17 साल की उम्र में गोविंदा की हीरोइन बनी थीं करिश्मा कपूर, इस गाने पर डांस करते हुए हो गई थीं नर्वस

इस गाने में और भी खास बात यह थी कि यह करिश्मा का कोरियोग्राफर गणेश आचार्य के साथ शुरुआती गानों में से एक था.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
17 साल की उम्र में गोविंदा की हीरोइन बनी थीं करिश्मा कपूर

बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर ने हाल ही में अपने करियर की शुरुआती दिनों की यादों को ताजा किया. वे लोकप्रिय डांस रियलिटी शो 'इंडियाज बेस्ट डांसर' के पहले एपिसोड में पहुंची थीं. वहां एक कंटेस्टेंट ने 1995 की फिल्म 'कुली नंबर 1' का सुपरहिट गाना 'हुस्न है सुहाना' पर परफॉर्म किया, तो करिश्मा कपूर को पुरानी यादें आ गईं.'कुली नंबर 1' उस समय की बहुत लोकप्रिय फिल्म थी, जिसमें करिश्मा कपूर और गोविंदा मुख्य भूमिका में थे. फिल्म के डायरेक्टर डेविड धवन थे. इस गाने को आज भी लोग खूब पसंद करते हैं.

ये भी पढ़ें: डॉन 3 छोड़ने की वजह से FWICE ने रणवीर सिंह पर लगाया बैन, एक्टर की टीम का आया जवाब

17 साल की उम्र में गोविंदा के साथ किया डांस 

शो में परफॉर्मेंस देखकर करिश्मा भावुक हो गईं और उन्होंने बताया कि उस समय वह सिर्फ 17-18 साल की थीं. करिश्मा ने कहा, "मैं तब बहुत छोटी थी. गोविंदा जी के साथ डांस करने का मौका मिला तो मैं बहुत नर्वस थी." गोविंदा उस समय बॉलीवुड के सबसे पॉपुलर और एनर्जेटिक स्टार थे. उनके साथ स्क्रीन शेयर करना यंग करिश्मा के लिए बड़ी चुनौती था. उन्होंने कहा कि गोविंदा की एनर्जी से मैच करना आसान नहीं था, लेकिन यह अनुभव आज भी उन्हें अच्छा लगता है.

नर्वस थीं एक्ट्रेस

इस गाने में और भी खास बात यह थी कि यह करिश्मा का कोरियोग्राफर गणेश आचार्य के साथ शुरुआती गानों में से एक था. करिश्मा ने याद करते हुए बताया, "यह गोविंदा के साथ मेरा पहला या दूसरा डांस नंबर था. गणेश आचार्य के साथ भी यह नया कॉम्बिनेशन था. मैं बहुत नर्वस थी." दोनों ही नए-नए थे और थोड़े शर्मीले भी.

Advertisement

फिर डायरेक्टर डेविड धवन ने दोनों को सहारा दिया. करिश्मा ने शेयर किया, "डेविड सर मेरे पास आए और बोले कि गणेश अच्छे कोरियोग्राफर हैं. वे भी शर्मीले महसूस कर रहे थे." डायरेक्टर ने समझाया कि यह एक आइटम सॉन्ग है और गोविंदा जी के साथ डांस करना है, तो आत्मविश्वास के साथ परफॉर्म करें.

करिश्मा कपूर की फिल्में

यह अनुभव करिश्मा के लिए सीख भरा था. उस समय वे इंडस्ट्री में अपनी जगह बना रही थीं. 'कुली नंबर 1' ने उन्हें और गोविंदा को स्टार बना दिया. फिल्म में कॉमेडी, डांस और रोमांस का अच्छा मिश्रण था, जो आज भी दर्शकों को पसंद आता है. करिश्मा कपूर 90 के दशक की सफल अभिनेत्री रहीं. 'राजा हिंदुस्तानी', 'दिल तो पागल है' जैसी फिल्मों में उन्होंने शानदार काम किया. अब वे शो में जज बनकर नई पीढ़ी के डांसरों को गाइड कर रही हैं.
 

Advertisement
Featured Video Of The Day
Punjab Elections: पंजाब में AAP सरकार ने क्या-क्या किया? NDTV पर CM Bhagwant Mann EXCLUSIVE