सैफ अली खान के करियर का वो रोल, जिसे करने के लिए इरफान खान, मनोज बाजपेयी, आमिर खान और विवेक ओबेरॉय ने डायरेक्टर के जोड़े थे हाथ-पांव

जब सॉफ्ट इमेज वाले सैफ अली खान को एक ऐसे रोल में कास्ट किया गया जो उनकी पहचान से बिल्कुल अलग था, तो यही रिस्की फैसला उनके करियर का सबसे बड़ा गेमचेंजर बन गया.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
सैफ अली खान के करियर का वो रोल, जिसे करना चाहते थे कई बड़े एक्टर्स

कभी-कभी बॉलीवुड में एक ऐसा रोल सामने आता है, जिसके लिए सिर्फ ऑडिशन नहीं बल्कि एक तरह की ‘जंग' छिड़ जाती है. डायरेक्टर के दरवाजे पर बड़े-बड़े सितारों की कतार लग जाती है और हर कोई बस यही चाहता है कि ये किरदार उसके हिस्से आए. हम सैफ अली खान की जिस किरदार की बात कर रहे हैं उसकी कास्टिंग के वक्त भी कुछ ऐसा ही माहौल था. इंडस्ट्री के दिग्गज इस रोल को पाने के लिए बेचैन थे, लेकिन कहानी ने ऐसा ट्विस्ट लिया कि सबकी उम्मीदों पर पानी फिर गया और ये मौका जा पहुंचा सैफ अली खान के पास. उस समय शायद किसी ने अंदाजा भी नहीं लगाया था कि यही किरदार उनकी पूरी इमेज को उलट-पुलट कर रख देगा.

ये भी पढ़ें: राजेश खन्ना की एक फिल्म ने बर्बाद किया अनिल कपूर के पिता का सब कुछ, बुरे हालत में लिया हीरो बनने का फैसला

ये रोल बना सैफ के करियर का टर्निंग पॉइंट

दरअसल, ये वही किरदार था जिसके लिए इरफान खान, मनोज बाजपेयी, आमिर खान और विवेक ओबेरॉय जैसे कलाकार भी लाइन में थे, लेकिन विशाल भारद्वाज ने चौंकाते हुए सैफ को चुना. फिल्म ओमकारा में ‘लंगड़ा त्यागी' बनकर सैफ अली खान ने ऐसा खतरनाक रंग दिखाया कि उनकी चॉकलेटी हीरो वाली छवि पल भर में टूट गई. उनकी चालाक मुस्कान, देसी लहजा और आंखों में छिपी साजिश ने इस किरदार को इतना आइकॉनिक बना दिया कि आज भी ‘लंगड़ा त्यागी' का नाम लेते ही सैफ की वही झलक सामने आ जाती है.

इमेज तोड़ने के लिए लिया गया था बड़ा फैसला

डायरेक्टर विशाल भारद्वाज ने ‘लंगड़ा त्यागी' के लिए सैफ अली खान को चुनने के पीछे एक खास सोच रखी थी. उनका मानना था कि अगर इस निगेटिव किरदार को कोई ऐसा एक्टर निभाए, जिसकी इमेज पहले से सॉफ्ट और रोमांटिक रही हो, तो दर्शकों पर उसका असर कहीं ज्यादा गहरा पड़ेगा. यही वजह रही कि सैफ को इस रोल के लिए चुना गया, और उन्होंने भी अपनी एक्टिंग से इस फैसले को पूरी तरह सही साबित कर दिया.

Advertisement

सैफ की कास्टिंग से खुश नहीं थे इरफान खान!

एक इंटरव्यू में विशाल भारद्वाज ने बताया कि उनके दोस्त इरफान खान, 'ओमकारा' में 'लंगड़ा त्यागी' के किरदार के लिए सैफ अली खान को चुनने के उनके फैसले से बिल्कुल खुश नहीं थे. उनका मानना था कि इस किरदार के लिए वो खुद ज्यादा बेहतर विकल्प थे. एक इंटरव्यू में विशाल ने बताया कि सैफ को कास्ट करने के बाद इरफान ने उनसे कहा, 'लंगड़ा त्यागी के रोल के लिए आपने सैफ को चुना है, अगर वो अपने बाल कटवाने के लिए भी राजी हो जाते हैं तो भी ये बहुत बड़ी बात होगी. ये रोल मुझे करना चाहिए था'. आगे विशाल न कहा, ‘लेकिन मैं तब तक सैफ को फाइनल कर चुका था और शूटिंग भी हो चुकी थी. मुझे लगता है कि अगर इरफान ने ये रोल किया होता तो बात ही कुछ और होती'.

आमिर खान भी बनना चाहते थे ‘लंगड़ा त्यागी'

'फ्राइडे टॉकीज' से बात करते विशाल भारद्वाज ने बताया, ‘आमिर खान विलेन का रोल करने के लिए तैयार थे. हमारी दूसरी पसंद सैफ अली भी खान थे. लेकिन एक समय पर हमने तय किया कि आमिर इस फिल्म के लिए सही च्वाइस नहीं होंगे. इस वजह से हमने ये रोल सैफ अली खान को ऑफर किया. लेकिन उनके साथ दिक्कत ये थी कि उन्हें पश्चिमी UP की स्थानीय बोली की अच्छी जानकारी नहीं थी जहां इस फिल्म की कहानी आधारित थी. लेकिन बोली सीखने के लिए उन्होंने खूब मेहनत की, ट्यूशन तक लिए'.

Featured Video Of The Day
Bengal repolling news: बंगाल चुनाव पर आई सबसे बड़ी खबर, फिर होगा इन बूथों पर मतदान
Topics mentioned in this article