करण जौहर करने जा रहे हैं ओडियान से मलयालम डेब्यू, पृथ्वीराज सुकुमारन के साथ बनाएंगे फिल्म

धर्मा प्रोडक्शंस और पृथ्वीराज प्रोडक्शंस मिलकर 'ओडियन: द एज ऑफ इल्यूजन' बना रहे हैं. यह केरल की लोक-कथाओं और पौराणिक कथाओं पर आधारित एक भव्य फिल्म होगी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
करण जौहर करने जा रहे हैं ओडियान से मलयालम डेब्यू
नई दिल्ली:

धर्मा प्रोडक्शंस और पृथ्वीराज प्रोडक्शंस मिलकर 'ओडियन: द एज ऑफ इल्यूजन' बना रहे हैं. यह 19वीं सदी के केरल की लोक-कथाओं और पौराणिक कथाओं पर आधारित एक भव्य फिल्म है. करण जौहर, अदार पूनावाला, अपूर्वा मेहता और सुप्रिया मेनन द्वारा प्रोड्यूस की गई और राहुल सदाशिवन (भूतकालम, भ्रमयुगम, डीज इरे) द्वारा निर्देशित इस फिल्म में मंजू वारियर और पृथ्वीराज सुकुमारन लीड रोल में हैं. यह धर्मा प्रोडक्शंस की पहली मलयालम फिल्म होगी, जो भारत के सबसे मशहूर फिल्म हाउस में से एक के लिए एक बड़ी उपलब्धि है. करण जौहर ने पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म 'ओडियन' के साथ धर्मा प्रोडक्शंस की मलयालम फिल्मों में एंट्री की घोषणा की. 

यह भी पढ़ें- आशा भोसले के 3 मिनट 39 सेकेंड के कल्ट गाने को ऑल इंडिया रेडियो-दूरदर्शन ने किया बैन, फिर भी मिला अवॉर्ड, आज भी है पार्टीज की शान

यह फिल्म केरल की लोक-कथाओं के एक डरावने 'शेप-शिफ्टर' (रूप बदलने वाले)  पर आधारित है, जिसका गुस्सा एक शक्तिशाली महिला-प्रधान परिवार पर टूट पड़ता है. इससे सच और भ्रम के बीच एक लड़ाई शुरू होती है. राहुल सदाशिवन, जो केरल की लोक-कथाओं और माहौल की गहरी समझ के जरिए भारतीय सिनेमा में अपनी एक अलग पहचान बनाई है, अब वह अपने अब तक के सबसे बड़े प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं.

Advertisement

धर्मा प्रोडक्शंस के प्रोड्यूसर करण जौहर ने कहा, "मैं लंबे समय से मलयालम सिनेमा का बहुत बड़ा फैन रहा हूं और हमेशा से उस दुनिया का हिस्सा बनना चाहता था.  जब यह कहानी हमारे पास आई - राहुल के विजन और पृथ्वीराज की लीडरशिप के साथ. तब लगा कि यह बिल्कुल सही समय है. 'ओडियन: द एज ऑफ इल्यूजन' एक ऐसी फिल्म है, जिसे बड़े से बड़े कैनवस की जरूरत है. मुझे खुशी है कि हम इसे वही दे पा रहे हैं." धर्मा प्रोडक्शंस के CEO अपूर्व मेहता ने कहा, "मलयालम सिनेमा कहानी कहने के उस अंदाज को दिखाता है जिसका हम सम्मान करते हैं. 

यह भी पढ़ें- माधुरी दीक्षित की कॉपी कहलाती थी 90 की यह खूबसूरत एक्ट्रेस, शाहरुख की फिल्म की रिजेक्ट, शादीशुदा क्रिकेटर से निकाह कर छोड़ी इंडस्ट्री

Advertisement

वहीं पृथ्वीराज प्रोडक्शंस के एक्टर और प्रोड्यूसर पृथ्वीराज सुकुमारन ने कहा, "'ओडियन' सिर्फ एक मिथक नहीं है, यह केरल की पहचान का एक हिस्सा है. एक ऐसी कहानी जो पीढ़ियों से चली आ रही है और हमारी सांस्कृतिक चेतना में एक मजबूत जगह रखती है. 'ओडियन: द एज ऑफ इल्यूजन' जल्द ही सिनेमाघरों में आ रही है.

Featured Video Of The Day
केतन हत्याकांड में आया सबसे बड़ा मोड़; सिया और चेतन को लेकर नया राज खुला!
Topics mentioned in this article
Karan Johar
Karan Johar Films
Karan Johar Filmography
Prithviraj Sukumaran Films
Odiyan Full Movie