काजोल ने 78 साल की जया बच्चन को किया बर्थडे विश, फोटो शेयर कर बोलीं- क्लासी गर्ल को जन्मदिन मुबारक

जया बच्चन के जन्मदिन के मौके पर सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लग गया. इसी कड़ी में बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल ने भी उन्हें बेहद खास अंदाज में विश किया. काजोल ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक खूबसूरत और अनदेखी तस्वीर शेयर की, जिसमें दोनों एक साथ नजर आ रही हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
काजोल ने जया बच्चन को दी जन्मदिन की बधाई

जया बच्चन के जन्मदिन के मौके पर सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लग गया. इसी कड़ी में बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल ने भी उन्हें बेहद खास अंदाज में विश किया. काजोल ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक खूबसूरत और अनदेखी तस्वीर शेयर की, जिसमें दोनों एक साथ नजर आ रही हैं. इस तस्वीर के साथ काजोल ने लिखा, “क्लासी गर्ल को हैप्पी बर्थडे! हग्स और किसेस #JayaBachchan.” यह तस्वीर सामने आते ही फैंस के बीच तेजी से वायरल हो गई और दोनों के बीच की बॉन्डिंग को खूब पसंद किया जा रहा है.

दुर्गा पूजा की यादों से जुड़ी खास तस्वीर

काजोल द्वारा शेयर की गई यह तस्वीर पिछले साल के दुर्गा पूजा समारोह की बताई जा रही है, जहां दोनों एक साथ शामिल हुई थीं. फोटो में जया बच्चन और काजोल खूबसूरत साड़ियों में नजर आ रही हैं और दोनों के चेहरे पर मुस्कान साफ झलक रही है. खास बात यह है कि इस कैंडिड तस्वीर में काजोल प्यार से जया बच्चन का हाथ थामे दिख रही हैं, जो उनके रिश्ते की गहराई को दर्शाता है.

दोनों अभिनेत्रियों के बीच लंबे समय से बेहद खास रिश्ता रहा है. सार्वजनिक कार्यक्रमों में भी जब ये दोनों मिलती हैं, तो एक-दूसरे का गर्मजोशी से स्वागत करती हैं. खासकर मुंबई में होने वाले दुर्गा पूजा समारोह में दोनों को अक्सर साथ देखा जाता है, जहां उनकी केमिस्ट्री फैंस को काफी पसंद आती है.

फिल्मों में भी दिखा शानदार साथ

काजोल और जया बच्चन ने बड़े पर्दे पर भी साथ काम किया है. दोनों को कभी खुशी कभी गम में एक साथ देखा गया था, जिसे करण जोहर ने निर्देशित किया था. इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, ऋतिक रोशन और करीना कपूर जैसे सितारे भी अहम भूमिकाओं में नजर आए थे. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: बॉबी देओल के लिए सबसे ज्यादा मायने रखता है ये शख्स, ना धर्मेंद्र, ना मां, ना भाई, बोले- 'मैं अपने माता-पिता से प्यार...'

गौरतलब है कि जया बच्चन अपने दौर की सबसे सफल अभिनेत्रियों में से एक रही हैं. उन्होंने गुड्डी, अभिमान, मिली और शोले जैसी कई यादगार फिल्मों में काम किया है. शादी के बाद उन्होंने एक्टिंग से ब्रेक लिया, लेकिन बाद में फिजा और ‘कभी खुशी कभी ग़म' जैसी फिल्मों से दमदार वापसी की. हाल ही में वह रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में नजर आई थीं, जिसमें रणवीर सिंह और आलिया भट्ट मुख्य भूमिकाओं में थे.

Advertisement
Featured Video Of The Day
मस्जिद हटेगी तभी थमेगी जंग, समझौते का सवाल ही नहीं: हरिशंकर जैन
Topics mentioned in this article
Kajol
Jaya Bachchan
Kajol News
Jaya Bachchan Birthday
Jaya Bachchan Age