वल्गर गाना गाने वाली मंगली ने मांगी माफी, बोलीं- मेरा इरादा किसी को ठेस पहुंचाना नहीं था

KD: The Devil फिल्म का गाना सरके चुनर पर विवाद ऐसा शुरू हुआ कि अभी तक मामला शांत नहीं हुआ है. मेकर्स ने गाना हर जगह से हटा लिया. अब सिंगर ने भी इस पर माफी मांगी है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
विवादित गाने सरके चुनर की सिंगर ने मांगी माफी
Social Media
नई दिल्ली:

कन्नड़ फिल्म ‘केडी: द डेविल' के गाने ‘सरके चुनर' को लेकर सोशल मीडिया पर भारी विरोध हुआ है. गाने के लिरिक्स और प्रेजेंटेशन को अश्लील बताते हुए लोगों ने कड़ी निंदा की, जिसके बाद सिंगर मंगली ने पब्लिकली माफी मांग ली है. मंगली ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बयान जारी करते हुए कहा कि जनता की भावनाओं का पूरा सम्मान करते हुए गाने को सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से हटा दिया गया है. उन्होंने लिखा कि अनजाने में हुई इस गलती के लिए वे दिल से माफी मांगती हैं. उनका कोई इरादा किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का नहीं था और इस चूक पर उन्हें गहरा अफसोस है.

उन्होंने आगे भरोसा दिलाया कि गाने के विवादास्पद हिस्सों में सुधार कर लिया गया है. एडिटेड वर्जन जल्द ही रिलीज किया जाएगा. मंगली ने म्यूजिक डायरेक्टर और टीम के सपोर्ट के लिए आभार भी जताया. अपनी माफी वाली पोस्ट पर उन्होंने कमेंट्स ऑफ कर दिए गए हैं. गाने के हिंदी, कन्नड़, तेलुगु, तमिल और मलयालम सभी वर्जन प्लेटफॉर्म्स से हटा दिए गए हैं.

यह भी पढ़ें: नोरा फतेही की बढ़ी मुसीबतें, अश्लील गाने पर NCW ने नोरा, संजय दत्त और फिल्म मेकर्स को जारी किया समन

इस बीच, गाने में नजर आने वाली नोरा फतेही ने भी इंस्टाग्राम पर सफाई दी. उन्होंने कहा कि हिंदी वर्जन के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं थी, न ही उन्होंने उसमें परफॉर्म किया था और उनकी तस्वीरों का बिना इजाजत के इस्तेमाल किया गया. उन्होंने विवाद का फायदा उठाकर अपने चरित्र पर हमले की कोशिशों पर दुख जताया और फ्यूचर में ऐसी स्थितियों में ज्यादा अलर्ट रहने का वादा किया. नोरा ने बताया कि वह इस गाने के कन्नड़ वर्जन की शूटिंग तीस साल पहले कर चुकी थीं. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: नोरा फतेही वाले अश्लील गाने को गाया किसने? ये है वो सिंगर जिसने पहले हिंदी गाने से मचा डाला बवाल

Featured Video Of The Day
भरत तिवारी एनकाउंटर केस: आज सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई, CBI जांच की मांग
Topics mentioned in this article
Singer Mangli
Mangli On Sarke Chunar Song
Nora Fatehi Song Controversy
Sarke Chunar Controversy
Nora Fatehi Song Removed
Sarke Chunar Lyrics Backlash
Nora Fatehi New Song Issue