मिस्टर इंडिया, जुदाई, पुकार और नो एंट्री जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के निर्माता बोनी कपूर बॉलीवुड के सबसे सफल फिल्म मेकर्स में से एक हैं. बोनी ने दो शादियां की थीं. पहली दिवंगत मोना शौरी कपूर से और दूसरी श्रीदेवी से. बोनी कपूर के तीन बच्चे फिल्मों में एक्टिंग करते हैं. अर्जुन कपूर, जान्हनी कपूर और खुशी कपूर. हालांकि उनकी बड़ी बेटी अंशुला कपूर बॉलीवुड से दूर रही रहती हैं. आइए जानते हैं अंशुला कपूर ने चुना है कौन सा करियर और देखें उनकी फोटो.
बॉलीवुड के सबसे जाने-माने फिल्म परिवारों में से एक से आने के बाद भी वह हमेशा जमीन से जुड़ी रहीं और चमक-दमक से दूर रहीं. आइए अंशुला के बारे में दिलचस्प बातें जानते है.
मुंबई के इकोल मोंडियल वर्ल्ड स्कूल से अपनी शिक्षा पूरी करने के बाद, अंशुला ने न्यूयॉर्क में कोलंबिया यूनिवर्सिटी के बर्नार्ड कॉलेज से अपनी डिग्री हासिल की. वह पढ़ाई में काफी होशियार थीं. उन्होंने स्कूल के नाटकों में भी हिस्सा लिया और बेहतरीन प्रदर्शन के लिए कई पुरस्कार जीते. लेकिन बावजूद इसके कभी एक्टिंग को प्रोफेशन नहीं बनाया.
यह भी पढ़ें- वही चेहरा, वही स्टाइल और वही एनर्जी, शम्मी कपूर के हमशक्ल को देख फैंस हुए हैरान बोले- यह पुनर्जन्म तो नहीं ?
दूसरे स्टार किड्स से विपरीत अंशुला ने अभिनय के क्षेत्र में न जाने का फैसला किया है. फिल्मों से परे, उन्होंने कला, टेक्नोलॉजी और समाज सेवा के कामों पर ध्यान केंद्रित करके अपनी एक अलग पहचान बनाई है.
एक लाइफस्टाइल इन्फ्लुएंसर और कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर, अंशुला ने ऑनलाइन दुनिया में अपनी एक मजबूत जगह बनाई है. वह अक्सर अपनी जिंदगी से जुड़ी छोटी-छोटी बातें शेयर करती हैं, जैसे कि फैशन, फिटनेस, मेंटल हेल्थ और आत्मविश्वास से जुड़े उनके अनुभव.
2025 में, उन्हें 'पावर क्रिएटर अवार्ड्स' में 'लाइफस्टाइल क्रिएटर ऑफ द ईयर' का सम्मान मिला. जुलाई 2025 में न्यूयॉर्क में अंशुला ने स्क्रीनप्ले राइटर रोहन ठक्कर से सगाई कर ली.
सगाई के बाद, पूरे कपूर परिवार ने इस जोड़े की 'गोर धना' रस्म में शिरकत की. इस रस्म में अर्जुन, जान्हवी, खुशी और अनिल कपूर की बेटी रिया कपूर शामिल थे. यह शादी से पहले की एक पारंपरिक रस्म होती है.
अंशुला अक्सर इस बारे में बात करती हैं कि वह अपनी दिवंगत मां, मोना शौरी कपूर को कितना याद करती हैं. अपनी सगाई के मौके पर उन्होंने अपनी मां को एक भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी.
मेंटल हेल्थ पर बात करते हुए अंशुला ने बताया कि रियलिटी शो 'द ट्रेटर्स' से बाहर निकाले जाने के बाद उन्हें PTSD (पोस्ट-ट्रॉमेटिक स्ट्रेस डिसऑर्डर) का पता चला. उन्होंने इस अनुभव को "बेहद मुश्किल" बताते हुए मेंटल हेल्थ अवेयरनेस की अहमियत पर जोर दिया .