राजपाल यादव का कर्ज चुकाने के लिए आगे आए कमाल आर खान, सोशल मीडिया पर किया इतने लाख देने का ऐलान

राजपाल यादव चेक बाउंस केस में इन दिनों तिहाड़ जेल में हैं. उन्हें जेल से बाहर आने के लिए 9 करोड़ रुपये का कर्ज चुकाना होगा. ऐसे में मशहूर कॉमेडियन की मदद के लिए फिल्म इंडस्ट्री से लेकर राजनेता तक मदद के लिए आगे आ गए हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
राजपाल यादव का कर्ज चुकाने के लिए आगे आए कमाल आर खान

राजपाल यादव चेक बाउंस केस में इन दिनों तिहाड़ जेल में हैं. उन्हें जेल से बाहर आने के लिए 9 करोड़ रुपये का कर्ज चुकाना होगा. ऐसे में मशहूर कॉमेडियन की मदद के लिए फिल्म इंडस्ट्री से लेकर राजनेता तक मदद के लिए आगे आ गए हैं. अब खुद को फिल्म क्रिटिक्स मानने वाले बॉलीवुड अभिनेता केआरके (कमाल आर खान) भी उनके मदद के लिए आगे आए हैं. उन्होंने राजपाल यादव के लिए आर्थिक मदद देने का फैसला किया है.केआरके ने कॉमेडियन के लिए 10 लाख रुपये देने का ऐलान किया है.  

ये भी पढ़ें: राजपाल यादव का अब मिनटों में उतर जाएगा कर्ज, इस शख्स ने दिए 1 करोड़ 11 लाख, बाकी रह गए इतने करोड़

क्या बोले केआरके

केआरके ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि वे राजपाल यादव के लिए 10 लाख रुपये देने को तैयार हैं. उन्होंने बॉलीवुड के सभी लोगों से अपील की है कि सब मिलकर 5 करोड़ रुपये इकट्ठा करें, ताकि राजपाल यादव जेल से जल्दी बाहर आ सकें. केआरके का कहना है कि अगर राजपाल सिर्फ 5 करोड़ रुपये ही चुकाते हैं, तो वे तुरंत रिहा हो सकते हैं. उन्होंने लिखा, "चलो सब मिलकर उनकी मदद करें."

Advertisement

क्यों कर्ज में आए राजपाल यादव

यह अपील राजपाल यादव के चेक बाउंस मामले से जुड़ी है, जिसमें वे फिलहाल तिहाड़ जेल में हैं. यह केस 2010 का है, जब राजपाल ने अपनी फिल्म 'अता पता लापता' के लिए 5 करोड़ का लोन लिया था. फिल्म फ्लॉप होने के बाद चेक बाउंस हो गए और कोर्ट ने उन्हें 6 महीने की सजा सुनाई. हाल ही में दिल्ली हाई कोर्ट ने उनकी अपील खारिज कर दी और सरेंडर करने का आदेश दिया. राजपाल ने सरेंडर से पहले कहा था कि उनके पास पैसे नहीं हैं और कोई दोस्त नहीं बचा. अब बकाया राशि ब्याज समेत 9 करोड़ तक पहुंच गई है.

Featured Video Of The Day
Bengal Elections 2026 Exit Poll Results: बंगाल की दीदी का पूरा राजनीतिक सफर! | Mamata Banerjee |TMC