28 साल पुराना K2H2 का वो गाना, जो पीएम की फेवरिट लिस्ट में है शामिल, उदित-अलका की आवाज में अमर

हिंदी सिनेमा के लिए 1990 का दशक सुनहरा दौर था. भारत में बॉलीवुड के रोमांटिक और पॉप गानों की बेहतरीन धुनों ने इस समय को बेहद खास बनाया. आज हम 90 के उस गाने के बारे में बताने जा रहे हैं, जो प्रधानमंत्री मोदी का भी पसंदीदा है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
28 साल पुराना K2H2 का वो गाना पीएम की फेवरिट लिस्ट में है शामिल
Social Media
नई दिल्ली:

हिंदी सिनेमा के लिए 1990 का दशक सुनहरा दौर था. भारत में बॉलीवुड के रोमांटिक और पॉप गानों की बेहतरीन धुनों ने इस समय को बेहद खास बनाया.  कुमार सानू, अलका याग्निक और उदित नारायण जैसे मशहूर प्लेबैक सिंगर्स और ए.आर. रहमान, नदीम-श्रवण और जतिन-ललित जैसे दिग्गज संगीत निर्देशकों ने एक से बढ़ कर एक गाने दिए, जो दशकों बाद भी लोकप्रिय हैं. आज हम 90 के उस गाने के बारे में बताने जा रहे हैं, जो प्रधानमंत्री मोदी का भी पसंदीदा है. उन्होंने अपने स्पीच में इस गाने का जिक्र किया था. जी हां वह गाना है कुछ कुछ होता है का टाइटल ट्रैक.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जकार्ता में 'कुछ कुछ होता है' का जिक्र किया था, जिसके बाद फिल्ममेकर करण जौहर ने इसके लिए उनका शुक्रिया अदा किया. इस घटना ने इंडोनेशिया और अलग-अलग पीढ़ियों के बीच फिल्म और गानों की लोकप्रियता को लेकर फिर से ध्यान खींचा.जकार्ता में अपने संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 'कुछ कुछ होता है' का जिक्र किए जाने के कुछ दिनों बाद, फिल्ममेकर करण जौहर ने इस जिक्र के लिए उनका शुक्रिया अदा किया. उन्होंने कहा, "बहुत खुश और सम्मानित" महसूस कर रहे हैं. करण जौहर ने मंगलवार को कहा कि मोदी के जिक्र ने फिल्म के टाइटल सॉन्ग को हमेशा के लिए यादगार बनाने में मदद की है.

यह भी पढ़ें-  आदित्य धर- यामी गौतम ने मुंबई छोड़कर हिमाचल प्रदेश को बनाया आशियाना, खूबसूरत घर की तस्वीरें मोह लेंगी मन 

फिल्म में  शाहरुख खान, काजोल और रानी मुखर्जी लीड रोल में थे. दोनों देशों के बीच संबंधों के बारे में बात करते हुए फिल्म के टाइटल के बारे में बात करते हुए पीएम ने कहा कि जब भारत और इंडोनेशिया मिलकर आगे बढ़ते हैं, तो "कुछ कुछ" से कहीं ज्यादा होता है. अपने भाषण में मोदी ने कहा, "यहां भारत का गाना 'कुछ कुछ होता है' बहुत लोकप्रिय है. आज मैंने इस पर कहा कि जब भारत और इंडोनेशिया साथ मिलकर चलते हैं तो 'कुछ कुछ' से बढ़कर बहुत कुछ होता है.बाद में करण जौहर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरीज सेक्शन में यह वीडियो फिर से शेयर किया. उन्होंने लिखा, "जकार्ता में हमारे सम्मानित प्रधानमंत्री @narendramodi जी का 'कुछ कुछ होता है' के बारे में बात करना मेरे लिए खुशी और सम्मान की बात है. सचमुच, प्यार की एक ऐसी भाषा है जो हर सीमा से परे है. इस गाने को अपनाने और इसे हमेशा के लिए अमर बनाने के लिए धन्यवाद...

Advertisement

यह भी पढ़ें- जेल के दिनों को संजय दत्त ने किया याद, बोले- उन्हें लगा था मेरा हौसला टूट जाएगा
  
फिल्म के बारे में  
'कुछ कुछ होता है' से जौहर ने बतौर डायरेक्टर डेब्यू किया था. इस फिल्म को उनके पिता यश जौहर ने प्रोड्यूस किया था और इसमें शाहरुख खान, काजोल और रानी मुखर्जी मुख्य भूमिकाओं में थे. सलमान खान और सना सईद ने भी अहम भूमिकाएं निभाई थीं. यह फिल्म 16 अक्टूबर 1998 को रिलीज हुई थी.

Advertisement
Featured Video Of The Day
यूपी राज्यसभा में सपा तीसरा उम्मीदवार नहीं उतारेगी, अखिलेश बोले- 3 पर नहीं, 403 पर नजर!
Topics mentioned in this article
Kajol Shah Rukh Khan Film List
Shah Rukh Khan Kajol Song
Kuch Kuch Hota Hai  cast
Kuch Kuch Hota Hai Song
Kuch Kuch Hota Hai Song Writer