Tu Yaa Main box office collection day 4: शनाया कपूर और आदर्श गौरव की फिल्म तू या मैं ने कमाई के मामले में शनिवार यानी वैलेंटाइन डे को थोड़ी तेजी दिखाई लेकिन इसके बाद से कोई बढ़त देखने को नहीं मिली. संडे यानी 15 फरवरी को कलेक्शन में कोई उछाल नहीं दिखा बल्कि गिरावट ही दिखी. Sacnilk पर दी गई जानकारी के मुताबिक शनाया कपूर और आदर्श गौरव की इस फिल्म ने रविवार को सिर्फ ₹65 लाख कमाए हैं. बिजॉय नांबियार के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म ने पहले दिन ₹60 लाख और दूसरे दिन ₹1.45 करोड़ कमाए. शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक रविवार 15 फरवरी को इसने भारत में ₹65 लाख नेट कमाए. इसके 988 शो थे और एवरेज ऑक्यूपेंसी 16.4 परसेंट थी. अब तक फिल्म ने ₹2.70 करोड़ कमाए हैं. बता दें कि इससे पहले शनाया की आंखों की गुस्ताखियां रिलीज हुई थी. विकिपीडिया के मुताबिक इस फिल्म का बजट 35 करोड़ था और कमाई सिर्फ 2.35 करोड़ हुई थी.
तू या मैं कब हुई रिलीज
यह फिल्म शुक्रवार (13 फरवरी) को थिएटर में रिलीज हुई. तू या मैं को आनंद एल राय, हिमांशु शर्मा और विनोद भानुशाली ने प्रोड्यूस किया है. सर्वाइवल थ्रिलर में शनाया एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर, अवनी उर्फ मिस वैनिटी और आदर्श मारुति उर्फ आला फ्लोपारा के रोल में हैं. तू या मैं की कहानी सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के इर्द-गिर्द घूमती है, जिनकी रोमांटिक वेकेशन तब खतरनाक मोड़ ले लेती हैं जब वे खुद को एक मगरमच्छ के साथ स्विमिंग पूल में फंसा हुआ पाते हैं.
अपने किरदार की तैयारी के लिए देखी फिल्में
हाल ही में न्यूज एजेंसी PTI से बात करते हुए शनाया कपूर ने कहा, "मैं एक एक्टर हूं, मैं चाहती हूं कि मेरी फिल्में अच्छा करें, मैं चाहती हूं कि ऑडियंस अंदर जाए और इसे (थिएटर) खचाखच भरा हुआ लगे. मैं यही चाहती हूं और यही मेरा सपना है, और इसी के लिए मैं काम कर रही हूं और यही मेरा मकसद और मोटिवेशन है."
यह भी पढ़ें: India Defeated Pakistan: भारत ने पाकिस्तान को दी करारी हार, धुरंधर एक्टर बोला- क्या खेला है
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर, अवनी के अपने रोल की तैयारी के लिए, शनाया ने कहा कि उन्होंने जॉज, क्रॉल और द मेग जैसी सर्वाइवल थ्रिलर फिल्में दोबारा देखीं. उन्होंने एक्टिंग कोच अतुल मोंगिया के साथ एक अलग तरह की एक्टिंग एक्सरसाइज भी की. उन्होंने आगे कहा, "आदर्श ने मुझे अतुल सर की वर्कशॉप में इस टेक्निक के बारे में बताया. पहले, जब मैंने यह सुना, तो मुझे लगा, 'मुझे नहीं पता कि यह मेरे लिए है या नहीं और मैं इसे कर पाऊंगी या नहीं'. लेकिन मैंने इसे आजमाया और इससे सच में मदद मिली. मैंने ब्लैक पैंथर के बहुत सारे वीडियो देखे और उससे मुझे सच में मदद मिली."
यह भी पढ़ें: Aditi Hundia: ईशान किशन की गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया की 7 फोटो, कौन है जो बनने वाली है क्रिकेटर की दुल्हनिया?