कांवड़ियों के बीच मची भोले बाबा के इस गाने की धूम, यूट्यूब पर 157 मिलियन बार देखा गया ये गाना

Bhole Baba Hariyanvi Bhajan: हरियाणवी गाने अपने म्यूजिक और एनर्जी के लिए वैसे ही खूब पसंद किए जाते हैं. अब भक्ति गीत के मामलों में भी उन्होंने ऐसी पैठ बनाई है कि इस साल कांवड़ यात्रा में राज मावर का गाना धूम मचाए हुए है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
कांवड़ 2026 के लिए हिट एंथम बना राज मावरा का ये गाना
Social Media
नई दिल्ली:

कांवड़ यात्रा जोरों-शोरों से चल रही है. शिवभक्त महादेव को खुश करने के लिए गंगाजल लेकर अपने अपने घरों को लौट रहे हैं. 11 अगस्त को जल चढ़ाया जाएगा. इससे पहले सड़कों और गली मोहल्लों में सावन के इस खास पर्व को लेकर जश्न और खुशी का माहौल है. खुशी के इस मौके पर संगीत का भी पूरा साथ है. भक्तों की टोली अलग-अलग रीमिक्स गाने पसंद कर रही है. इस मौके पर एक हरियाणवी गाना काफी पसंद किया जा रहा है. इसे इतना सुना जा रहा है कि आप इसे साल 2026 का कावड़ एंथम भी कह सकते हैं. 

हम जिस हरियाणवी गाने की बात कर रहे हैं उसके बोल हैं 'जी लागे से बाब्या में' (Ji Laage se babya mai). इस गाने को हरियाणा के के पॉपुलर सिंगर राज मवार और अमन जाजी ने गाया है. इस साल ये भजन कांवड़ की इस यात्रा का मजा दोगुना कर रहा है. ये भजन हर किसी जुबान है और अगर यूट्यूब पर मिलने वाले व्यूज की बात करें तो इसे यूट्यूब पर 157 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं. ये साल 2025 में रिलीज हुआ था लेकिन अब इस मौके पर लोगों की पहली पसंद बना हुआ है.

कौन हैं राज मावर?

राज मावर भारत के एक पॉपुलर हरियाणवी सिंगर, लेखर, म्यूजिक कम्पोजर और एक्टर हैं. उनका जन्म 13 अप्रैल 1994 को हरियाणा के सिरसा में हुआ था. वे हरियाणवी संगीत जगत में अपने एनर्जेटिक गानों और वायरल डांस नंबरों के लिए जाने जाते हैं. राज मावर ने अपने करियर की शुरुआत 2010-2011 के बीच की थी. उनके करियर के लिए टर्निंग पॉइंट भी भोले बाबा का ही एक गाना बना था. ये गाना 'मैं तेरी नचाई नाचूं सूं' था. इसके अलावा उनका गाना 'मटक चालूंगी' भी हिट चार्टबस्टर रहा. राज मावर के पॉपुलर गानों में स्कॉर्पियो और चेतक भी शामिल हैं. 

राज मावरा का स्टाइल दर्शकों को ज्यादा पसंद इसलिए आता है क्योंकि वे हरियाणवी बीट्स में मॉडर्न इलेक्ट्रॉनिक म्यूजिक को इस तरह मिक्स करते हैं ये कुछ नया और मजेदार बन जाता है. यही वजह है कि मावरा के गाने डीजे और डांस प्लेलिस्ट का अहम हिस्सा बन जाते हैं.

Advertisement

यह भी पढ़ें: 15 साल की उम्र में सुनिधि चौहान गाने के लिए बन गईं लड़का, अक्षय कुमार थे फिल्म के हीरो, पापा-बेटे का प्यार बयां करता है 27 साल पुराना ये गाना

Featured Video Of The Day
1000 CCTV, चप्‍पे-चप्‍पे पर पुलिस... स्‍वतंत्रता दिवस पर दिल्‍ली में हाई टेक सिक्‍योरिटी
Topics mentioned in this article
Kawar Yatra
Shivratri
Raj Mawar
Hariyanvi Gaana
Entertainment