कंगना रनौत पर एक्स बॉयफ्रेंड ने लगाया था काला जादू का आरोप, एक्ट्रेस ने बताया लोगों ने कहा- चुड़ैल है खून पीती है 

Kangana Ranaut ex-boyfriend: एक्ट्रेस कंगना रनौत ने हाल ही में अपनी जिंदगी के मुश्किल वक्त को याद किया और बताया जब उन्हें डायन का टैग दे दिया गया था और काला जादू करने का आरोप लगाया था. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
कंगना रनौत ने किया विच हंटिंग का सामना
नई दिल्ली:

एक्ट्रेस कंगना रनौत बॉलीवुड ही नहीं राजनीति का जाना माना नाम बन चुकी हैं. हालांकि उनकी जिंदगी में भी एक मुश्किल दौर था. जब उन्हें लोगों ने चुड़ैल और डायन का टैग दिया था. दरअसल, एएनआई के साथ पॉडकास्ट में अपने एक्स बॉयफ्रेंड अध्ययन सुमन द्वारा उनके खिलाफ केस दायर करने का जिक्र किया, जिसमें उन पर शारीरिक और भावनात्मक शोषण के साथ-साथ 'काला जादू' करने का भी आरोप लगाया गया था. वहीं इसके बाद इंडस्ट्री में कई लोगों ने उन्हें 'चुड़ैल' का नाम दे दिया था. 

विच हंटिंग का शिकार हुईं कंगना रनौत

कंगना रनौत ने अध्ययन का नाम लिए बिना दावा करते हुए कहा कि उनके कैरेक्टर पर काफी अटैक हुआ. उन्होंने कहा, मेरे एक्स ने मुझ पर केस किया और उससे भी ऊपर कुछ खड़े हो गए कि ये तो चुड़ैल है. खून पीती है. काले कमरे में काले पर्दे लगाके काला जादू करती है. तो वहां जान-बूझकर निशाना बनाया गया था.

ये भी पढ़ें- राम गोपाल वर्मा का आदित्य धर की फिल्म पर सवाल, धुरंधर 2 में दाऊद इब्राहिम के एक्ट को बताया गलत

एक साल किया डेट

जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि राज 2 में साथ काम करते हुए 2008-09 में अध्ययन सुमन और कंगना रनौत ने एक-दूसरे को डेट किया था. वहीं 2014 में एक्ट्रेस के खिलाफ केस दर्ज किया गया. उस वक्त को याद करते हुए कंगना रनौत ने कहा, "उस समय साफ तौर पर और बहुत जाहिर तौर पर 'विच-हंटिंग' हो रही थी और मैं मुश्किल से 26 या 27 साल की थी. तो जब वे मेरे साथ ऐसा बर्ताव करने वाले हैं, तो मैं उन्हें अच्छा क्यों दिखाऊं... मेरे पास उन्हें अच्छा दिखाने का कोई कारण नहीं है."  

Advertisement

2014 में इस फिल्म से बदला कंगना रनौत का करियर

आगे एक्ट्रेस ने अपने मुश्किल दिनों में करियर की सफलता पर बात की, जो उन्हें क्वीन फिल्म से मिली. 2014 की कॉमेडी ड्रामा फिल्म क्वीन को विकास बहल ने डायरेक्ट किया था और अनुराग कश्यप, विक्रमादित्य मोटवानी और मधु मंटेना ने प्रोड्यूस किया था. फिल्म ने 100 करोड़ का कलेक्शन किया था. 

अध्ययन सुमन के आरोप

2016 में अध्ययन सुमन ने कंगना रनौत से ब्रेकअप के 7 साल बाद केस करने पर बॉलीवुड जर्नलिस्ट को दिए इंटरव्यू में कहा था, “बहुत लंबे समय तक, मैंने यह बात सबसे छिपाकर रखी थी कि वह मेरे साथ फिजिकल वॉयलेंस करती थी. क्योंकि अगर मैं उन्हें यह बता देता, तो शायद मेरी मां अपना मानसिक संतुलन खो बैठतीं. इसलिए मुझे यह बात छिपाकर रखनी पड़ी. लेकिन आखिरकार, मुझे सामने आकर यह बात बतानी ही पड़ी. क्योंकि वह दर्द,  यातना और घुटन मेरे लिए अब और सहन करना नामुमकिन हो गया था.”

Advertisement

ये भी पढ़ें- धर्मेंद्र ने लस्सी पीते-पीते मान लिया था इस एक्ट्रेस को बेटी, सलमान खान से था खास रिश्ता, सुपरस्टार के निधन के 5 महीने बाद हुईं इमोशनल

Featured Video Of The Day
3PM_DISCO_463655Yogi Cabinet Expansion 2026: UP में योगी कैबिनेट विस्तार का सपा पर क्या होगा असर? Akhilesh Yadav