शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग' 24 दिसंबर को रिलीज होने के लिए तैयार है. वहीं हाल ही में फिल्म के दो गाने तू मिल जाए और डैडी कूल चर्चा का विषय बना हुआ है. इसी बीच फिल्म के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने फिल्म के नए म्यूजिकल सरप्राइज ‘डैडी कूल' (किंग वर्जन) को लेकर एक अपडेट शेयर किया है. साझा किया है, जिससे फिल्म को लेकर दर्शकों का उत्साह और बढ़ गया है. सिद्धार्थ आनंद ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर गाने को मिल रहे प्यार पर खुशी जाहिर करते हुए पोस्ट शेयर किया. सिद्धार्थ आनंद ने एक्स पर लिखा, “यह देखकर बेहद खुशी हो रही है कि ‘डैडी कूल' को इतना प्यार मिल रहा है. फिल्म में पूरा गाना देखने के लिए आपको बड़े पर्दे पर ही आना होगा.”
डैडी कूल गाने को मिल रहा प्यार
किंग के गाने डैडी कूल की पहली झलक को दर्शकों से मिल रहे शानदार रिस्पॉन्स ने ‘किंग' को लेकर उत्सुकता और बढ़ा दी है. फैंस अब सिनेमाघरों में इस गाने का पूरा वर्जन देखने के लिए उत्साहित हैं. सिद्धार्थ आनंद के इस पोस्ट ने दर्शकों के बीच फिल्म को लेकर उत्सुकता और बढ़ा दी है. बता दें कि किंग के डैडी कूल गाने को 1 दिन में 33 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं. जबकि इससे पहले तू मिल जाए गाने को 109 मिलियन व्यूज मिले थे.
ये भी पढ़ें- Anpadh Bahu Trailer: नई भोजपुरी फिल्म अनपढ़ बहू' का ट्रेलर रिलीज, संजना पांडेय ने दिखाई परिवार की अनबन
किंग के बारे में
सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी ‘किंग' में शाहरुख खान मुख्य भूमिका में नजर आएंगे. जबकि सुहाना खान, दीपिका पादुकोण, राघव जुयाल और अभिषेक बच्चन भी फिल्म का हिस्सा हैं. रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और मार्फ्लिक्स पिक्चर्स द्वारा निर्मित यह फिल्म 24 दिसंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
ये भी पढे़ं- लता मंगेशकर का 57 साल पुराना गाना, मां का दुलार दिखातीं शर्मिला टैगोर, बच्चे के लिए गाती हैं हर मां
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं