जाह्नवी कपूर ने रीक्रिएट किया श्रीदेवी का नगीना लुक, पोस्टर में जिसे बनाया है ऋषि कपूर, देखकर पीट लेंगे सिर

हैलोवीन पर जाह्नवी कपूर ने अपनी मां श्रीदेवी को खास अंदाज में याद किया. उन्होंने श्रीदेवी के लुक को रिक्रिएट किया, जबकि ओरी ने ऋषि कपूर का किरदार रीक्रिएट किया. उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
हैलोवीन पर जाह्नवी कपूर बनीं मां श्रीदेवी की ‘नगीना’
instagram
नई दिल्ली:

हैलोवीन की हवा हर तरफ फैली हुई है. बॉलीवुड में भी सेलेब्स इस दिन को सेलीब्रेट करने के लिए अलग-अलग लुक लेते हैं, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होते हैं. इस बार की हैलोवीन पर जाह्नवी कपूर ने एक ऐसा लुक रिक्रिएट किया जिसे देखकर आपको श्रीदेवी की याद आ जएगी. इस बार की हैलोवीन पर जाह्नवी कपूर पुरानी यादों में खोई नजर आईं. उन्होंने अपनी मां और हिंदी सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी के मशहूर किरदार को फिल्म ‘नगीना' से रीक्रिएट कर उन्हें खास अंदाज में ट्रिब्यूट दिया. जाह्नवी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने इस लुक की फोटोज को शेयर किया है. इन फोटोज में वो श्रीदेवी के आइकॉनिक लुक में नजर आ रही हैं. उनके साथ फोटोज में ओरी, वैष्णव प्रवीण भी नजर आए. 

ओरी बने ऋषि कपूर, जाह्नवी बनी नगीना

इस खास रीक्रिएशन में ओरी ने ऋषि कपूर का लुक अपनाया, तो जाह्नवी के दोस्त वैष्णव प्रवीण अमरीश पुरी के किरदार में नजर आए. जाह्नवी ने पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा, “हैप्पी हैलोवीन! 👻 मुझे अब तक के सबसे आइकॉनिक फिल्मी पलों में से एक को रीक्रिएट करना ही था.” उन्होंने आगे लिखा, “और मां, ऋषि अंकल और अमरीश सर से ज्यादा आइकॉनिक भला कौन हो सकता है!”

ये भी पढ़ें: गोविंदा ने खुद गाया था 34 साल पुराना ये गाना, दिव्या भारती संग किया था ऐसा डांस कि आज भी नहीं भूले लोग

Advertisement

गौरतलब है कि जाह्नवी का यह अंदाज सिर्फ हैलोवीन सेलिब्रेशन तक सीमित नहीं हैं, बल्कि इसमें अपनी मां श्रीदेवी के प्रति उनका प्यार और पुरानी यादें भी झलक रही हैं. इस मजेदार और खूबसूरत रीक्रिएशन के जरिए जाह्नवी ने श्रीदेवी की यादगार सिनेमाई विरासत को एक बार फिर ताजा कर दिया है.

Featured Video Of The Day
जन महाभियोग में क्यों नहीं पहुंचे अखिलेश यादव, सपा प्रवक्ता ने बताई वजह?
Topics mentioned in this article
Janhvi Kapoor Sridevi Look
Halloween Look Viral
Ndtv Hindi
Hindi News
Bollywood

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं