किशोर कुमार का 70 साल पुराना सदाबहार गाना, नए अंदाज में आनंद एल राय की फिल्म में लौटा, शंकर जयकिशन ने किया कंपोज

आनंद एल. राय की फिल्म नखरेवाली में किशोर कुमार का 70 साल पुराना गाना नए अंदाज में लौट आया है, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
किशोर कुमार का 70 साल पुराना सदाबहार गाना, आनंद एल राय की फिल्म में आएगा नजर
YouTube

कुछ गाने ऐसे होते हैं जो वक्त के साथ कभी पुराने नहीं पड़ते, वहीं कुछ गाने ऐसे होते हैं जो किसी खास कहानी के लिए ही बने महसूस होते हैं. फिल्म नखरेवाली का टाइटल ट्रैक भी ऐसा ही है, साल 1956 में आई फिल्म न्यू दिल्ली का किशोर कुमार की आवाज में गाया गया लोकप्रिय गीत ‘नखरेवाली' अब इसी नाम की फिल्म में एक नए अंदाज और नए कॉन्सेप्ट के साथ लौट रहा है. यह गाना फिल्म की मजेदार और अनोखी ‘वॉमांटिक' कॉमेडी की दुनिया में एक खास रंग जोड़ता है. शंकर-जयकिशन के संगीत और शैलेंद्र के लिखे बोलों से सजे इस गीत में रोमांस, शरारत और चुलबुलेपन का खूबसूरत मेल है. 

किशोर कुमार की दिलकश आवाज का फिर दिखेगा जादू

किशोर कुमार की दिलकश आवाज ने इसे पीढ़ियों तक यादगार बनाए रखा है. यही वजह है कि आनंद एल राय की नखरेवाली फिल्म के नायक और रोमांस को देखने के उसके अनोखे नजरिए के साथ यह गीत बेहद खूबसूरती से मेल खाता है. निर्माता आनंद एल. राय की खास इच्छा थी कि इस सदाबहार क्लासिक को अपनी फिल्म का हिस्सा बनाया जाए. उन्हें इस गीत और फिल्म नखरेवाली की कहानी के बीच एक खास जुड़ाव महसूस हुआ. 

ये भी पढ़ें- निरहुआ का 19 साल पुराना सुपरहिट भोजपुरी रोमांटिक गाना, उदित नारायण ने की चांद जैसे चेहरे की तारीफ, दिनेश लाल यादव बने सुपरस्टार

Advertisement

आनंद एल राय ने कही ये बात

आनंद एल. राय ने कहा, “किशोर कुमार जी की आवाज में एक ऐसी खूबसूरती है जो हमेशा बरकरार रहेगी. इस गाने में एक खास गर्मजोशी, शरारत और आकर्षण है, जो पीढ़ियों से लोगों के दिलों में बसा हुआ है. जब हम नखरेवाली के बारे में सोच रहे थे, तब हमें लगा कि यह गाना इस कहानी का ही हिस्सा है. इसमें पुरानी यादों की मिठास तो है ही, साथ ही इसकी अपील आज भी उतनी ही खास है. मुझे पूरा विश्वास है कि नई पीढ़ी भी इस नए वर्जन को उतना ही पसंद करेगी, जितना हमने इसके पुराने वर्जन को किया है.”

किशोर कुमार की आर्काइवल वोकल्स से तैयार हुआ गाना

फिल्म के लिए इस क्लासिक गीत को एक नए अंदाज़ में पेश किया गया है, जिसमें प्रियांकित जैसवाल की आवाज़ के साथ किशोर कुमार की आर्काइवल वोकल्स को भी शामिल किया गया है. इस नए ट्रैक के बोल वायु ने लिखे हैं, जबकि संगीत वायु और वैभव पानी ने तैयार किया है. इसमें शंकर-जयकिशन की मूल संगीत रचना को भी बरकरार रखा गया है. मूल गीत की पुरानी यादों और आज के संगीत के अंदाज को खूबसूरती से जोड़ता यह ट्रैक इस नए दौर की ‘वॉमांटिक' कॉमेडी में एक ताज़गी भरा अनुभव लेकर आता है. राहुल शांकल्या के निर्देशन में बनी नखरेवाली में नए कलाकार अंश दुग्गल और प्रगति श्रीवास्तव मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे. जियो स्टूडियोज़ और कलर येलो द्वारा निर्मित यह फिल्म आज यानी 30 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है.  

Advertisement

ये भी पढ़ें- सिंगर शान ने मनाया 26वीं बार करवाचौथ, पत्नी के लिए शेयर किया अपना 23 साल पुराना रोमांटिक गाना, लिखा- मैं कितना खुशकिस्मत हूं

Featured Video Of The Day
अदाणी यूनिवर्सिटी का तीसरा दीक्षांत समारोह
Topics mentioned in this article
Kishore Kumar
Nakhrewali Movie
Bollywood
Hindi Song

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं