करिश्मा कपूर ने किराए पर दिया मुंबई में लग्जरी घर, 3 कार पार्किंग भी डील में शामिल, हर महीने मिलेगा इतना किराया

बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर ने मुंबई के बांद्रा वेस्ट स्थित अपना लग्जरी घर किराए पर दे दिया है. इस डील के तहत उन्हें हर महीने 5.51 लाख रुपये किराया मिलेगा. 2,200 वर्ग फुट के इस घर के साथ तीन कार पार्किंग, 20 लाख रुपये की सिक्योरिटी डिपॉजिट और प्रीमियम लोकेशन भी चर्चा में है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
करिश्मा कपूर ने किराए पर दिया बांद्रा वाला घर
नई दिल्ली:

मुंबई के पॉश इलाकों में घर खरीदना जितना महंगा है, उतना ही यहां घर किराए पर देना भी फायदे का सौदा माना जाता है. इसका ताजा उदाहरण बॉलीवुड एक्ट्रेस करिश्मा कपूर हैं. उन्होंने बांद्रा वेस्ट में मौजूद अपना लग्जरी घर किराए पर दे दिया है, जिससे उन्हें हर महीने 5.51 लाख रुपये किराया मिलेगा. इस घर की खास बात सिर्फ इसका किराया नहीं, बल्कि समंदर के करीब इसकी शानदार लोकेशन, तीन कार पार्किंग और प्रीमियम लाइफस्टाइल भी है.

साल भर में मिलेंगे 66 लाख से भी ज्यादा
करिश्मा कपूर ने बांद्रा वेस्ट के हिल रोड स्थित ग्रैंड बे कॉन्डोमिनियम में अपना घर किराए पर दिया है. यह रेंट एग्रीमेंट नवंबर 2025 में रजिस्टर हुआ था. एक साल की लीज के लिए मासिक किराया 5.51 लाख रुपये तय किया गया है. यानी सिर्फ एक साल में उन्हें 66.12 लाख रुपये किराये के तौर पर मिलेंगे. करीब 2,200 वर्ग फुट कारपेट एरिया वाले इस घर के साथ तीन कार पार्किंग भी दी गई हैं. इस डील में 20 लाख रुपये की सिक्योरिटी डिपॉजिट भी शामिल है.

यह भी पढ़ें- 'फिर आओ' और 'तेरा मेरा रिश्ता' के सिंगर मुस्तफा जाहिद का आवारापन 2 के लिए खास मैसेज, 'दोबारा दिल नहीं टूटना चाहिए'

आखिर बांद्रा वेस्ट इतना खास क्यों है?
मुंबई का बांद्रा वेस्ट शहर के सबसे प्रीमियम इलाकों में गिना जाता है. यहां से बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स, माहिम और सांताक्रूज जैसे अहम इलाकों तक आसानी से पहुंचा जा सकता है. यही वजह है कि फिल्मी सितारे, कारोबारी और बड़े प्रोफेशनल्स इस इलाके में रहना पसंद करते हैं.

Advertisement

समंदर किनारे की लाइफस्टाइल बनाती है अलग
बांद्रा वेस्ट की पहचान सिर्फ आलीशान घरों से नहीं है. बैंडस्टैंड और कार्टर रोड जैसे समंदर किनारे बने रास्ते, मशहूर कैफे, रेस्टोरेंट, शॉपिंग की जगहें और पूरे इलाके का माहौल इसे मुंबई के सबसे पसंदीदा इलाकों में शामिल करते हैं. यहां रहने वालों को शहर की भागदौड़ के बीच भी अलग तरह की लाइफस्टाइल का अनुभव मिलता है.

यह भी पढ़ें-  'मुझे पूरा मार दो...धुरंधर फेम आयशा खान पर हुआ काला जादू?, खुद को बताया श्रापित

यह पहली बार नहीं है, जब करिश्मा कपूर ने इस घर को किराए पर दिया हो. इससे पहले नवंबर 2023 में भी इसी घर की दो साल के लिए लीज हुई थी. उस समय पहले साल का मासिक किराया 5 लाख रुपये और दूसरे साल का 5.25 लाख रुपये था. दोनों सालों को मिलाकर कुल किराया 1.23 करोड़ रुपये रहा था. इस बार उसी घर का किराया पहले से बढ़ गया है, जो मुंबई के प्रीमियम इलाकों में बढ़ती मांग को भी दिखाता है.

Advertisement


 

Featured Video Of The Day
वाराणसी: दालमंडी में करीमुल्लाह बेग मस्जिद के साथ 5 मस्जिदों को ढहाया जा रहा, मकानों पर भी चल रहे हथौड़े
Topics mentioned in this article
Karisma Kapoor
Karisma Kapoor House