जब वी मेट के अंशुमन का ट्रांसफॉर्मेशन देख दंग रह जाएंगे आप, पहचानना होगा मुश्किल

जब वी मेट में अंशुमन का किरदार निभाने वाले तरुण अरोड़ा अब पूरी तरह बदल चुके हैं. उनका नया लुक, फिटनेस और स्टाइल देखकर फैंस हैरान हैं और पहली नजर में उन्हें पहचान पाना भी आसान नहीं रह गया है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
जब वी मेट के अंशुमन का ट्रांसफॉर्मेशन देख दंग रह जाएंगे आप

फिल्म जब वी मेट का नाम आते ही गीत और आदित्य के साथ एक और किरदार लोगों के दिमाग में जरूर आता है, अंशुमन. वही अंशुमन जिसने फिल्म में प्यार, धोखा और गुस्से का पूरा खेल दिखा दिया था. इस किरदार को निभाने वाले एक्टर उस समय काफी सिंपल और यंग नजर आए थे, लेकिन अब 19 साल बाद उनका लुक पूरी तरह बदल चुका है. आज उनकी तस्वीरें देखकर यकीन करना मुश्किल हो जाता है कि ये वही अंशुमन हैं. दरअसल हम बात कर रहे हैं तरुण अरोड़ा की, जिनका ट्रांसफॉर्मेशन इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है.

ये भी पढ़ें: आलिया भट्ट का रूटीन सुन हैरान हुए सद्गुरु, पूछा- इतना सोओगी तो जिंदगी कब जियोगी? नींद को लेकर कह दी ये बड़ी बात

पहले से ज्यादा फिट और स्टाइलिश अंदाज

तरुण अरोड़ा अब पहले से कहीं ज्यादा फिट और स्टाइलिश नजर आते हैं. जहां फिल्म में उनका लुक एक आम लड़के जैसा था, वहीं अब उनका पूरा पर्सनालिटी ट्रांसफॉर्म हो चुका है. ग्रे हेयर, फिट बॉडी और शार्प लुक के साथ वो काफी हैंडसम और मैच्योर दिखाई देते हैं. उनकी लेटेस्ट तस्वीरों में उनका कॉन्फिडेंस और स्टाइल साफ नजर आता है, जिसे देखकर फैंस भी हैरान हैं कि समय के साथ वो और ज्यादा दमदार दिखने लगे हैं.

Advertisement

मॉडलिंग से फिल्मों तक और अब सोशल मीडिया स्टार

तरुण ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी और धीरे-धीरे फिल्मों में अपनी जगह बनाई. 1999 में डेब्यू करने के बाद उन्हें खास पहचान नहीं मिली, लेकिन हवस और फिर जब वी मेट ने उन्हें अलग पहचान दिलाई. तरुण अरोड़ा अक्षय कुमार के साथ फिल्म हेरा फेरी में नजर आ चुके हैं, जहां उन्होंने एक छोटे लेकिन नोटिस किए जाने वाले किरदार में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई थी. इसके बाद उन्होंने हिंदी के साथ साउथ फिल्मों में भी काम किया और कंचना 3 जैसी फिल्मों में नजर आए. फिलहाल वो फिल्मों में कम नजर आते हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अपनी फिटनेस और नए लुक से फैंस को लगातार इंप्रेस कर रहे हैं.

Advertisement

Featured Video Of The Day
'अब मेरा सुदर्शन चक्र चलेगा...' प्रत्याशी की गिरफ्तारी पर भड़के तेज प्रताप ने दे डाली खुली चुनौती
Topics mentioned in this article
Tarun Arora
Jab We Met
Movie Jab We Met
Actor Tarun Arora
Tarun Arora Then And Now