‘जाह्नवी कपूर और अनन्या पांडे को अभी 2-3 साल सीखनी चाहिए एक्टिंग’, शक्तिमान एक्टर बोले- स्टार किड्स को आसानी से मिल जाता है काम

उन्होंने कहा कि जब कोई चीज आसानी से मिल जाती है तो उसकी कद्र नहीं होती और न ही आप इसके लिए कोई तैयारी करते हैं. जबकि एक्टिंग एक कला है, इसके लिए कई सालों की मेहनत होनी चाहिए और कई सालों की ट्रेनिंग ली जानी चाहिए.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
‘जाह्नवी कपूर और अनन्या पांडे को 2-3 साल सीखनी चाहिए एक्टिंग’
नई दिल्ली:

सैफ अली खान और करीना कपूर की फिल्म एजेंट विनोद के बाद अब शक्तिमान फेम एक्टर ललित परिमू ने स्टार किड्स को लेकर चौंकाने वाला बयान दे दिया है. उन्होंने स्टार किड्स को एक्टिंग सीखने की नसीहत दे दी है. उन्होंने कहा कि जब कोई चीज आसानी से मिल जाती है तो उसकी कद्र नहीं होती और न ही आप इसके लिए कोई तैयारी करते हैं. जबकि एक्टिंग एक कला है, इसके लिए कई सालों की मेहनत होनी चाहिए और कई सालों की ट्रेनिंग ली जानी चाहिए.

‘इन एक्ट्रेसेस को सीखनी चाहिए एक्टिंग'

सिद्धार्थ कनन के साथ एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि स्टार किड्स को भी ट्रेनिंग लेनी चाहिए. उनसे सवाल किया गया कि अनन्या पांडे, शनाया कपूर या जाह्नवी कपूर जैसी जो एक्ट्रेसेस हैं, जिनके लिए सोशल मीडिया पर लोग कहते हैं कि उन्हें फिल्में आसानी से मिल गईं और उनकी आलोचना होती हैं, इस पर आपका क्या कहना है? इस सवाल का जवाब देते हुए ललित ने कहा कि ये सही है. अगर लोग ऐसा कह रहे हैं तो इन स्टार किड्स को सही से ट्रेनिंग लेनी चाहिए और 2-3 साल सीखना चाहिए.

यह भी पढ़ें-  पेद्दी में जाह्नवी कपूर के रोल को लेकर मचा हंगामा, डायरेक्टर को मांगनी पड़ी सरेआम माफी, जानें क्या है मामला ?

उन्होंने आगे कहा कि चूंकि ये बड़े परिवारों से आते हैं, तो इन्हें आसानी से चीजें मिल जाती हैं. लेकिन फिर वह इसके लिए कोई तैयारी नहीं करते. ये कला को सीखने की कोशिश नहीं करते. बस लुक्स पर ध्यान देते हैं. लेकिन एक्टिंग का क्या? इसे सीखने की जरूरत होती है. उन्होंने कहा कि फिल्मी घरानों से आने वाले बच्चों को भी पहले ट्रेनिंग करनी चाहिए, कला को सीखना चाहिए, ताकि कोई उन पर उंगली न उठा सके.

Advertisement

एजेंट विनोद को लेकर क्या बोले ललित?

एक दशक पहले आई फिल्म एजेंट विनोद को लेकर एक्टर ललित परिमू ने कहा कि फिल्म के सामने लीड स्टार्स, सैफ अली खान और करीना कपूर के बहुत ज्यादा दखल ने शायद डायरेक्टर श्रीराम राघवन के क्रिएटिव विजन पर असर डाला होगा. उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि मुख्य कारण यह था कि स्टार्स, सैफ और करीना का बहुत ज्यादा दखल था. श्रीराम जिस तरह से फिल्म बनाना चाहते थे, उस तरह से नहीं बना पाए."

Advertisement

यह भी पढ़ें- Neelam Kothari Bungalow: 150 साल पुराने विंटेज सामान, पहाड़ और झील के बीच बसा है नीलम कोठारी का आलीशान बंगला, देखें तस्वीरें

एक्टर ने आगे कहा कि प्रोडक्शन के दौरान फिल्ममेकर को क्रिएटिव फैसलों के बारे में लगातार सलाह दी जा रही थी. परिमू ने बताआ कि, "उन्हें लगातार बताया जा रहा था कि उन्हें क्या करना चाहिए, इसलिए सब गड़बड़ हो गया. राइटिंग और डायरेक्शन टीम... वे जो दिखाना चाहते थे, वह नहीं दिखा पाए. यही फिल्म की कमी थी."

Featured Video Of The Day
Bulldozer Action inAhmedabad : अहमदाबाद में अवैध निर्माण पर गरजा बुलडोजर, कई मकान मलबे में तब्दील!