कंगना रनौत की धीरज धूपर पर गिरी गाज, खुद को शाहरुख बताने वाले एक्टर को सुनाई खरी खोटी

लॉक अप सीजन 2 का वीकेंड लेटेस्ट प्रोमो सामने आया है, जिसमें कंगना रनौत टीवी एक्टर धीरज धूपर को रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं. 

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
लॉक अप 2 में कंगना रनौत ने लगाई धीरज धूपर की क्लास
नई दिल्ली:

नेटफ्लिक्स पर नंबर वन पर कायम लॉक अप सच या सजा का अपकमिंग एपिसोड धमाकेदार होने वाला है क्योंकि नए एपिसोड में फराह खान, रितेश देशमुख के अलावा कंगना रनौत नजर आने वाली हैं. शो के अपकमिंग एपिसोड का टीजर देखने को मिला, जिसमें राम कपूर के अलावा श्रेया कालरा और धीरज धूपर पर कंगना का वार देखने को मिला. इतना ही नहीं टीजर में कंगना रनौत, धीरज धूपर को अपना गेम सुधारने के लिए राय दी. जबकि कहा जा रहा है कि श्रेया कालरा को एक्ट्रेस ने घटिया बताते हुए क्लास लगाई. 

कंगना रनौत ने धीरज धूपर को कही ये बात

कंगना रनौत ने कहा, "तुम खुद को शाहरुख खान कह रहे हो? तुम्हारे अंदर शाहरुख खान का 'S' भी नहीं है, यार. तुममें 'मेन कैरेक्टर' वाली एनर्जी बिल्कुल नहीं है. साइड में... साइड में... साइड में... तुम्हें पूरी तरह से साइडलाइन किया जा रहा है. " कंगना ने धीरज को शो में खुलकर न बोलने और अपने गेम की कमान खुद न संभालने के लिए खूब खरी-खोटी सुनाई. 

ये भी पढ़ें- प्राइम वीडियो के टॉप 10 में 74 दिनों से ट्रेंडिंग है 8 एपिसोड की सीरीज, जुआ और पैसों की कहानी ने सोचने पर किया मजबूर

Advertisement

राम कपूर को भी दी ये राय

राम कपूर से कंगना रनौत ने कहा, 'रामजी, आपको इस गेम को इतनी गंभीरता से नहीं लेना चाहिए था और अगर आपको लगता है कि आप इस जेल के लिए बहुत बड़े हैं तो फिर यहां आए ही क्यों? अपनी बेवकूफी दिखाने के लिए?" इस पर राम कपूर ने अपना बचाव करते हुए कहा, "जब सही समय आएगा, तब मैं अपनी सच्चाई स्वीकार करूंगा और यहां मौजूद किसी भी व्यक्ति से बेहतर तरीके से करूंगा.' 'अगर खुद में सुधार करना चाहते हैं तो अपना बचाव करना बंद कर दीजिए.' 

श्रेया कालरा को मिलेगा डोज

कंगना रनौत ने लॉक अप 2 के लेटेस्ट एपिसोड में श्रेया कालरा को अपने बिहेवियर पर काम करने की सलाह दी. इतना ही नहीं उन्होंने श्रेया को घटिया बताया. 

Advertisement

ये भी पढ़ें- ग्रीक गाने से इंस्पायर्ड है ये 50 साल पुराना गाना, आरडी बर्मन ने गाया तो बना क्लासिक, अमजद खान-हेलन के डांस ने लगाए चार चांद

Featured Video Of The Day
दिल्ली में बड़े आतंकी हमले की साजिश नाकाम, 4 गिरफ्तार, बड़ा खुलासा
Topics mentioned in this article
Lock Upp 2
Dheeraj Dhoopar
Kangana Ranaut
Shreya Kalra