गर्लफ्रेंड से मुलाकात का पहला एहसास समेटे हुए है किशोर कुमार का 55 साल पुराना ये गाना, एक बार सुना तो बन जाएगा Gen-Z का फेवरेट

ऐसे ही एक गाना 'आज उनसे पहली मुलाकात होगी' है. यह गाना 55 साल पहले रिलीज हुआ था, जो आज तक लोगों के दिलों को जीतता रहा है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
गर्लफ्रेंड से मुलाकात का पहला एहसास समेटे हुए है किशोर कुमार का 55 साल पुराना ये गाना
NDTV

हिंदी सिनेमा में प्यार, मोहब्बत और दर्द पर कई गाने बन चुके हैं. हर दशक में प्यार पर सैंकड़ों गाने बनते हैं, लेकिन कुछ गाने ऐसी होते हैं, जो हमेशा के लिए लोगों के दिनों और दिमाग पर छा जाते हैं. ऐसे गानों को सदाबहार गाने कहा जाता है. यह सदाबहार गाने हर पीढ़ी को पसंद आते रहे हैं. ऐसे ही एक गाना 'आज उनसे पहली मुलाकात होगी' है.  यह गाना 55 साल पहले रिलीज हुआ था, जो आज तक लोगों के दिलों को जीतता रहा है.

किशोर कुमार की शानदार आवाज

'आज उनसे पहली मुलाकात होगी' गाना साल 1971 में आई फिल्म पराया धन का है. यह गाना राकेश रोशन पर फिल्माया गया है. गाने में वो घोड़े की सवारी करते हुए अपनी प्रेमिका से पहली मुलाकात की खुशी जाहिर कर रहे हैं. 'आज उनसे पहली मुलाकात होगी' गानो को किशोर कुमार ने अपनी शानदार आवाज में गाया है. जबकि आर.डी. बर्मन के म्यूजिक और आनंद बक्शी के बोल ने इस गाने को सुपरहिट बनाया था.

बन सकता है Gen-Z का फेवरेट

यही वजह है कि 'आज उनसे पहली मुलाकात होगी' हर पीढ़ी को पसंद आता रहा है. अगर Gen-Z इस गाने को एक बार सुनेंगे तो इसे अपनी प्ले लिस्ट में शामिल कर सकते हैं. बात करें फिल्म पराया धन की तो इस फिल्म में राकेश रोशन, हेमा मालिनी, बलराज साहनी और जयश्री टी जैसी कलाकारों ने एक्टिंग की थी. वहीं फिलि्म का निर्देशन राजेंद्र भाटिया ने किया था. पराया धन से सभी गाने किशोर कुमार ने गाए थे, जिनकी मधुर और भावपूर्ण आवाज ने सभी गीतों को अमर बना दिया. पराया धन की कहानी सामाजिक और भावनात्मक थी. 

ये भी पढ़ें; 2026 की वो फिल्म जिसने कमाए 8,59,73,58,918, अब आ रही है ओटीटी पर, 2 घंटे 10 मिनट की इस फिल्म में है हॉरर ही हॉरर

Featured Video Of The Day
Nepal Flash Flood: छोड़ दी आस अब नहीं मिलेगा वो.. नेपाल त्रासदी की एक और दर्दनाक कहानी
Topics mentioned in this article
Kishore Kumar
Kishore Kumar Songs
Kishore Kumar Sad Song
Hema Malini
Rakesh Roshan