करवाचौथ 29 अक्टूबर 2026 को पूरे देश में मनाया जा रहा है. महिलाओं ने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखा है. जबकि वह मेहंदी लगाकर सजधजकर इसे सेलिब्रेट करने की तैयारी कर रहे हैं. लेकिन बॉलीवुड सेलेब्स भी इसकी जोर शोर से तैयारी करते हुए नजर आ रहे हैं. हालांकि क्या आप जानते हैं कि कुछ एक्ट्रेसेस हैं, जो करवाचौथ सेलिब्रेट नहीं करतीं. वहीं इनमें एक्ट्रेस काजोल का नाम भी शामिल हैं, जिन्होंने दो बड़ी हिट फिल्में दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे यानी डीडीएलजे और कभी खुशी कभी गम यानी के3जी में काम किया, जिसमें करवाचौथ का त्यौहार बड़े धूमधाम से मनाया गया.
काजोल ने एक इंटरव्यू में कहा, “कई बातों पर मैं सिमरन से सहमत नहीं थी. भूखा किसे रहना है? मुझे समझ नहीं आता कि लोग खुद को भूखा क्यों रखते हैं. भला भूखा रहना किसे पसंद है?” टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, काजोल ने कहा- पहले यह एक सिंपल समारोह हुआ करता था. लेकिन इन फिल्मों के बाद, अचानक यह एक बड़े आयोजन और फैशन से जुड़ी चीज बन गया. इन दो फिल्मों ने पुरुषों और महिलाओं के लिए अच्छे कपड़े पहनने और अच्छा दिखने की उम्मीदें पैदा कर दीं. उन्होंने आगे कहा कि अब महिलाओं को भारी गहने पहनने पड़ते हैं और भूखे रहने के बावजूद अच्छा दिखना पड़ता है.
काजोल ने बताया कि कई महिलाओं ने आकर कहा कि उन्होंने उनके लिए करवा चौथ का मज़ा खराब कर दिया है. अब लोग यह भी देखना चाहते हैं कि सेलिब्रिटी इस त्योहार को कैसे मनाते हैं. "यहां तक कि पैपराजी भी हमारे घर के बाहर आकर देखते हैं कि इस साल हमने चांद देखा या नहीं."
काजोल के बारे में
एक्ट्रेस काजोल बॉलीवुड की जानी मानी अदाकारा हैं, जिन्होंने अजय देवगन से 1999 में शादी की थी. कपल के दो बच्चे बेटी निसा देवगन और बेटा युग देवगन है.
ये भी पढ़ें- मीरा राजपूत ने पति की बुरी आदत का खोला राज, कपिल शर्मा के शो में शॉक्ड शाहिद कपूर बोले- यह दीवाली स्पेशल एपिसोड है
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं