Jaya Janaki Nayaka Full Hindi Dubbed Movie: गर्मी के दिन और चिलचिलाती धूप में घर से निकलना मुश्किल हो गया है. वहीं सिनेमाघरों तक जाना तो और भी मुश्किल होता है. लेकिन अब इंटरनेट यूजर्स के पास फोन पर ढेर सारे ओटीटी प्लेटफॉर्म मौजूद है, जिसमें नेटफ्लिक्स, जियो हॉटस्टार, अमेजन प्राइम वीडियो, जी5 और सोनी लिव जैसे प्लेटफॉर्म है. हालांकि इसके लिए आपको सब्सक्रिप्शन लेना पड़ेगा. लेकिन अगर आप फ्री में कोई फिल्म देखना चाहते हैं तो यूट्यूब का सहारा ले सकते हैं. इसी के साथ हम यूट्यूब पर आपको सबसे ज्यादा देखी गई हिंदी डब फिल्म के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे 100 करोड़ लोगों ने देखा है.
100 करोड़ ने यूट्यूब पर देखी है ये फिल्म
7 साल पहले पेन मूवीज के पेज पर शेयर की गई फिल्म जय जानकी नायक खूंखार फिल्म को 1 बिलियन यानी 100 करोड़ लोगों ने देखा है. फिल्म की कहानी गगन और स्वीटी की है, जिन्हें प्यार होता है. लेकिन लड़की के पिता की नामंजूरी के चलते उनका ब्रेकअप हो जाता है. हालांकि एक दिन गगन बिना जाने स्वीटी और उसके परिवार को बचाता है और उसकी रक्षा करना का प्रण लेता है.
ये भी पढ़ें: विदेश में खूब पॉपुलर हुआ 44 साल पुराना गाना, बेनाम सिंगर को मिली पहचान, किशोर कुमार का गाना भी पड़ा था फीका
जय जानकी नायक खूंखार के बारे में
2017 में रिलीज हुई बोयापति श्रीनु द्वारा निर्देशित जय जानकी नायक खूंखार को साजिद कुरैशी ने प्रोड्यूस किया है. फिल्म में बेलमकोंडा श्रीनिवास, रकुल प्रीत सिंह, प्रज्ञा जयसवाल, जगपति बाबू और सरथ कुमार अहम किरदार में नजर आए थे. फिल्म को एम. रत्नम ने लिखा था. जबकि संगीत देवी श्री प्रसाद ने दिया. फिल्म को 30 करोड़ के बजट में बनाया गया था. जबकि वर्ल्डवाइड फिल्म ने 36.85 करोड़ का कलेक्शन हासिल किया था. इसके चलते यह फिल्म फ्लॉप साबित हुई थी और आईएमडीबी पर फिल्म को 10 में से 5.2 रेटिंग दी गई है.
यहां देखें फुल मूवी: जय जानकी नायक यानी खूंखार
बेल्लमकोंडा साई श्रीनिवास के बारे में
बेल्लमकोंडा साई श्रीनिवास ने अल्लूदू सीनू से 2014 में डेब्यू किया था, जो हिट थी. इसके बाद स्पीडुन्नोदु ( औसत) जया जानकी नायक, साक्ष्यम् (फ्लॉप), कवचम (फ्लॉप) सीता (औसत) रक्षासुडु (औसत), अल्लुडु एडुरस ( औसत) और छत्रपति में वह नजर आए थे. हालांकि यूट्यूब पर उनकी फिल्में हिंदी में डब होने के बाद अच्छा रिस्पॉन्स पाती है. पर्सनल लाइफ की बात करें तो हाल ही में उन्होंने काव्या रेड्डी से शादी की थी, जिसकी तस्वीरें खूब वायरल हुई थीं.
ये भी पढे़ं- मौजा ही मौजा गाने में पंजाबी ही नहीं असमिया भी हैं लिरिक्स, 19 साल बाद बार-बार सुनकर भी नहीं कर पाएंगे यकीन