जवान, पठान, एनिमल, टाइगर और सालार के डायरेक्टर हो जाओ सावधान, एक्शन की दुनिया में टॉक्सिक 'गीतू' है नई धुरंधर

टॉक्सिक टीजर रिलीज हो गया है. यश फुलटू एक्शन अवतार में नजर आ रहे हैं. टॉक्सिक 19 मार्च को रिलीज हो रही है. लेकिन जवान, पठान, एनिमल, टाइगर और सालार के डायरेक्टर को सावधान हो जाना चाहिए क्योंकि एक्शन की धुरंधर गीतू जो आ गई है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
टॉक्सिक से एक्शन की दुनिया में नई धुरंधर गीतू की एंट्री
नई दिल्ली:

टॉक्सिक टीजर रिलीज हो गया है. बॉलीवुड और साउथ सिनेमा के बड़े एक्शन डायरेक्टर्स के लिए अब अलर्ट का समय आ गया है. जहां एक तरफ रणवीर सिंह की 'धुरंधर: द रिवेंज' 19 मार्च 2026 को रिलीज होने वाली है, वहीं दूसरी तरफ यश की 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' भी इसी तारीख को थिएटर्स में धमाल मचाने को तैयार है. लेकिन इस क्लैश में सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है 'टॉक्सिक' की डायरेक्टर गीतू मोहनदास की. मलयालम सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस से अवॉर्ड-विनिंग डायरेक्टर गीतू अब पैन-इंडियन एक्शन की दुनिया में 'नई धुरंधर' बनकर उभर रही हैं.

यह भी पढ़ें: राजपाल की भतीजी की शादी में गोल गप्पे, जलेबी, मसाला चाप, कढ़ाई पनीर समेत ढेरों डिश से हुआ बारातियों का स्वागत

कौन है एक्शन की धुरंधर गीतू, जिन्होंने बनाई है टॉक्सिक

गीतू मोहनदास का जन्म 8 जून, 1981 को केरल के कोच्चि में हुआ. उनका असली नाम गायत्री दास है. गीतू ने बचपन से ही एक्टिंग की शुरुआत की थी. 1986 में 'ओन्नु मुताल पूज्यम वारे' से चाइल्ड आर्टिस्ट के रूप में डेब्यू किया, जिसमें मोहनलाल के साथ काम किया और केरल स्टेट फिल्म अवॉर्ड फॉर बेस्ट चाइल्ड आर्टिस्ट जीता. बाद में 'लाइफ इज ब्यूटीफुल', 'थेंकासी पट्टनम', 'अकाले' जैसी फिल्मों में लीड रोल निभाए, जिसमें 'अकाले' के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला.

टॉक्सिक ऑफिशल हिंदी टीजर | Toxic Official Hindi Teaser

Advertisement

एक्टिंग ही नहीं शानदार फिल्में भी बना चुकी हैं गीतू

2009 में उन्होंने प्रोडक्शन हाउस 'अनप्लग्ड' बनाया और डायरेक्टोरियल डेब्यू 'केल्क्कुन्नुंडो (आर यू लिसनिंग?)' से किया, जो इंटरनेशनल अवॉर्ड्स जीत चुकी है. 2013 में उनकी फिल्म 'लायर्स डाइस' को दो नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स मिले और 87वें ऑस्कर के लिए भारत की ऑफिशियल एंट्री बनी. 2019 में 'मूथॉन' के स्क्रीनप्ले के लिए भी जमकर तारीफ मिली. गीतू हमेशा सोशल इश्यूज, फेमिनिज्म और पावरफुल फीमेल कैरेक्टर्स पर फोकस करती आई हैं.

टॉक्सिक से एक्शन की दुनिया में गीतू की धमाकेदार एंट्री

अब गीतू का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट 'टॉक्सिक' है, जो यश (केजीएफ फेम) के साथ उनका पहला बड़ा पैन-इंडियन एक्शन-गैंगस्टर ड्रामा है. फिल्म 1940s से 1970s के गोवा में सेट है, ये क्राइम सिंडिकेट्स, स्मगलिंग, बेट्रेयल और पावर स्ट्रगल की कहानी है. यश 'राया' के रोल में हैं, जिसमें वो हिंसक, इंटेंस और ब्रूटल अवतार में नजर आएंगे. टीजर में यश के वायलेंट सीन देख फैंस धुरंधर 2 को मुश्किल में फंसते देख रहे हैं. फिल्म में कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया, रुक्मिणी वसंत जैसी एक्ट्रेस हैं. यश और गीतू ने मिलकर स्क्रीनप्ले लिखा है, शूटिंग कन्नड़ और इंग्लिश में हुई, हिंदी, तेलुगु, तमिल डब वर्जन आएंगे. 

Advertisement

19 मार्च को सिनेमाघरों में टॉक्सिक वर्सेज धुरंधर 2

'टॉक्सिक' का टीजर रिलीज होते ही चर्चा में है. राम गोपाल वर्मा ने कहा था कि कोई मेल डायरेक्टर इतना मैन एनफ नहीं कि गीतू से कंपेयर हो. 19 मार्च को 'धुरंधर 2' (रणवीर सिंह, संजय दत्त, अक्षय खन्ना, मदवन, अर्जुन रामपाल) से सीधा क्लैश होगा. एक्शन डायरेक्टर्स जैसे रोहित शेट्टी, सिद्धार्थ आनंद, एटली, प्रशांत नील को अब सावधान रहना होगा क्योंकि एक्शन की दुनिया में 'टॉक्सिक गीतू' नई धुरंधर बन चुकी हैं.

Featured Video Of The Day
POCSO Act का खौफनाक सच! Airforce Jawan को Sali के Fake Dream Case में फंसाया, 7 Years बाद बरी
Topics mentioned in this article