July 2026 OTT Releases: मिस्ट्री से लेकर एक्शन और पीरियड ड्रामा तक, जुलाई OTT पर लगेगा मनोरंजन का तड़का

जुलाई 2026 का महीना OTT दर्शकों के लिए पूरी तरह एंटरटेनमेंट से भरपूर साबित होने वाला है, जहां हर हफ्ते नया जॉनर और नई कहानी देखने को मिलेगी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
OTT प्लेटफॉर्म्स पर जुलाई में एक से बढ़कर एक रिलीज, देखें पूरी लिस्ट
NDTV

जुलाई 2026 OTT दर्शकों के लिए बेहद खास रहने वाला है. इस महीने नेटफ्लिक्स, प्राइम वीडियो और जियोहॉटस्टार जैसे बड़े प्लेटफॉर्म्स पर कई बड़ी फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हो रही हैं. इस दौरान ऐस बॉलीवुड डायरेक्टर राजकुमार हिरानी अपना OTT डेब्यू करने जा रहे हैं और साथ ही रामचरण की पेद्दी भी इस महीने डिजिटल प्लेटफार्म पर दस्तक देगी. कुल मिलाकर जुलाई 2026 में दर्शकों को मिस्ट्री, एक्शन, कॉमेडी, रोमांस और पीरियड ड्रामा सहित लगभग हर जॉनर में न कुछ नया देखने को मिलेगा.

ये भी पढ़ें: Exclusive: 'वेलकम टू द जंगल' में फरीदा जलाल के रोल के लिए अक्षय कुमार की थी खास तैयारी, डायरेक्टर ने किया खुलासा

एनोला होम्स 3

ये फिल्म 1 जुलाई 2026 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही है. लोकप्रिय मिस्ट्री फ्रेंचाइजी का तीसरा भाग एक बार फिर दर्शकों को रहस्य और एडवेंचर की दुनिया में ले जाएगा. मिल्ली बॉबी ब्राउन जीनियस डिटेक्टिव एनोला के किरदार में लौट रही हैं, जबकि हेनरी कैविल शेरलॉक होम्स के रूप में नजर आएंगे.

एली

यह प्रीक्वल सीरीज 1 जुलाई 2026 से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी. इसमें कॉमेडी, फैशन और यंग एज के अनुभवों का संगम देखने को मिलेगा. इस सीरीज में लेक्सी माइनट्री लीड रोल में नजर आएंगी 

Advertisement

समर ' 36

1936 के फ्रांस की ऐतिहासिक बैकग्राउंड पर बनी यह पीरियड ड्रामा राजनीतिक और सामाजिक बदलावों के बीच मानवीय रिश्तों की कहानी दिखाती है. यह 1 जुलाई 2026 से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी. 

सुपर सुब्बू

सुपर सुब्बू एक कॉमेडी सीरीज है, जो 2 जुलाई 2026 से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी. इस सीरीज में संदीप किशन, मिथिला पालकर और मुरली शर्मा अहम भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे. 

Advertisement

प्रीतम और पेड्रो

प्रीतम और पेड्रो के जरिए राजकुमार हिरानी OTT डेब्यू करने जा रहे हैं. यह साइबरक्राइम थ्रिलर 3 जुलाई 2026 से जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम होने जा रही है. इसमें अरशद वारसी, विक्रांत मेसी और वीर हिरानी अहम भूमिका निभाएंगे. 

पेड्डी

राम चरण और जाह्नवी कपूर स्टारर फिल्म सिनेमाघरों के बाद अब OTT पर धमाल मचाने की तैयारी कर रही है. पेड्डी 4 जुलाई 2026 को नेटफ्लिक्स पर दस्तक देगी. 

इक्का

सनी देओल और अक्षय खन्ना की यह रीयूनियन फिल्म एक हाई-ऑक्टेन ड्रामा है, जिसे नेटफ्लिक्स की सबसे बड़ी रिलीज में से एक माना जा रहा है. फिल्म 10 जुलाई 2026 को रिलीज होगी. सनी और अक्षय के अलावा फिल्म में दीया मिर्जा, संजीदा शेख और तिलोत्तमा शोम अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. 

Featured Video Of The Day
चेतन की चाल का होगा टेस्ट, 'गेट एनालिसिस' से खुलेगा केतन मर्डर का राज
Topics mentioned in this article
July 2026 OTT Releases
Peddi
Ikka
Pritam And Pedro
Bollywood