मिर्जापुर की तरह अब पंचायत पर बनेगी फिल्म? मेकर्स ने पंचायत 5 का ट्रेलर लॉन्च पर दिया बड़ा अपडेट

टीवीएफ की लोकप्रिय वेब सीरीज पंचायत के पांचवे सीजन का ऐलान हो चुका है. सोमवार को वेब सीरीज का ट्रेलर रिलीज हुआ, जिसने एक बार फिर से दर्शकों के दिलों को जीत लिया है. पंचायत 5 का ट्रेलर मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के महोड़िया गांव में लॉन्च किया गया.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
मिर्जापुर की तरह अब पंचायत पर बनेगी फिल्म? मेकर्स ने पंचायत 5 का ट्रेलर लॉन्च पर दिया बड़ा अपडेट
NDTV

टीवीएफ की लोकप्रिय वेब सीरीज पंचायत के पांचवे सीजन का ऐलान हो चुका है. सोमवार को वेब सीरीज का ट्रेलर रिलीज हुआ, जिसने एक बार फिर से दर्शकों के दिलों को जीत लिया है. पंचायत 5 का ट्रेलर मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के महोड़िया गांव में लॉन्च किया गया. इस ट्रेलर लॉन्च में वेब सीरीज से जुड़े कलाकार सहित मेकर्स ने भी हिस्सा लिया और मीडिया से रूबरू हुआ. इस दौरान पंचायत 5 के मेकर्स से सवाल किया गया कि क्या वह भी मिर्जापुर वेब सीरीज की तरह पंचायत की कहानी को बड़े पर्दे पर लेकर आएंगे ?

पंचायत फिल्म पर क्या बोले मेकर्स

पंचायत अब बड़े पर्दे पर भी दिख सकती है. सीजन 5 के ट्रेलर लॉन्च के दौरान मेकर्स ने इस बारे में बड़ा संकेत दिया है. आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में मेकर्स से सवाल पूछा गया कि क्या वह सीरीज को मिर्जापुर की तर्ज पर फिल्म के रूप में भी लाएंगे. जवाब में उन्होंने साफ तौर पर कोई वादा नहीं किया, लेकिन पूरी तरह नकारा भी नहीं.

उन्होंने कहा, 'फिलहाल ऐसा विचार तो नहीं है और ना ही हम इसके लिए मना कर सकते. हमारी जो प्लानिंग है, वह सही तरीके और एक मजबूत दिशा की तरफ चलती रही तो हो सकता है कि पंचायत पर फिल्म बन जाए. खैर यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा कि क्या इस पर कोई काम होगा या नहीं.' 

वेब सीरीज पंचायत के बारे में

यह जवाब गोलमोल जरूर है, लेकिन इससे फैंस में उत्साह बढ़ गया है. मिर्जापुर वेब सीरीज को इस साल फिल्म फॉर्मेट में रिलीज किया गया था और वह व्यावसायिक रूप से सफल रही थी. अब पंचायत के साथ भी कुछ ऐसा ही होने की चर्चा चल रही है. 

Advertisement

पंचायत सीरीज की लोकप्रियता पहले से ही काफी है. इसमें गांव की राजनीति, प्रशासनिक चुनौतियां और आम लोगों के जीवन को सहज अंदाज में दिखाया जाता है. जेतु और प्रधानी जैसी किरदारों ने दर्शकों का दिल जीत लिया है. सीजन 5 में नई प्रधान और बनराकस जैसे पात्रों के आने से कहानी में और रोचकता आने की उम्मीद है.

ट्रेलर लॉन्च के बाद फैंस का इंतजार बढ़ गया है. पंचायत सीजन 5 अगले महीने यानी 3 दिसंबर 2026 को अमेजन प्राइम वीडियो पर दुनिया भर में रिलीज होगी. ट्रेलर देखने के बाद लोग नए सीजन को लेकर काफी उत्साहित हैं.

Advertisement

यह भी पढ़ें | 'पंचायत' के प्रह्लाद चा को 4000 करोड़ की रामायण में कुंभकर्ण बनने के लिए भूलनी पड़ी पुरानी बातें

Featured Video Of The Day
कोल्हापुर में तेज रफ्तार कार ने दो युवकों को कुचला, पूर्व गोकुल डेयरी निदेशक के बेटे पर आरोप
Topics mentioned in this article
Panchayat 5
Panchayat 5  fulera
Panchayat 5  release Date
Panchayat 5  news
Panchayat 5 Amazon Prime

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं