नोरा के अश्लील गाने 'सरके चुनर' विवाद पर केडी द डेविल के डायरेक्टर प्रेम ने तोड़ी चुप्पी, बोले- मैं जानबूझकर बवाल क्यों करूंगा

सरके चुनर गाने को लेकर चल रहे विवाद पर फिल्म डायरेक्टर प्रेम ने कहा कि उनका मकसद सिर्फ एंटरटेनमेंट था और अब गाने के बोल भी बदल दिए गए हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
सरके चुनर विवाद पर डायरेक्टर प्रेम का जवाब

फिल्म केडी द डेविल का गाना 'सरके चुनर' इन दिनों इंटरनेट पर छाया हुआ है, लेकिन वजह थोड़ी अलग है. एक तरफ जहां लोग इस गाने पर रील्स बना रहे हैं और पार्टी में झूम रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ इसके बोल को लेकर खूब बवाल भी मचा हुआ है. सोशल मीडिया पर लगातार इस गाने को लेकर चर्चा तेज है और कुछ लोग इसे लेकर नाराजगी जता रहे हैं. इसी बीच अब फिल्म के डायरेक्टर प्रेम ने चुप्पी तोड़ी है और साफ कहा है कि उन्होंने जानबूझकर किसी तरह का विवाद खड़ा करने की कोशिश नहीं की. उनका कहना है कि ये फिल्म एक इमोशनल कहानी है और गाना सिर्फ एंटरटेनमेंट के लिए बनाया गया था.

ये भी पढ़ें: धुरंधर 2 में दिखा कराची का बंगला निकला देसी, असली लोकेशन जान फैंस रह गए दंग

डायरेक्टर बोले-;मैं क्यों मचाऊंगा बवाल?

फिल्म डायरेक्टर प्रेम ने पूरे मामले पर खुलकर बात करते हुए कहा कि उन्हें किसी भी तरह का विवाद नहीं चाहिए. उन्होंने बताया कि ये गाना सिर्फ डांस और मस्ती के लिए बनाया गया था ताकि लोग इसे एंजॉय करें. उनका कहना है कि कर्नाटक और केरल में इस गाने को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है, तो फिर वो खुद ही इसे विवाद में क्यों डालेंगे.

हिंदी शब्दों ने बिगाड़ा खेल

फिल्म के डायरेक्टर ने ये भी बताया कि गाने के असली कन्नड़ बोल उन्होंने खुद लिखे थे, लेकिन हिंदी वर्जन किसी और ने लिखा. उन्होंने माना कि उन्हें हिंदी अच्छी तरह नहीं आती, इसलिए उन्हें उन शब्दों का अंदाजा नहीं था जिन पर बाद में इतना हंगामा हो गया. उनके मुताबिक गांव में ऐसे शब्द आम बोलचाल का हिस्सा होते हैं, लेकिन यहां उन्हें गलत तरीके से लिया गया.

अब बदले जाएंगे गाने के बोल

विवाद बढ़ता देख अब मेकर्स ने कदम उठाया है. प्रेम ने बताया कि गाने के जिन शब्दों पर आपत्ति थी, उन्हें बदल दिया गया है. नया वर्जन अब सेंसर बोर्ड को भेजा जाएगा. साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि अगर किसी की भावना आहत हुई है तो उन्हें इसका दुख है.

Advertisement

बात को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया

निर्देशक प्रेम का मानना है कि इस पूरे मामले को जरूरत से ज्यादा बढ़ा दिया गया. उन्होंने कहा कि दुनिया में और भी कई बड़े मुद्दे हैं, लेकिन एक गाने के बोल को लेकर इतना बड़ा विवाद होना सही नहीं है.

Featured Video Of The Day
कटिहार रेलवे स्टेशन पर झरने जैसा नजारा, प्लेटफॉर्म पर टपका पानी
Topics mentioned in this article
Sarke Chunar Teri Sarke
Song Sarke Chunar Teri Sarke
Sarke Chunar Teri Sarke Controversy
Nora Fatehi