म्यूजिक कंपोजर और सिंगर हिमेश रेशमिया बॉलीवुड की दुनिया का जाना माना नाम हैं, जो इन दिनों सिंगिंग रियलिटी शो 'इंडियन आइडल लीजेंड्स रिटर्न' में सुपरस्टार जज के तौर पर नजर आ रहे हैं. वहीं उनके सूरज बड़जात्या की अपकमिंग फिल्म ये प्रेम मोल लिया के साथ एक बार फिर आने की चर्चा भी जोरों पर है, जिसके गाने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. इसी बीच सोशल मीडिया पर हिमेश रेशमिया के आलीशान घर का वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें प्राइवेट कैफे से लेकर घर का आलीशान इंटीरियर फैंस का ध्यान खींच रहा है.
हिमेश रेशमिया के घर का इनसाइड वीडियो
फराह खान के कुकिंग व्लॉग में हिमेश रेशमिया के घर की इनसाइड झलक देखने को मिली थी, जिसमें सिंगर कंपोजर की वाइफ घर में डायरेक्टर का वेलकम करती हुईं नजर आती हैं और इसके बाद घर के अंदर घुसते ही बड़ा सा लिविंग रूम देखने को मिलता है, जो काफी लग्जरी वाला है. इसके अलावा लिविंग रूम के एक हिस्से में रेड कलर का बड़ा सा सोफा भी है, जो बेहद खूबसूरत है. इसके आसपास गोल्डन और वाइट चीजों से सजाया गया है.
यह भी पढ़ें | अल्का याग्निक-उदित नारायण का 22 साल पुराना गाना, श्रेया घोषाल के नए सॉन्ग से कॉपी! निकला हिमेश रेशमिया कनेक्शन
प्राइवेट कैफे से लेकर आलीशान इंटीरियर
हिमेश रेशमिया के एक हिस्से में डाइनिंग एरिया के अलावा हॉल में दो झूले लगाए गए हैं. इसके अलावा एक बड़ा सा किचन भी है, जो एक प्राइवेट कैफे वाली फील देता है. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.
इंडियन आइडल लेजेंड्स रिटर्न को लेकर हिमेश रेशमिया ने क्या कहा
हिमेश रेशमिया ने कहा, "जज होने का मतलब सिर्फ अच्छी आवाज पहचानना नहीं है बल्कि किसी की क्षमता, उसकी अलग पहचान और स्टेज पर आकर अपनी आवाज लोगों तक पहुंचाने के हौसले को पहचानना भी है. मैंने खुद इस सफर को जिया है, इसलिए जानता हूं कि इसमें कामयाबी के साथ चुनौतियां भी आती हैं. खुद को नए तरीके से पेश करना और लगातार आगे बढ़ते रहना जरूरी है. जब मैं किसी कंटेस्टेंट को सुनता हूं, तो सिर्फ उसकी गायकी की तकनीक पर ध्यान नहीं देते. मैं यह भी देखता हूं कि उस कलाकार की अपनी पहचान क्या है, उसमें आगे बढ़ने की कितनी चाह है और क्या उसके अंदर ऐसा कुछ खास है, जो उसे दूसरों से अलग बनाता है. एक कलाकार को सिर्फ अपनी पुरानी कामयाबी के भरोसे नहीं रहना चाहिए, बल्कि उसे लगातार खुद को बेहतर बनाने की कोशिश करनी चाहिए.''
'इंडियन आइडल लीजेंड्स रिटर्न' की बात करें तो अलग-अलग सीजन में अपनी पहचान बना चुके सिंगर्स एक बार फिर साथ नजर आ रहे हैं. इस बार शो में 12 जोड़ियां हिस्सा लें रही हैं, जिनकी एक-दूसरे को टक्कर दिया था. हिमेश रेशमिया सुपरस्टार जज के तौर पर वापसी कर रहे हैं जबकि आदित्य नारायण शो को होस्ट करेंगे. 'इंडियन आइडल लीजेंड्स रिटर्न' सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर प्रसारित हो रहा है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं