केतन अग्रवाल मामले में सिया गोयल के माता- पिता को कंगना रनौत का सपोर्ट, बोलीं- बच्चों के गलत कामों के लिए परिवार दोषी नहीं

एक्टर- पॉलिटिशियन कंगना रनौत ने केतन अग्रवाल मामले पर सिया गोयल के माता पिता को सपोर्ट किया है. कंगना ने कहा कि ऐसे समय में जब सोशल मीडिया और AI बच्चों की 'प्रोग्रामिंग' कर रहे हैं, तो उनके 'संस्कारों' के बारे में कभी भी पक्के तौर पर कुछ नहीं कहा जा सकता.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
सिया गोयल के माता- पिता को कंगना रनौत ने किया सपोर्ट
नई दिल्ली:

एक्टर- पॉलिटिशियन कंगना रनौत ने केतन अग्रवाल मामले पर सिया गोयल के माता पिता को सपोर्ट किया है. उन्होंने सिया के हालिया चौंकाने वाले बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इस घटना के लिए माता-पिता को दोषी नहीं ठहराया जा सकता. कंगना ने कहा कि ऐसे समय में जब सोशल मीडिया और AI बच्चों की 'प्रोग्रामिंग' कर रहे हैं, तो उनके 'संस्कारों' के बारे में कभी भी पक्के तौर पर कुछ नहीं कहा जा सकता.

सिया गोयल के पिता के बयान पर दी प्रतिक्रिया 

कंगना ने एक हेडलाइन पोस्ट की, जिसमें सिया के पिता कहते हैं, 'अगर मेरी बेटी ने केतन की हत्या की है, तो उसे उसी किले से नीचे फेंक दो.' इसे अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर दोबारा शेयर करते हुए कंगना ने लिखा, "आजकल सिर्फ परिवारों, घरों या माता-पिता को देखकर आप बच्चों के संस्कारों के बारे में कुछ पक्के तौर पर नहीं कह सकते. ज्यादा जरूरी यह है कि उन्हें कौन 'प्रोग्राम' कर रहा है? वे किसके साथ समय बिताते हैं और सोशल मीडिया/AI या असल जिंदगी में उन पर किन चीज़ों का असर पड़ रहा है."

यह भी पढ़ें-  प्रेग्नेंट समांथा रुथ प्रभु ने मॉर्निंग सिकनेस के बावजूद किया मां इंति बंगाराम एनर्जेटिक गाना शूट, निर्देशक नंदिनी रेड्डी का खुलासा

कंगना ने कहा कि इस मामले में जो कुछ भी हुआ, उसके लिए माता-पिता को दोषी नहीं ठहराया जा सकता. उन्होंने लिखा, "माता-पिता को दोषी नहीं ठहराया जा सकता क्योंकि लोग कई तरह की समानांतर जिंदगी जी रहे हैं. लोग सावधानी से अपनी एक अच्छी छवि बनाते हैं, क्योंकि सब कुछ इस बात पर निर्भर करता है कि वे कैसे दिखते हैं. न कि इस बात पर कि वे कैसा महसूस करते हैं. या असल में कौन हैं. इसलिए बच्चों के गलत कामों के लिए परिवारों को दोषी नहीं ठहराया जा सकता."

यह भी पढ़ें- रणवीर सिंह से पहले सनी देओल ने भी बीच में छोड़ दी थी फिल्म! जानें क्या है सुनील दर्शन का मामला

Advertisement

क्या है केतन अग्रवाल-सिया गोयल मामला 

18 जून को लोनावला के पास लोहागढ़ किले की यात्रा के दौरान बिजनेसमैन केतन अग्रवाल की मौत हो गई. शुरू में इसे एक हादसा बताया गया, लेकिन बाद में सामने आया कि यह सुनियोजित हत्या था. उनकी मंगेतर सिया गोयल और उनके कथित बॉयफ्रेंड चेतन चौधरी शक के घेरे में आ गए.

Featured Video Of The Day
Galaxy छोड़ेंगे Salman, सी-फेसिंग अपार्टमेंट में होंगे शिफ्ट, शुरू हुआ 6 मंजिला बिल्डिंग का काम
Topics mentioned in this article
Ketan Agrawal Hatyakand
Ketan Agrawal Murder Case
Siya Goyal And Ketan Agarwal
Kangana Ranaut
Kangana Ranaut News In Hindi