700 करोड़ी ब्लॉकबस्टर देने वाले कार्तिक आर्यन सबसे खराब? मर्डर एक्टर बोले- माता-पिता के आशीर्वाद से टिके हुए

फिल्म मर्डर 2 में अपने खौफनाक किरदार से लोगों को डराने वाले अभिनेता प्रशांत नारायणन एक बार फिर अपने बयानों को लेकर चर्चा में हैं. इस बार उन्होंने सीधे तौर पर बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों पर निशाना साधा है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दे चुके हैं कार्तिक आर्यन

फिल्म मर्डर 2 में अपने खौफनाक किरदार से लोगों को डराने वाले अभिनेता प्रशांत नारायणन एक बार फिर अपने बयानों को लेकर चर्चा में हैं. इस बार उन्होंने सीधे तौर पर बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों पर निशाना साधा है. खास तौर पर उन्होंने कार्तिक आर्यन को लेकर बेहद सख्त टिप्पणी की है. हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में प्रशांत ने कहा कि आजकल कई 'ए-लिस्ट' कलाकारों में असली टैलेंट की कमी है. उन्होंने फिल्म सेट पर मजाक और प्रैंक करने को गैर-पेशेवर बताया. उनका कहना है कि कुछ कलाकार शूट से पहले अपने शरीर को दिखाने के लिए डंबल उठाते हैं और बेवजह सवाल पूछकर खुद को स्मार्ट दिखाने की कोशिश करते हैं.

'कार्तिक में नहीं कोई टैलेंट'

प्रशांत के मुताबिक, “प्रोड्यूसर्स ऐसे कलाकारों को सिर्फ इसलिए झेलते हैं क्योंकि वे पैसे कमा कर देते हैं. असल में ये कलाकार सिर्फ बिजनेस टूल बनकर रह गए हैं.” उन्होंने यह भी कहा कि वह ऐसे लोगों के साथ काम करने से बचते हैं जो उन्हें परेशान करते हैं. जब उनसे खास तौर पर कार्तिक आर्यन के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि वह हमारे यहां के सबसे खराब एक्टर्स में से एक हैं. वह बहुत लकी हैं और अपने आसपास के लोगों के सपोर्ट से टिके हुए हैं.” हालांकि उन्होंने यह भी माना कि उन्हें कार्तिक की पहली फिल्म प्यार का पंचनामा में उनका काम पसंद आया था. आपको बता दें कि कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल भुलैया 2 ने दुनियाभर में लगभग 266 करोड़ और भूल भुलैया 3 ने 423.85 करोड़ का बिजनेस किया था.

'कलाकारों को जिम्मेदारी से करना चाहिए काम'

जब कार्तिक की फिल्मों भूल भुलैया 2 और सत्यप्रेम की कथा की सफलता का जिक्र किया गया, तो प्रशांत ने कहा कि लोग इन फिल्मों पर हंसते हैं, जरूरी नहीं कि उनकी एक्टिंग को पसंद कर रहे हों. प्रशांत ने आगे कहा कि दर्शक अपनी मेहनत की कमाई खर्च करते हैं, इसलिए कलाकारों को जिम्मेदारी से काम करना चाहिए. उन्होंने फिल्मों के साथ-साथ बड़े पैसों की फीस और विज्ञापनों पर भी सवाल उठाए.

यह भी पढ़ें: दिल्ली के लक्ष्मी नगर मेट्रो स्टेशन पर नजर आए कार्तिक आर्यन, जानें क्या है वजह शूटिंग या सफर?

Advertisement

यह पहली बार नहीं है जब प्रशांत ने किसी अभिनेता पर निशाना साधा है. इससे पहले वह रणवीर सिंह की फिल्म पद्मावत में निभाए गए किरदार को लेकर भी विवादित बयान दे चुके हैं. उनके इन बयानों के बाद सोशल मीडिया पर बहस तेज हो गई है.

Featured Video Of The Day
विराट ने मैदान ऐसा क्या किया, अनुष्का ने पकड़ लिया अपना माथा | RCB IPL 2026