेकिन किस्मत ने कुछ ऐसा मोड़ लिया कि किशोर कुमार ने खुद दोनों किरदारों की आवाज बनकर इतिहास रच दिया. इस गाने का नाम है 'आके सीधी लगी दिल पे.'

जब किशोर कुमार ही बने हीरो और हीरोइन

1962 में रिलीज हुई फिल्म ‘हाफ टिकट' में किशोर कुमार, मधुबाला और प्राण मुख्य भूमिकाओं में थे. फिल्म के गाने काफी पसंद किए गए, लेकिन ‘आके सीधी लगी दिल पे' का अंदाज सबसे अलग था. गाने की सबसे खास बात यह थी कि किशोर कुमार ने इसमें पुरुष और महिला दोनों की आवाज दी. स्क्रीन पर भी वह महिला के गेटअप में नजर आए और अपने मजेदार अंदाज से गाने में कॉमेडी का जबरदस्त तड़का लगाया. किशोर कुमार का यह रूप दर्शकों को खूब पसंद आया. उनकी आवाज में महिला किरदार की नकल इतनी दिलचस्प थी कि गाना सुनते ही चेहरे पर मुस्कान आ जाती है.

लता मंगेशकर को मिला था गाना

इस गाने से जुड़ा किस्सा भी कम दिलचस्प नहीं है. उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, शुरुआत में महिला हिस्से को लता मंगेशकर की आवाज में रिकॉर्ड किया जाना था. लेकिन रिकॉर्डिंग पर लता जी को पहुंचने में देर हो गई. इसी दौरान किशोर कुमार के दिमाग में एक अनोखा आइडिया आया. उन्होंने सोचा कि क्यों न महिला की आवाज भी वह खुद निकालें. इसके बाद उन्होंने पुरुष और महिला दोनों हिस्से अपनी आवाज में रिकॉर्ड किए. यह एक्सपेरिमेंट ही गाने की सबसे बड़ी खासियत बन गया. किशोर कुमार की कॉमिक टाइमिंग और आवाज के उतार-चढ़ाव ने गाने को यादगार बना दिया. 'आके सीधी लगी दिल पे' के मजेदार और चुलबुले बोल मशहूर गीतकार शैलेंद्र ने लिखे थे. वहीं इसका संगीत दिग्गज संगीतकार सलिल चौधरी ने तैयार किया था.

ये भी पढ़ें; गर्लफ्रेंड के मुंह से 59 साल पुराना ये गाना सुन बॉयफ्रेंड हो जाएगा खुश, लता मंगेशकर और मोहम्मद रफी ने दी आवाज, हर लाइन में है प्यार की बात

Advertisement

Featured Video Of The Day
Nepal Flash Flood News: नेपाल में कैसे आया जलप्रलय? मचा हाहाकार, 105 भारतीय लापता!
Topics mentioned in this article
Aake Sidhi Lagi Dil Pe
Kishore Kumar
Half Ticket
Kishore Kumar Song
Lata Mangeshkar