कंगना रनौत ने ऐश्वर्या राय के कान्‍स लुक पर ट्रोल्स को दिया करारा जवाब, बोलीं- ‘वो आपको खुश करने के लिए वहा नहीं गईं’

कंगना रनौत ने ऐश्वर्या राय बच्‍चन के कान्‍स लुक की आलोचना करने वाले ट्रोल्स को जवाब दिया. कंगना ने कहा कि ऐश्वर्या किसी को खुश करने के लिए वहां नहीं गई हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
कंगना रनौत ने ऐश्वर्या राय को ट्रोल करने वालों की कर दी बोलती बंद
नई दिल्ली:

कान्स 2026 में ऐश्वर्या राय की बातें इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई हैं. जहां पहले दिन उन्होंने जलपरी बन फैंस का दिल जीता तो वहीं दूसरे दिन लेडी बॉस बनकर फैंस को हैरान किया. वहीं इसके कारण उन्हें फैंस का प्यार तो मिला. लेकिन ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा. इसी बीच भाजपा सांसद और एक्ट्रेस कंगना रनौत ने कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 में ऐश्वर्या राय बच्चन के लुक को लेकर सोशल मीडिया पर हो रही चर्चाओं पर उनका खुलकर सपोर्ट किया. कंगना ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर ऐश्वर्या की ब्लू कलर के गाउन वाली एक फोटो पोस्ट की और उन लोगों को जवाब दिया और खरीखोटी सुनाई, जो ऐश्वर्या के लुक और उम्र को लेकर टिप्पणी कर रहे थे और उन्हें इंटरनेट पर ट्रोल कर रहे थे.   

कंगना रनौत ने ऐश्वर्या राय का किया सपोर्ट 

दरअसल, कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, ''फैशन और स्टाइल किसी भी इंसान की अपनी अभिव्यक्ति होती है. हर व्यक्ति अपने तरीके से जिंदगी को देखता और समझता है. कोई भी महिला किसी को खुश करने के लिए नहीं जीती. ऐश बेहद खूबसूरत लग रही हैं और अगर कुछ लोग उन्हें किसी दूसरे रूप में देखना चाहते हैं, तो पहले खुद को भी देखना चाहिए. ऐश्वर्या किसी को खुश करने के लिए रेड कार्पेट पर नहीं आतीं, बल्कि वह अपनी अलग चमक और आत्मविश्वास के साथ वहां मौजूद रहती हैं.''

ये भी पढ़ें- जया बच्चन ने कहा था अमिताभ उनकी 52 साल की शादी को कह सकते हैं सबसे बड़ी गलती, बोलीं- मैं वह नहीं सुनना चाहती

कंगना ने उम्र पर कमेंट करने वालों को भी दिया जवाब

अपने पोस्ट में कंगना ने उम्र को लेकर होने वाली टिप्पणियों पर भी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा, ''अगर लोग रेड कार्पेट पर बड़ी उम्र की महिलाओं को देखने के आदी नहीं हैं, तो अब उन्हें इसकी आदत डाल लेनी चाहिए.''

Advertisement

कान्स 2026 में ऐश्वर्या राय ने बिखेरा जलवा 

कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 में ऐश्वर्या राय बच्चन ने मशहूर डिजाइनर अमित अग्रवाल द्वारा डिजाइन किया गया ब्लू कलर का स्टाइलिश गाउन पहना था. इस गाउन का डिजाइन अंतरिक्ष से इंस्पायर था. ड्रेस में बेहद बारीक क्रिस्टल एम्ब्रॉयजरी की गई थी और इसे तैयार करने में करीब 1500 घंटे का समय लगा था. ऐश्वर्या का यह लुक सामने आते ही सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया, जहां बड़ी संख्या में लोगों ने उनकी खूबसूरती की तारीफ की, तो वहीं कुछ लोगों ने उनके लुक और उम्र को लेकर आलोचना भी की. ऐश्वर्या राय बच्चन पिछले दो दशक से भी ज्यादा समय से कान्स फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा बन रही हैं. हर साल उनका अंदाज और फैशन चर्चा में रहता है. 

ये भी पढ़ें- जुम्मा चुम्मा दे दे में अमिताभ बच्चन संग रातोंरात बनीं सेंसेशन, बॉलीवुड छोड़ अब हैं गुमनाम, बन चुकी हैं दादी

Advertisement
Featured Video Of The Day
Noida के नाले ने ली इंजीनियर की जान! सेक्टर 58 में खुले नाले में गिरे आर्यन की मौत; सिस्टम पर सवाल
Topics mentioned in this article
Kangana Ranaut
Aishwarya Rai
Bollywood
Entertainment News