Kareena Kapoor Cryptic Post: संजय कपूर की 30,000 करोड़ की संपत्ति पर कोर्ट का अनोखा फैसला, करीना कपूर ने शेयर की क्रिप्टिक पोस्ट

Kareena Kapoor Cryptic Post: दिल्ली हाईकोर्ट ने बिजनेसमैन संजय कपूर की 30,000 करोड़ रुपये की संपत्ति के मामले में करिश्मा कपूर के बच्चों को बड़ी राहत दी है. इस करीना कपूर ने क्रिप्टिक पोस्ट लिखी है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
संजय कपूर मामले पर करीना कपूर का क्रिप्टिक पोस्ट

Kareena Kapoor Cryptic Post: दिल्ली हाईकोर्ट ने बिजनेसमैन संजय कपूर की 30,000 करोड़ रुपये की संपत्ति के मामले में करिश्मा कपूर के बच्चों को बड़ी राहत दी है. कोर्ट ने अंतरिम आदेश जारी करते हुए कहा है कि संजय की कोई भी संपत्ति बेची या खर्च नहीं की जा सकेगी. उनकी तीसरी पत्नी प्रिया सचदेव कपूर को बैंक अकाउंट चलाने से भी रोका गया है. संजय कपूर की मौत पिछले साल जून में लंदन में पोलो खेलते हुए हो गई थी. उनकी उम्र उस समय 53 साल थी. शुरुआत में दिल का दौरा पड़ने की बात कही गई, लेकिन बाद में ब्रिटिश अधिकारियों ने प्राकृतिक कारणों से मौत की पुष्टि की.

ये भी पढ़ें: रंजीत की पत्नी की 10 तस्वीरें, बॉलीवुड की चकाचौंध से खुद को दूर रखती हैं अलोका बेदी

संपत्ति को लेकर परिवार में विवाद

संजय कपूर की मौत के बाद उनकी संपत्ति को लेकर परिवार में विवाद शुरू हो गया. करिश्मा कपूर के बच्चे समायरा कपूर और कियान ने आरोप लगाया कि प्रिया कपूर ने उनके पिता की वसीयत जाली बनाई है और संपत्तियों की पूरी लिस्ट नहीं दी है. उन्होंने कहा कि कई बड़ी संपत्तियां छुपाई जा रही हैं. बच्चों का कहना है कि वसीयत में सब कुछ प्रिया को देने की बात कही गई है, जबकि बच्चों को कुछ नहीं मिल रहा.

करीना कपूर का रिएक्शन

दिल्ली हाईकोर्ट ने इस मामले में सुनवाई के दौरान कहा कि बच्चों ने मजबूत मामला बनाया है. कोर्ट ने प्रिया पर वसीयत की सच्चाई साबित करने की जिम्मेदारी डाली. जज ने चेतावनी दी कि अगर संपत्ति बिखेर दी गई तो बाद में न्याय नहीं हो पाएगा. इसलिए संपत्तियों को सुरक्षित रखने का आदेश दिया गया है. इस फैसले के तुरंत बाद करिश्मा कपूर की छोटी बहन और अभिनेत्री करीना कपूर खान ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक खास पोस्ट शेयर की. पोस्ट में लिखा था- “और वहां रोशनी है. न्याय और सत्य की हमेशा जीत होगी..” करीना का यह पोस्ट परिवार के बीच चल रहे इस कानूनी लड़ाई के बीच काफी चर्चा में है. करिश्मा कपूर अपने बच्चों के हक के लिए लगातार प्रयास कर रही हैं. 

Featured Video Of The Day
चंपत राय को सब पता था? पुलिस के सामने उगले सारे राज़!
Topics mentioned in this article
Sunjay Kapur
Sunjay Kapur Property Dispute
Karisma Kapoor
Priya Sachdev
Kareena Kapoor