50 साल पुरानी फिल्म का किसी हनीमून से कम नहीं था सेट, रियल कपल का प्यार चढ़ा परवान, 10 सदाबहार गाने और गुलजार का कनेक्शन

'कभी कभी’ की शूटिंग सिर्फ एक फिल्म की शूटिंग नहीं थी. सेट पर नए रिश्ते बन रहे थे, परिवार साथ था और प्यार की बातें भी चल रही थीं. यही वजह है कि यश चोपड़ा ने इसके सेट को हनीमून जैसा बताया था.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
'कभी कभी’ के सेट पर बन रही थी प्यार की कहानी
नई दिल्ली:

70 के दशक में बॉलीवुड में एक ऐसी फिल्म आई थी, जिसमें प्यार, रिश्ते और अधूरी मोहब्बत की कहानी ने लोगों को खूब छुआ. फिल्म थी यश चोपड़ा की ‘कभी कभी'. अमिताभ बच्चन, राखी, ऋषि कपूर और नीतू कपूर जैसे सितारों से सजी इस फिल्म को आज भी लोग इसके गानों और कहानी के लिए याद करते हैं. लेकिन इस फिल्म की एक दिलचस्प कहानी कैमरे के सामने नहीं, बल्कि कैमरे के पीछे बन रही थी. शूटिंग के दौरान सेट पर रिश्तों का ऐसा माहौल था कि यश चोपड़ा ने इसे अपनी सबसे खुशहाल शूटिंग में से एक बताया था.

सेट पर फिल्म से ज्यादा रिश्तों की बातें

‘कभी कभी' की शूटिंग के दौरान सेट का माहौल काफी खुशनुमा था. राखी की शादी गुलजार से हो चुकी थी और गुलजार भी कई बार उनके साथ शूटिंग पर जाते थे. इससे सेट पर एक अपनापन बना रहता था. वहीं अमिताभ बच्चन के परिवार के लोग भी इस फिल्म से जुड़े थे. उनके माता-पिता ने शादी वाले सीन में राखी के माता-पिता का रोल किया था. अमिताभ के भाई और भाभी भी फिल्म में नजर आए थे.

ये भी पढ़ें- जेल की दीवारों से निकला वो देशभक्ति गीत, राम प्रसाद बिस्मिल ने लिखा, 61 साल बाद भी है देश के जवानों का तराना

Advertisement

ऋषि कपूर और नीतू की लव स्टोरी भी थी साथ-साथ

इस फिल्म से जुड़ी सबसे प्यारी बात ऋषि कपूर और नीतू कपूर की है. दोनों एक-दूसरे को पसंद करते थे और शूटिंग के दौरान उनका रिश्ता और भी गहरा होता गया. एक बार ऋषि कपूर को दूसरी फिल्म की शूटिंग के लिए बाहर जाना पड़ा. वहां से उन्होंने नीतू को एक टेलीग्राम भेजा था. इसमें उन्होंने लिखा था, ‘सिखनी बड़ी याद आती है'. छोटा सा ये मैसेज उनकी लव स्टोरी का बहुत प्यारा किस्सा बन गया.

‘कभी कभी मेरे दिल में' ने जीत लिया दिल

Advertisement

फिल्म की कहानी के साथ इसके गानों ने भी लोगों को अपना बना लिया. ‘कभी कभी मेरे दिल में' आज भी सुनते ही पुराने प्यार की याद दिलाता है. इसके अलावा ‘मैं पल दो पल का शायर हूं' और ‘तेरे चेहरे से नजर नहीं हटती' जैसे गाने भी खूब पसंद किए गए. फिल्म के गानों ने इसकी प्यार भरी कहानी को और खूबसूरत बना दिया.

यश चोपड़ा ने क्यों कहा था हनीमून जैसा था सेट

फिल्म के सेट पर कलाकारों और उनके परिवारों के बीच इतना अच्छा माहौल था कि यश चोपड़ा ने इसे हनीमून जैसा बताया था. फिल्म के कपड़ों से जुड़ी एक खास बात भी थी. शशि कपूर की पत्नी जेनिफर कपूर ने इसके कॉस्ट्यूम डिजाइन किए थे. यानी कैमरे के सामने प्यार की कहानी दिखाने वाली इस फिल्म के पीछे भी प्यार, परिवार और रिश्तों की कई छोटी-छोटी कहानियां चल रही थीं. शायद यही वजह है कि ‘कभी कभी' आज भी सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक खूबसूरत याद की तरह लोगों के दिल में बसी हुई है.

ये भी पढे़ं- क्राइम पेट्रोल का वो एपिसोड, जो एक साल तक रहा बैन, डायरेक्टर ने कहा- सरकार को था दंगे होने का डर

Featured Video Of The Day
FDA लैब में कैसे होता है टेस्ट, किन चीजों में सबसे ज्यादा मिलावट?
Topics mentioned in this article
Kabhie Kabhie Film
Rishi Kapoor
Yash Chopra
Bollywood